आप चाहें चोटी बनाएं, पोनीटेल, बन या वेव्ज़, आप जो भी हेयर स्टाइल बनाती हैं, वो आपके लुक को बना या बिगाड़ सकता है। यदि किसी दिन आपके पास हेयरस्टाइल बनाने का समय नहीं है, तो आप हेयर एक्सेसरीज़ ट्राय कर सकती हैं, जो आपको एक नया लुक देगी और यह आसान हेयर स्टाइल भी होगा। जी हां, हम बात कर रहे हैं हेडबैंड की। हेडबैंड्स ना बसिर्फ़ स्टाइलिश लगता है, बल्कि यह चिपचिपे और खराब हो रहे बालों को छुपाने का एक बेहतरीन तरीका भी है। तो आइए, ट्राय करें ये हेयरस्टाइल।

 

01. क्लासी हाई पोनीटेल विद पर्ल बीज्वेल्ड हेडबैंड

01. क्लासी हाई पोनीटेल विद पर्ल बीज्वेल्ड हेडबैंड

Image Courtesy: @LELET NY

पोनीटेल-हेडबैंड कोम्बिनेशन काभी आउट ऑफ स्टाइल नहीं हो सकता। बीज्वेल्ड हेडबैंड्स इन दिनों बहुत ट्रेंड में है। आप इस सिम्पल हेयरस्टाइल से एकदम छा जाएंगे। बस, अपने बालों को पीछे लेकर हाई पोनीटेल बनाएं और बीज्वेल्ड हेडबैंड लगाएं।

 

02. हाई बन विद वाइड हेडबैंड

02. हाई बन विद वाइड हेडबैंड

Image Courtesy: @VLT&Co.

 

हाई बन पर हेडबैंड लगाकर आप कमाल की लग सकती हैं। अपने बालों का टॉप नॉट या मेसी हाई बन बना लें और अपनी पसंद का हेडबैंड लगाएं। हम आपको सलाह देंगे एक ट्रेंडी और चौड़े हेडबैंड की। यह आपको रिलैक्सिंग लुक देगा, साथ ही आपके छोटे-छोटे बालों को भी छुपा देगा।

 

03. स्लीक पोनीटेल विथ थिन हेडबैंड

03. स्लीक पोनीटेल विथ थिन हेडबैंड

Image Courtesy: @Stylecraze

 

क्या आप अपनी वर्क मीटिंग के लिए एक सिम्पल हेयरस्टाइल चाहती हैं? आपको चाहिए एक लो पोनीटेल के साथ हेडबैंड। अपने बालों को लो पोनीटेल में बांध लें और उस पर एक पतला हेयरबैंड लगाएं। यह पतला हेयर बैंड आपको एक सटल और स्लीक स्टाइल देगा, जो केजुअल और सोफिस्टिकेटेड लुक पर कमाल का काम करेगा।

 

04. सिम्पल लूज़ वेव्ज़ विद डबल हेडबैंड

04. सिम्पल लूज़ वेव्ज़ विद डबल हेडबैंड

Image Courtesy: @desi Beauty blog

 

अपने बालों को खुला रखना हमेशा अच्छा लुक देता है। लेकिन यदि आप इसके साथ कोई हेयर एक्सेसरीज़ भी लगा लें, तो बात ही कुछ और होगी। अपने बालों का लूज़ वेव्ज़ बना लें और एक हेयर सीरम जैसे-TRESemmé Keratin Smooth Hair Serum लगाएं, ताकि बालों में चमक आए और आपके फ्रिज़ भी कंट्रोल में रहे। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए डबल हेडबैंड लगाएं।

 

05. लो मेसी बन विथ नॉटेड हेडबैंडस

05. लो मेसी बन विथ नॉटेड हेडबैंडस

Image Courtesy: Mujer de 10

 

यदि आपको मेसी बन बनाना बहुत पसंद है, तो आपको यह हेयर स्टाइल बहुत पसंद आएगा। इसके लिए बस, आपको अपने बालों का मेसी लो बन बनाना है और एक नॉटेड हेडबैंड लगाना है। और हो गया आपका लुक कंप्लीट। वायब्रेन्ट लुक के लिए ब्राइट और प्रिंटेड हेडबैंड लगाएं।

Main Image Courtesy: @Love Hairstyles | Tutorials & Ideas: Updo, Braid, Bob, Fishtail, Bun