आप सुबह अच्छा-ख़ासा टाइम लेकर परफेक्ट विंग्ड आईलाइनर लगाती हैं और बाहर जाने से पहले अपने चेहरे की परफेक्ट कंटूरिंग भी करती हैं, लेकिन जैसे ही आप बाहर निकलती हैं, बारिश होने लगती है। हम सब ऐसी स्थिति का सामना कभी न कभी करते ही हैं। मॉनसून के दौरान अचानक बारिश और उमस भरा मौसम इसे मेकअप लवर्स के लिए भयानक मौसम बना देता है। लेकिन आपको परेशान होने की ज़रूरत नहीं है। अपने मेअकप को मॉनसून-प्रूफ बनाने के लिए आपको अच्छे मेकअप प्रॉडक्ट्स में इनवेस्ट करना चाहिए। यहां पर हम आपको कुछ बेहतरीन मॉनसून-प्रूफ मेकअप प्रॉडक्ट्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको ज़रूर खरीदना चाहिए।
- 01. LAKMÉ EYECONIC LINER PEN FINE TIP
- 02. LAKMÉ ABSOLUTE BLUR PERFECT PRIMER
- 03. LAKMÉ PERFECTING LIQUID FOUNDATION
- 04. LAKMÉ EYECONIC CURLING MASCARA
- 05. LAKMÉ CUSHION MATTE LIPSTICK
01. LAKMÉ EYECONIC LINER PEN FINE TIP

आपका आई मेकअप हमेशा परफेक्ट होना चाहिए! बाहर बारिश हो रही है इसलिए हम अपनी आंखों को स्मज्ड या पांडा जैसी आंखें नहीं बना सकते, है ना? इसलिए आपको Lakmé Eyeconic Liner Pen Fine Tip जैसे अच्छे, वॉटरप्रूफ आईलाइनर लेने की जरूरत है। इस आईलाइनर का वॉटर-प्रूफ फॉर्मूला 14 घंटे तक रहता है। इसके अलावा, ये दो दिलचस्प निब के साथ आता है: फाइन टिप और ब्लॉक टिप, जो आपको कई तरह से आईलाइनर लगाने का विकल्प देता है।
02. LAKMÉ ABSOLUTE BLUR PERFECT PRIMER

फ्लॉलेस मेकअप के लिए परफेक्ट बेस बहुत जरूरी है। इसलिए, अपने मेकअप को मॉनसून-प्रूफ बनाने के लिए, आपको एक वॉटरप्रूफ प्राइमर से मेकअप की शुरुआत करनी चाहिए, जो आपकी स्किन पर लाइट और स्मूद नज़र आए। Lakmé Absolute Blur Perfect Primer आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। इसका स्मूद मैट टैक्स्चर वॉटरप्रूफ और बेहद लाइट है, ये प्राइमर ह्यूमिड मॉनसून में अचानक आई बारिश से आपका मेकअप खराब नहीं होने देगा।
03. LAKMÉ PERFECTING LIQUID FOUNDATION

एक अच्छे प्राइमर को अच्छे फाउंडेशन की ज़रूरत होती है। आपकी स्किन टोन को एक समान बनाने के लिए, सभी दाग-धब्बों और रूखी त्वचा को ढकने के लिए फाउंडेशन बेहद ज़रूरी है। मॉनसून आपके मेकअप को धो न दे, इसके लिए Lakmé Perfecting Liquid Foundation. जैसे वॉटर रेज़िस्टेंट और स्मज-प्रूफ फाउंडेशन में इनवेस्ट करना एक बेस्ट आइडिया है। ये लिक्विड-बेस्ड फाउंडेशन आपकी स्किन पर समान रूप से फैलता है और पूरे दिन टिका रहता है। इस प्रॉडक्ट में मौजूद विटामिन ई आपकी स्किन का पोषण करता है और आपको सॉफ्ट, शाइनी ग्लो देता है।
04. LAKMÉ EYECONIC CURLING MASCARA

लॉन्ग लैशेज आंखों की खूबसूरती में चार चांद लगा देती हैं - इसलिए हर लड़की को हमेशा मस्कारा की जरूरत होती है! मस्कारा का एक स्ट्रोक आपकी आंखों पर ऐसा ड्रैमेटिक इफेक्ट देता है जिससे आंखें बड़ी और सुंदर दिखती हैं। लेकिन, जब बारिश होती है, तो आपका रेग्युलर मस्कारा पिघलने लगता है। अब इसे बदलने और अपने मस्कारा को मॉनसून-प्रूफ बनाने का समय आ गया है। Lakmé Eyeconic Curling Mascara मॉनसून में खूबसूरत लॉन्ग लैशेज पाने का सबसे अच्छा विकल्प है। यह वॉटरप्रूफ और स्मज-प्रूफ मस्कारा एक स्मार्ट कर्ल ब्रश के साथ आता है, जिससे इसे अप्लाई करना आसान हो जाता है।
05. LAKMÉ CUSHION MATTE LIPSTICK

अच्छी लिपस्टिक के बिना आपका मेकअप कभी भी पूरा नहीं होता है। ये बिना ज्यादा मेहनत किए एक सिंपल लुक को भी आकर्षक बना देता है। हालांकि, लिपस्टिक भी मॉनसून के खतरों का सामना नहीं कर सकती है। तो, इस मौसम के लिए Lakmé Cushion Matte Lipstick जैसी अच्छी, मॉइश्चराइज़िंग वॉटर रेज़िस्टेंट लिपस्टिक को आज़माएं लें। इस लिपस्टिक में फ्रांस के रोज़ ऑयल एक्सट्रैक्ट्स के साथ ही सॉफ्ट मैट, वॉटर रेज़िस्टेंट फॉर्मूला मौजूद है जो आपके मैट लिप्स को पूरे दिन एक मॉइश्चराइज़्ड, कुशन सॉफ्ट फील देता है। यह लिपस्टिक 20 वायब्रेंट कलर्स में उपलब्ध है, जिसके कारण हम इसे और ज़्यादा प्यार करते हैं।
Written by Suman Sharma on Jul 13, 2021