जैसे ही फिल्मों के रिलीज़ होने का समय आता है, हमारे बॉलीवुड सेलीब्रिटीज़ भी मूवी को प्रमोट करने के लिए पूरी तैयारी के साथ जुट जाते हैं। उनकी फिल्मों की झलक के अलावा हमें उनका ड्रेस-अप, हेयर व मेकअप भी बहुत पसंद आता है। मैंने कई बार बॉलीवुड सेलीब्रिटीज़ के लुक सेव करके रखे, ताकि कभी उन्हें ट्राय कर सकूँ। खासतौर पर उनकी हेयरस्टाइल न सिर्फ उनके लुक्स को निखार देती है, बल्कि हम सभी के लिए एक ट्रेंड भी सेट कर देती है। हम आपको बता रहे हैं 5 सेलीब्रिटीज़ के लुक्स, जो इन दिनों हमारी पहली पसंद बन गए हैं।
- 1. भूमि पेडनेकर का वॉल्यूमिनस ब्लो-ड्राय
- 2. अनन्या पांडे का पोनीटेल अपडू
- 3. तापसी पन्नू का 90’ज़ का बन
- 4. दीपिका पादुकोण का क्लीन जेल लुक
- 5. कंगना रनौत का पिक्सी लुक
1. भूमि पेडनेकर का वॉल्यूमिनस ब्लो-ड्राय

Image courtesy: @ bhumipednekar
अपनी फिल्म ‘बधाई दो’ को प्रमोट करते समय भूमि पेडनेकर इस गॉर्जियस वॉल्यूमिनस ब्लो-ड्राय में इतराते हुए पायी गईं, जो कि हमें नब्बे के दशक की याद दिलाता है, साथ ही इसमें 2022 का टच भी है। उन्होनें अपने बालों को ब्लो-ड्राय किया है और फिर रोलर्स से कर्ल्स को लूज़ और फ्लोई रखा है। वो एक ताजगी भरी हवा की तरह दिख रही हैं।
2. अनन्या पांडे का पोनीटेल अपडू

Image courtesy: @ananyapanday
अनन्या पांडे इस येलो ड्रेस में किसी सुनहरी धूप सी खिली-खिली नज़र आ रही हैं। उस पर उनकी हाई पोनीटेल खून जंच रही है। इस पोनीटेल में इतना सारा टेक्सचर और वॉल्यूम है कि यह एकदम नॉर्मल पोनीटेल जैसी दिखाई दे रही है, मानो आप जिम के लिए रेडी हो रही हैं। इसका टेक्सचर्ड क्राउन और पोनीटेल से थोड़े निकले हुए बाल बड़े कमाल के लग रहे हैं, ठीक वैसे ही जैसे एक एक्ट्रेस पर लगने चाहिए।
3. तापसी पन्नू का 90’ज़ का बन

Image courtesy: @Taapsee
हो सकता है कि उनके ये जो कर्ल्स नज़र आ रहे हैं, वो बन से निकल रहे हों या फिर मिडल पार्टिशन से, लेकिन उनका यह लुक नब्बे के दशक का हेयरस्टाइल दर्शाता है। चाहे जो हो, हमें तो तापसी का यह लुक बेहद पसंद आया है। उन्होंने हमेशा अपने कर्ली हेयर को प्रमोट किया है और इस बार भी वो यही कर रही हैं।
4. दीपिका पादुकोण का क्लीन जेल लुक

Image courtesy: @deepikapadukone
यह हेयरस्टाइल करीब-करीब वैसा ही लग रहा है, जैसा कि बचपन में हमारी मम्मी छुट्टी के दिन हमारे बालों में खूब सारा तेल लगाकर बनाया करती थी, लेकिन हमें अपने बालों को खुला ही रखना होता था, क्योंकि स्कूल के छुट्टी का दिन जो है। लेकिन दीपिका का यह लुक बहुत ग्लैमरस लग रहा है। हमें उम्मीद है कि 2022 के इस साल में हमें अपने सेलीब्रिटीज़ से जेल वाले लुक और ज्यादा देखने को मिलेंगे, जो बोल्ड लुक देने के साथ इन्सटेन्ट हाई फैशन्ड भी लगते हैं। मैं भी यह हेयरस्टाइल ट्राय करना चाहती हूँ, बशर्त कि मैं अपने बचपन के उस फोटो जैसी फनी न लगूँ , जब तेल के बालों में मैं किसी मॉडेल की तरह पोज देने की कोशिश करती थी।
5. कंगना रनौत का पिक्सी लुक

Image courtesy: @kanganaranaut
इन दिनों कंगना अपने नए शो लॉक-अप को प्रमोट करते नज़र आ रही हैं। लेकिन सिर्फ हमारी ही नहीं, बल्कि हर किसी की नज़र उनके उस बोल्ड और ग्लैमरस पिक्सी लुक पर टिकी हुई थी, जो उन्होंनेअपने शो के प्रमोशन के दौरान अपनाया था। यह लुक उनके मजबूत और निर्भीक पर्सनैलिटी को दर्शाता है। इसमें कोई शक नहीं कि हम उनके इस लुक के कायल हो गए। जब क्वीन सामने हो तो सिर तो यूं ही झुक जाता है!
Written by Suman Sharma on Feb 21, 2022