शॉर्ट हेयर देखने में बहुत क्यूट लगते हैं, लेकिन जब बात आती है इनकी स्टाइलिंग की, तो कभी-कभी लगता है कि काश! आपने अपने लंबे बालों को काटा ही नहीं होता। इन बालों में हाफ पोनीटेल कर सकते हैं या हाफ अप-हाफ डाउन या कभी हेडबैंड्स या पिन्स लगा ली और कुछ समझ न आया तो बालों को खुला छोड़ दिया। है न? क्लासिक हेयरस्टाइल्स, जैसे- बन बनाने के बारे में तो आप सोच भी नहीं सकते। और मतलब भी क्या है, छोटा-सा बन भी भला अच्छा लगता है?

लेकिन हम आपको बता दें कि आप गलत सोच रही हैं। आप भी बन बना सकती हैं, ठीक हमारी बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ की तरह। जी हां, कुछ सेलेब्रिटीज़ हैं, जिनके शॉर्ट हेयर हैं और इसके बावजूद उन्होंने बन हेयरस्टाइल बनाई और छा गईं।

 

प्राची देसाई का चिग्नोन बन

प्राची देसाई का चिग्नोन बन

प्राची देसाई का इन्स्टाग्राम पेज शॉर्ट हेयर वाली लड़कियों के लिए एक तरह का हेयर ट्यूटोरियल है। उन्होंने अपने बॉब कट को कई तरीकों से स्टाइल किया और उनकी किसी स्टाइल ने हमें कभी निराश नहीं किया। उन्होंने यहां चिग्नोन बन बनाया है और उसे छोटे-छोटे फ्लोरल पिन्स से सजाया है। साइड के बालों में एक पतली सी चोटी, जिसे उन्होंने बन से जोड़ा है, बेहद आकर्षक लग रही है।

 

अनुष्का का फ्लाय अवे बन

अनुष्का का फ्लाय अवे बन

अनुष्का शर्मा इन दिनों स्टनिंग लोब में नज़र आयीं। एक इवेंट के लिए उन्होंने अपने बालों का मिड-रेज़ बन बनाया और इसे साड़ी के साथ टीम-अप किया। बालों को डेफ़िनेशन देने के लिए उन्होंने क्राउन से कुछ बालों को लूज़ कर दिया।

 

सान्या मल्होत्रा का टॉप नॉट

सान्या मल्होत्रा का टॉप नॉट

हमें पता ही नहीं था कि कर्ली बॉब बांधने पर इतने सुंदर दिखते हैं? लेकिन सान्या मल्होत्रा को देखकर हम ये बात मान गए। उनका यह मेसी टॉप नॉट हमें पसंद आया। तो कर्ली बालों वाली लड़कियां, आप इनसे इन्स्पिरेशन ले सकते हैं। अपने घने वेव्ज़ का हाई बन बनाएं और क्राउन पर सिक्योर कर लें।

 

प्रियंका चोपड़ा का बेबी बन

प्रियंका चोपड़ा का बेबी बन

प्रियंका चोपड़ा ने अपने लंबे बालों को शोल्डर लेंथ कर लिया है और हमें यह बेहद पसंद आया। सबसे ज़्यादा हमें पसंद आया उनका छोटा सा बेबी बन, जो उन्होंने टोरंटो इंटेरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में अपनी फिल्म द स्काय इज़ पिंक को प्रमोट करते समय बनाया था।

 

कीर्ति कुल्हाड़ी का रिलैक्स्ड लो बन

कीर्ति कुल्हाड़ी का रिलैक्स्ड लो बन

कीर्ति कुल्हाड़ी अपने छोटे बालों में बन बनाना पसंद करती है, यह बात हमें हाल ही के कई इवेंट्स में उनके लुक को देखकर पता चला। खैर, हमें उनका यह रिलैक्स्ड बन पसंद आया, जिसमें सामने से थोड़ी लूज वेव्ज़ निकली हुई हैं। है न गोर्जीयस!

इमेज कर्ट्सी: Instagram and Pinterest