सेलिब्रिटीज़ से हम सभी इन्सपायर्ड रहते हैं, फिर चाहे वो हॉलीवुड से हों या बॉलीवुड से, बात उनके हेयरस्टाइल्स की हो या मेकअप लुक की। यानी हम उन्हें सोशल मीडिया पर पूरी तरह से फॉलो करते हैं। आपके इसी काम को हम पूरा कर रहे हैं।

हम आपके लिए लाए हैं कुछ चुनिंदा सेलिब्रिटीज़ के 5 आई मेकअप लुक्स, जो आप इस फेस्टिव सीज़न में ट्राय कर सकते हैं।

 

01. सटल स्मोक शो

01. सटल स्मोक शो

स्मोकी आईज़ के बगैर फेस्टिव सीज़न अधूरा है और खुशी कपूर का सटल स्मोकी लुक इसका प्रूफ है। ब्लैक में हैवी करने की बजाय आप वॉर्म टोन, जैसे- ब्राउन यूज़ कर सकती हैं और साथ में थोड़ा काजल लगाएं और एक साथ ब्लेन्ड करें। यह सिम्पल और आकर्षक लुक किसी भी आउटफिट के साथ जंचेगा।

बीबी की पसंद: Lakmé 9 to 5 Eye Colour Quartet Eye Shadow - Mystic Nudes

 

02. रिवर्स कैट आई

02. रिवर्स कैट आई

सारा आली खान के इस लुक के बारे में आपकी क्या राय है? जी हां, आप यह रिवर्स कैट आईलाइनर ज़रूर ट्राय करें और ध्यान रखें कि यह आपके आउटफिट के साथ ज़रूर मैच करे, ठीक सारा अली खान के रेड कलर की तरह।

बीबी की पसंद: Lakmé Absolute Kohl Ultimate The Gelato Collection - 04 Candy Floss

 

03. चमक फेस्टिव की

03. चमक फेस्टिव की

यह लुक पाना बेहद आसान है। अब अनन्या पांडे को ही लीजिए, उनका ब्राउन और गोल्डन आई शैडो क्या कमाल का लग रहा है। शुरुआत करें लाइट ब्राउन कलर से और क्रीज़ पर डार्क ब्राउन कलर ऐड करते जाएं, ताकि आपको ऑम्ब्रे इफेक्ट मिले। लिड्स के बीच में थोड़ा-सा गोल्ड आईशैडो लगाएं और बस, हो गया।

बीबी की पसंद: Lakmé 9 to 5 Eye Colour Quartet Eye Shadow, Desert Rose

 

04. स्मज्ड लाइनर

04. स्मज्ड लाइनर

यदि आप सिम्पल और आसान मेकअप लुक चाहती हैं, तो जान्हवी कपूर की तरह स्मज्ड लाइनर लगाएं। उन्होंने ड्रामा क्रिएट करने के लिए प्लम शेड लगाया है और आउटर कॉर्नर को स्मज किया है। हम आपको राय देंगे कि आप अपना रेग्युलर आई लाइनर लगाएं और इसे स्मज करें।

बीबी की पसंद: Lakmé Eyeconic Kajal Turquoise

 

05. ग्लॉस

05. ग्लॉस

फेस्टिव सीज़न हो या कोई ओकेज़न, ग्लॉसी लिड़स हर मौके के लिए सही है और शनाया कपूर का यह लुक इसका प्रूफ है। अपना फेवरेट आई शैडो कलर लिड़स पर लगाएं और उस पर हाई शाइन ग्लॉस लगाएं। बेहतर होगा कि आप लिड शेड को अपने लिप शेड से मैच करें।

बीबी की पसंद- Lakmé Absolute Spotlight Lip Gloss - Creme Caramel