शाम या रात की पार्टी में जाना हो तो तैयार होना आसान होता है। बस, एक बढ़िया-सा ड्रेस पहनें, अपनी फेवरेट हील्स पहनें और अपनी फेवरेट लिपस्टिक लगाएं, बस, आप तैयार हैं। जब बात दिन में लंच पार्टी में जाना हो तो थोड़ा मुश्किल हो जाता है, क्योंकि ऐसे में ये बहुत जरूरी है कि आपका लुक बैलेंस्ड हो। आप दिन की पार्टी में स्टनिंग लगें इसके लिए हम आपके लिए लाए हैं सेलिब्रिटीज़ से इंसपायर्ड लिपस्टिक लुक, जो दिन के लिए हैं परफेक्ट।

 

01. दीपिका पादुकोण की तरह ग्लॉसी ब्राउन

01. दीपिका पादुकोण की तरह ग्लॉसी ब्राउन

Image Courtesy: @bymaniasha

ब्राउन लिपस्टिक लगाना हमेशा सेफ होता है और जब हमारी फेवरेट दीपिका पादुकोण इसे अप्रूव कर दे तो बात ही क्या है। आप अपने लिप्स के लिए एक बढ़िया ग्लॉसी या क्रीम-बेस्ड ब्राउन लिपस्टिक चुन सकते हैं। बाकी मेकअप को सटल रखें, ताकि फोकस सिर्फ लिप्स पर हो।

बीबी पसंद: Lakmé Absolute Spotlight Lip Gloss - Crème Caramel

 

02. जान्हवी कपूर की तरह पीची-कोरल

02. जान्हवी कपूर की तरह पीची-कोरल

Image Courtesy: @janhvikapoor

यदि आपने अब तक अपने लिप्स पर कोरल कलर ट्राय नहीं किया है, तो अब करें। जान्हवी कपूर को ही देखें और एक पीची शेड लगाएं, जो आपके दिन के मेकअप को निखार दें। यह खूबसूरत लिप कलर हर तरह की स्किन टाइप वालों के लिए उपयुक्त है।

बीबी की पसंद: Lakmé Absolute Matte Melt Liquid Lip Color - Peach Rose

 

03. प्रियंका चोपड़ा की तरह सॉफ्ट रेड

03. प्रियंका चोपड़ा की तरह सॉफ्ट रेड

Image Courtesy: @priyankachopra

हमें प्रियंका चोपड़ा का यह लुक बेहद पसंद है और यह शेड लंच डेट के लिए परफेक्ट है। प्रियंका की तरह अपने बेस मेकअप को नेचुरल रखें और चीकबोन्स पर हल्का-सा ब्लश लगाएं। अब बारी है लिपस्टिक की। हम आपको सलाह देंगे कि दिन के लुक के लिए बोल्ड या डार्क रेड की जगह आप एक सॉफ्ट रेड शेड की लिपस्टिक लगाएं।

बीबी की पसंद : Lakmé Absolute Matte Ultimate Lip Colour with Argan oil - Sinful Cherry

 

04. सोनम कपूर आहुजा की तरह पिंक न्यूड शेड

04. सोनम कपूर आहुजा की तरह पिंक न्यूड शेड

Image Courtesy: @sonamkapoor

दिन के लुक के लिए न्यूड शेड परफेक्ट चॉइस हो सकता है । यकीन नहीं है, तो सोनम कपूर को ही देखिए। ऐसा लुक पाने के लिए आपका मेकअप बेस नेचुरल लगना चाहिए और इसके लिए आप शीयर फाउंडेशन लगाएं। आईज़ के लिए स्मज्ड कैट आईलाइनर लगाएं, ठीक सोनम की तरह। अब न्यूड पिंक शेड की लिपस्टिक लगाएं। बस, हो गया।

बीबी की पसंद : Lakmé 9to5 Primer + Creme Lip Color - Pink Twist

 

05. अदिती राव हैदरी की तरह बेरी लिप्स

05. अदिती राव हैदरी की तरह बेरी लिप्स

Image Courtesy: @sanamratansi

यदि आप अपनी लंच डेट पर कुछ अलग दिखना चाहती हैं, तो अदिती राव हैदरी से टिप्स लें। नेचुरल डे (दिन) मेकअप लुक के लिए यह बेरी लिप कलर परफेक्ट है। अपने बालों को नेचुरली लहराने दें। आईलाइनर का एक पतला-सा स्ट्रोक लगाएं और बेरी लिपस्टिक लगाएं और आप डेट के लिए तैयार हैं।

बीबी की पसंद : Lakmé Absolute Matte Melt Liquid Lip Color - Rose Love

Main Image Courtesy: @priyankachopra

                                      @sonamkapoor