परिणीति चोपड़ा और भूमि पेडनेकर के गोर्जियस लुक हमेशा से चर्चा में रहे हैं। ये हमें इतने ज़्यादा पसंद हैं कि हम उनके लुक को कॉपी करना पसंद करते हैं।

आप सब भी यही करते होंगे, है न? अपने फेवरेट सेलेब्रिटी के मेकअप लुक्स को बुक मार्क करना और बाद में उन्हे कॉपी करना। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन सबका श्रेय किसे जाता है?

आप तक मेकअप संबंधी जानकारी पहुंचाने के लिए हमने बात की मेकअप आर्टिस्ट मिताली वकील से। बॉलीवुड की सबसे मशहूर मेकअप आर्टिस्ट मिताली अपने हुनर में माहिर हैं। वो भूमि पेडनेकर, परिणीति चोपड़ा, सोनम कपूर और मल्लिका दुआ जैसी मशहूर एक्ट्रेस के एक्सपेरिमेंटल और गोर्जियस लुक के लिए जानी जाती हैं।

आइये, जानते हैं, उनसे हुई बातचीत के अंश

celebrity makeup artist mitali vakil

बीबी: आप अपने सिग्नेचर मेकअप लुक के बारे में किस तरह बताएंगे?

मिताली: स्मोकी आईज़, खूब सारा मस्कारा और न्यूड लिप्स.

बीबी: भूमि पेडनेकर का मेकअप स्टाइल क्या है?

मिताली: भूमि की आंखें बहुत खूबसूरत हैं, इसलिए वह इन्हें निखारना पसंद करती हैं। इसलिए लुक कोई भी हो, लेकिन वह आंखों के मेकअप पर ज़्यादा फोकस करना पसंद करती हैं। कभी हम इसे बोल्ड रखते हैं तो कभी बहुत इज़ी और ल्यूमिनस। यह निर्भर करता है कि हम किस तरह के लुक पर काम कर रहे हैं।

बीबी: भूमि के मेकअप के लिए आप किस तरह के मेकअप प्रोडक्ट्स चुनना पसंद करती हैं?

मिताली: कुछ बढ़िया आईशैडो पैलेट्स. उन्हें मस्कारा काफी पसंद है, इसलिए एक वोल्यूमाइज़िंग मस्कारा और एक ब्राउन काजल उनके आई मेकअप के लिए परफेक्ट होते हैं।

celebrity makeup artist mitali vakil

बीबी: भूमि को बोल्ड लिप्स पसंद है या बोल्ड आईज़?

मिताली: उन्हें बोल्ड आईज़ पसंद है।

बीबी: आपके सभी सेलेब्रिटीज़ क्लाइंट्स, जिनके साथ आपने काम किया है, उनमें से कौन बोल्ड आईज़ के लिए हमेशा तैयार रहती हैं।

मिताली: सोनम कपूर! मुझे उनके कई एक्सपेरिमेंटल लुक तैयार करने का मौका मिला है। इसमें मैं मल्लिका दुआ का भी नाम लेना चाहूंगी। मैं उसके फ़ेस को पर्सनल कैनवास के लिए यूज़ करती हूं और वो खुशी-खुशी मेरा साथ देती है।

बीबी: आपकी सेलेब्रिटी म्यूज़ यानी प्रेरणा कौन है?

मिताली: फिलहाल मैं कहूंगी परिणीति चोपड़ा। उनकी स्किन फ्लालेस है। इसलिए उनके फ़ेस पर कम से कम मेकअप हो, इसके लिए मैं हमेशा नए तरीके निकालती रहती हूं, साथ ही यह कोशिश भी रहती है कि उनका ग्लैम फ़ैक्टर हाई रख सकूँ। यह इतना चुनौतीपूर्ण होता है कि यह मुझे हमेशा एक्साइटमेंट देता है।

celebrity makeup artist mitali vakil

बीबी: क्या आप किसी एक सेलेब्रिटी के मेकअप लुक के बारे में बताएंगी, जो आपने क्रिएट किया हो?

मिताली: मैंने हाल ही में परिणीति का एक आई लुक क्रिएट किया था, जो बहुत ही अच्छा हुआ था। मैंने सेक्सी स्मोकी आई, ग्लिटर के साथ किया था। इस लुक को क्रिएट करने के लिए मैंने चंकी ग्लिटर और खूब सारा काजल यूज़ किया। हमने ल्यूमिनस फाउंडेशन के साथ लाइट बेस किया, थोड़ा-सा कंसीलर लगाया और फ़ेस को कोंटूर किया। साथ ही मैंने उन्हें बहुत सारा मस्कारा लगाया, लैशेज़ को कर्ल किया और लिप्स को नेचुरली न्यूड रखा। यह लुक मेरे लिए बहुत स्पेशल था, क्योंकि परिणीति ने मुझ पर भरोसा किया और उस चीज़ के लिए साथ दिया, जिसके लिए वो पहले राज़ी नहीं थीं। मेरे लिए यह बहुत बड़ी बात थी।

बीबी: आपके लिए खूबसूरती का मतलब क्या है?

मिताली: खूबसूरती वह है, जो आपको कोन्फिडेंस दे। यह एक ऐसी एल्कोहल की तरह है, जो खराब हैंगओवर नहीं देती। जब आप मेकअप करते हैं, तो ऐसा लगता है कि आप दुनिया जीत सकते हैं। जो फीचर आपको पसंद है, आप उसे निखार सकते हैं।