ज़िंदगी कभी परफेक्ट नहीं होती, लेकिन आपका मेकअप तो हो सकता है! हम चाहे घर से काम कर रहे हों या ऑफिस में कोई मीटिंग अटेंड कर रहे हों, एक चीज़ है, जिससे हम समझौता नहीं कर सकते और वो है मेकअप। सही कहा ना? आपको एक ज़रूरी प्रजेंटेशन देना है और ठीक इसके पहले आपके चेहरे पर लिपस्टिक और फाउंडेशन फैल जाए तो क्या आपको अच्छा लगेगा? नहीं ना? दिनभर आपका मेकअप टिका रहे और आप परफेक्ट लगें, इसके लिए हम आपको बता रहे हैं 5 मेकअप प्रॉडक्ट्स, जिनकी आपको ज़रूरत है।
- Lakmé Absolute Blur Perfect Primer
- Lakmé 9 to 5 Complexion Care CC Cream SPF 30 PA++
- Lakmé Eyeconic Liquid Eyeliner
- Lakmé Absolute Micro Brow Perfecter
- Lakmé 9 to 5 Primer + Matte Lip Colors
Lakmé Absolute Blur Perfect Primer

प्राइमर आपकी स्किन को इवन यानी एकसार बनाता है और इससे आपका मेकअप दिनभर टिका रहता है। स्किन को क्लींज़िंग और मॉइश्चराइज़िंग के बाद चेहरे पर एक लेयर प्राइमर, जैसे- Lakmé Absolute Blur Perfect Primer लगाएं। जो हिस्सा ज्यादा ऑयली हो जाता है, वहां थोड़ा ज्यादा प्राइमर लगाएं। यह प्राइमर आपको स्मूद मैट फिनिश देगा और आपकी स्किन को मेकअप करने के लिए परफेक्ट बेस तैयार करेगा।
Lakmé 9 to 5 Complexion Care CC Cream SPF 30 PA++

अब ईमादारी से बताएं कि क्या सुबह-सुबह मेकअप के लिए आपके पास 15 मिनट एक्स्ट्रा है? नहीं ना? तो फाउंडेशन को छोड़ें और लगाएं Lakmé CC cream । यह 4 शेड्स में उपलब्ध है, जो हर इंडियन स्किन टोन्स के लिए बने हैं। यह आपकी को मॉइश्चराइज़ करता है, कंसील करता है और स्किन को इवन टोन देता है। इसमें एसपीएफ 30 मौजूद है, जो स्किन को सन डैमेज से भी बचाता है।
Lakmé Eyeconic Liquid Eyeliner

आप ऑफिस जाने के लिए तैयार हैं, लेकिन इतना समय नहीं है कि आप आई शैडो को ब्लेन्ड करें, ऐसे में आप क्या करेंगी? ऐसे में आपको ज़रूरत है Lakmé Eyeconic Liquid Eyeliner के एक स्ट्रोक की। यह पिगमेंटेड है और एक अनोखे फ्लेक्सी-टिप ब्रश के साथ आता है, जो एक बार में ही आसानी से थिन लाइन क्रिएट करता है। तो अब बगाइट अपना कीमती समय गंवाए आप पा सकते हैं विंग्स।
Lakmé Absolute Micro Brow Perfecter

भरी-भरी मोटी आईब्रोज़ का चलन हमेशा रहता है। हम आपको सलाह देंगे Lakmé Absolute Micro Brow Perfecter. लगाने की। यह ब्रो प्रोडक्ट 2 शेड्स में उपलब्ध है। यह फैलता नहीं है और न ही पसीने से खराब होता है। तभी तो यह पूरे दिन टिका रहता है। इसके साथ एक 1.5 मिमी माइक्रो टिप का स्पूलि ब्रश भी आता है, जो आपको नेचुरल हेयर जैसा स्ट्रोक देता है।
Lakmé 9 to 5 Primer + Matte Lip Colors

हमारा मानना है कि लिपस्टिक आपके लुक को बना या बिगाड़ सकती है और यह बिन कहे आपके मूड का हाल भी बता देती है। यदि आप प्रजेंटेशन के लिए तैयार हो रही हैं, तो आप डीप रेड लगाएं। पॉपी पिंक अपके खराब मूड को भी अच्छा बना सकती है। यानी मूड के हिसाब से लिपस्टिक की हमारे पास एक लंबी लिस्ट है। बेहतर होगा कि आप कुछ लिपस्टिक का कलेक्शन अपने पास हमेशा रखें। हमें पसंद है Lakmé 9 to 5 Primer + Matte Lip Colors. जो 35 शेड्स में उपलब्ध है और 12 घंटे तक टिकी रहती है, वो भी बगैर टच-अप के। वर्कडेज़ के लिए इससे ज्यादा और क्या चाहिए!
Written by Suman Sharma on Aug 02, 2021