नए सीज़न के साथ मेकअप में भी बदलाव होना जरूरी है। खासतौर से हम जैसे मेकअप प्रेमी तो इस तैयारी में हमेशा रहते हैं कि हम कब नए मेकअप ट्रेंड्स को अपनाएं। तो हम इस बार आपके लिए कुछ हॉटेस्ट मेकअप ट्रेंड्स लेकर आये हैं जो 2021 में खूब ट्रेंड कर रहे हैं। तो आइये इनके बारे में जानें
सुपर लॉन्ग लैशेज़

चूंकि इस साल फेस मास्क ही हमारे लिए सबसे बड़ी एक्सेसरी है, इसलिए आई मेकअप पर खासतौर से फोकस किया गया है। इस सीजन के सबसे शानदार और खास मेकअप ट्रेंड्स में यह ट्रेंड भी है। इस मेकअप को करने के लिए आपको ज्यादा वॉल्यूम देने वाले मस्कारा की जरूरत है, Lakmé Absolute 3D Lash Volumizer Mascara. इस लिहाज से बेस्ट होगा। बेहतर परिणाम के लिए, पहला कोट लगाकर उसे सूखने दें, इसके बाद बाकी के कोट्स के लेयर्स लगाएं।
बोल्ड लिप कलर्स

डीप, बोल्ड लिप कलर्स इस सीजन के यानी 2021 के मेकअप ट्रेंड्स में काफी ऊपर हैं। इसलिए आप अपने न्यूड लिप कलर्स को इस बार भूल जाइए। इस बार डीप कलर्स वाले लिप कलर्स जिनमें बरगंडी, ब्राउन, चेरी रेड जैसे लिप कलर्स ट्रेंड में शामिल हैं। Lakmé Absolute Precision Lip Paint range. आपके लिए बेस्ट होंगे। इसमें आपको सारे शेड्स आसानी से मिल जायेंगे, साथ ही इसमें एक एक्सपर्ट लिप ब्रश भी है, जिससे आप आसानी से अपने लिप्स को खूबसूरत बना सकती हैं।
ग्लॉसी बेस

Image Courtesy: @tanghavri
मैट बेस की जगह इस बार ग्लॉसी बेस मेकअप ट्रेंड में हैं। नेचुरल ग्लॉसी लुक पाने के लिए, हम आपको कहेंगे कि आपको एक बार Lakmé Lumi Cream ट्राई करना चाहिए। यह अल्ट्रा लाइट मॉइश्चराइजर हाईलाइटर के हिंट के साथ आता है और यह आपको खूबसूरत, थ्री डी ग्लो देता है। इसे लगाने के लिए आपको इसे डॉट्स के रूप में अपने चेहरे पर लगाना है, इससे आपको एक अलग ही ग्लो नजर आएगा। इसके अलावा आप इसे मैट फाउंडेशन के साथ भी मिक्स कर सकती हैं। इससे आप चेहरे पर आसानी से डेवी बेस तैयार कर सकेंगी। इससे निश्चित तौर कर आपके चेहरे पर एक अलग ही निखार आएगा।
ग्राफिक कलर्ड लाइनर

Image Courtesy: @kushakapila
जैसा कि हमने आपको पहले भी बताया कि इस साल आई मेकअप एक बार फिर से फोकस में रहेगा। यही वजह है कि ग्राफिक कलर्ड लाइनर इस बार पूरी तरह से ट्रेंड में रहेंगे। फ्लोटिंग आईलाइनर से लेकर बोल्ड नेगेटिव स्पेस डिजाइन तक, इस आई मेकअप लुक में एक्सपेरिमेंट करने के कई तरीके हैं। आपको बस एक बार Lakmé Absolute Kohl Ultimate The Gelato Collection कलेक्शन ट्राई करके देखना है और इस क्रिएटिव लुक को आसानी से क्रिएट कर लेना है। यह स्मज व वाटर प्रूफ आई पेंसिल्स आपकी आंखों पर काफी स्मूद तरीके से लगाए जा सकते हैं और यह आपको थोड़ा हटकर लुक देने में मदद करेंगे।
ब्लश एक बार फिर से ट्रेंड में

Image Courtesy: @Almanaque da Mulher
रोजी और हेवी ब्लश का ट्रेंड एक बार फिर से इस सीजन में लौट आया है और हमें यह ट्रेंड काफी पसंद भी आ रहा है। यूं तो ब्लश हमेशा से हमारे मेकअप एसेंशियल का अहम हिस्सा रहा है, लेकिन हमने इसे सटल रखा है, बहुत ज्यादा फोकस नहीं किया। लेकिन इस सीज़न में ब्लश हावी रहने वाला है। तो इसके लिए आप ब्लश लगाएं और अपने चीकबोन्स को हाईलाइट करें और वो भी सटल तरीके से नहीं। हम आपको कहेंगे कि आपको Lakmé 9to5 Pure Rouge Blusher एक बार जरूर आजमाना चाहिए। यह ब्लश आपके बालों को ल्यूमिनिस सिल्की मैट फिनिश देगा, बगैर हैवी कवरेज के।
Main Image Courtesy: @_makeupbykerry
Written by Suman Sharma on Nov 08, 2021