कंसीलर ऐसा ब्यूटी प्रोडक्ट है, जो हर लड़की को खरीदना चाहिए। यह आपके डार्क सर्कल्स और पिम्पल्स को कंसील करता है साथ ही आपकी स्किन को ब्राइट भी करता है। यानि यह बहुत काम की चीज़ है। इसके फायदे बहुत है, लेकिन बहुत-सी लड़कियां कंसीलर को सही तरीके से इस्तेमाल करना नहीं जानतीं। ख़ैर, हम इसमे आपकी मदद कर देते हैं। आइये, जानते हैं कैसे किया जाता है इसका इस्तेमाल, ताकि आपकी स्किन लगे फ्लॉ लेस।
- 01. ऐक्ने और दाग-धब्बों को छिपाने के लिए
- 02. बेस के रूप में इस्तेमाल करें
- 03. हाईलाइटर
- 04. ऐक्ने के निशान छिपाने के लिए
01. ऐक्ने और दाग-धब्बों को छिपाने के लिए

कंसीलर फ़ाउंडेशन की तुलना में ज़्यादा गाढ़ा होता है, इसलिए यह स्पॉट ट्रीटमेंट के लिए बेस्ट है। यह ऐक्ने व दाग-धब्बों को आसानी से छिपा लेता है। इसके लिए आप थोड़ा-सा कंसीलर लें और उन दाग-धब्बों पर लगाएं, जिन्हें आप छिपाना चाहती हैं। अब अपनी उंगली या गीले मेकअप स्पोंज से थपथपाएं। इसके बाद फ़ाउंडेशन लगाएं।
02. बेस के रूप में इस्तेमाल करें

कभी-कभार ऐसा भी होता ही, जब फुल फ़ेस मेकअप करने का दिल नहीं करता। लेकिन आप ये भी चाहती हैं कि आपका फ़ेस भी अच्छा दिखे, है न... तो ऐसे में आप थोड़ा-सा कंसीलर अपनी आंखों के नीचे, मुंह के आस-पास, नाक और दाब-धब्बों पर लगा लें और मेकअप स्पोंज से थपथपाएं। आपका लाइटवेट और फ्लॉ लेस बेस तैयार है।
03. हाईलाइटर

आपके कंसीलर से एक-दो शेड लाईट कंसीलर को आप फ़ेस को हाईलाइट करने के लिए यूज़ कर सकती हैं। इसके लिए लाइट कंसीलर को उन जगहों पर लगाएं, जहां आप हाईलाइटर लगाती हैं, जैसे आई ब्रोज़ के नीचे, फॉरहेड, नोज़ और चिन पर। इससे आपको मिलेगी इंस्टेंट ब्राइट और ग्लोइंग स्किन।
04. ऐक्ने के निशान छिपाने के लिए

ऐक्ने के निशान को पूरी तरह कंसील करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। ऐक्ने का निशान रेड होता है, इसे छिपाने के लिए आप ग्रीन कलर का कंसीलर लें और ऐक्ने के निशान पर लगाएं, इससे निशान कम हो जाएगा। अब इसके बाद आप वही कंसीलर लगाएं जो आप अक्सर लगाती हैं, ताकि ग्रीन कलर छिप जाये और आपको मिले ईवन स्किन और फ्लॉ लेस फिनिश।
Written by Suman Sharma on Sep 01, 2020