चूंकि मास्क पहनना अब हमारे जीवन का हिस्सा बन गया है, हमें इसके साथ कई चुनौतियों का सामना करने के लिए भी तैयार रहना होगा। फेस मास्क पहने रहने का सबसे बाद चैलेंज मेकअप प्रेमियों को भुगतना पड़ता है, वो ये कि मास्क से लिपस्टिक फैल जाती है। यदि आप भी इससे परेशान हैं तो हमारे पास इसका उपाय है। हम आपको बता रहें है 4 ऐसे उपाय, जो आपकी लिपस्टिक को मास्क में फैलने से बचाएगी।
01. अतिरिक्त लिप बाम हटा दें

बहुत जरूरी है कि आप लिपस्टिक लगाने से पहले अपने होंठों पर एक हायड्रेटिंग बाम, जैसे- Lakmé Lip Love Chapstick लगाएं। यह आपके होंठों को नरिश और मॉइश्चराइज़ करेगा। इसका एसपीएफ 15 फार्मूला सन डैमेज से भी बचाव करेगा। अब आपकी लिपस्टिक इस पर स्लिप न हो जाए, इसके लिए लिपस्टिक लगाने से पहले अतिरिक्त बाम हटा दें। इसके लिए लिप बाम लगाएं, जब तक आप अपना मेकअप कंप्लीट नहीं कर लेतीं, इसे लगा रहने दें। जब लिप्स की बारी आए, तब एक टिशू या कॉटन पेड़ लें और एक्स्ट्रा लिप बाम को पोंछ लें।
02. लिप लाइनर लगाएं

लिप लाइनर्स आपके लिए बहुत जरूरी है। अपके लिप्स को डिफ़ाइन करने के अलावा लिप लाइनर्स आपकी लिपस्टिक के लिए एक स्मूद कैनवास तैयार करते हैं, ताकि यह फैले नहीं। इसके लिए आप एक पिगमेंटेड लिप लाइनर लगाएं, जैसे- Lakmé Absolute Forever Silk Lip Liner इसके बाद इसी लाइनर से लिप्स को भर दें। लाइनर आपके लिप्स को एक स्मूद, मैट फिनिश देगा, जो वॉटर प्रूफ है और फैलता भी नहीं है। यानी लिपस्टिक लिप्स पर होगी, मास्क पर नहीं।
03. मैट लिपस्टिक यूज़ करें

हमें जितना लिप ग्लॉस और क्रीमी लिपस्टिक्स से प्यार है, उतना ही वो मास्क के लिए उपयुक्त नहीं है। बेहतर होगा कि हम मैट फार्मूला अपनाएं, क्योंकि यह फैलती नहीं है और न ही ट्रांसफर होती है। इस वक़्त हमारी पसंद है Lakmé Absolute Matte Melt Mini Liquid Lip Colour रेंज और आपको यह ज़रूर ट्राय करना चाहिए। यह लिक्विड मैट लिपस्टिक आपके लिप्स के लिए बहुत लाइट है और एक ही स्ट्रोक में इंटेन्स कलर देती है। यह 10 खूबसूरत शेड्स में उपलब्ध है। यह आपके लिप्स पर वेल्वेट मैट टेक्सचर और बढ़िया फिनिश देती है।
04. सेटिंग पाउडर लगाएं

लिपस्टिक ज्यादा लंबे समय तक टिकी रहे, इसके लिए हमारे पास यह एक नया उपाय है। एक बार जब आप लिप कलर लगा लें, तब लिप्स पर एक टिशू पेपर रखें। अब एक ब्रश पर थोड़ा-सा ट्रांसलुसेंट सेटिंग पाउडर लें और टिशू पर थपथपाएं। अतिरिक्त पाउडर को झाड़ दें और टिशू हटा दें। यह पाउडर अतिरिक्त कलर को सोख लेगा और आपकी लिपस्टिक को सेट कर देगा, यानी इसके फैलने का कोई डर ही नहीं है।
Written by Suman Sharma on Aug 15, 2021