लिपस्टिक आपके मेकअप का अहम हिस्सा है। यह आपके नो मेकअप लुक को भी बेस्ट बनाता है। आपके लिप्स पर लिपस्टिक का सिर्फ एक कोट आपके पूरे मूड को बदल देता है। आपको चाहे स्ट्राइकिंग रेड पसंद आए, न्यूड या फिर आप पॉपी पिंक के साथ एक्सपेरिमेंट करें, हर ओकेज़न पर सिर्फ एक लिपस्टिक आपके पूरे लुक को निखार देती है। इसलिए हम आपको यहां कुछ ऐसी लिपस्टिक के बारे में बताना चाहेंगे, जो आपके हर तरह के ओकेजन के लिए बेस्ट हैं।
- 01. Lakmé Absolute Matte Melt Liquid Lip Colour - Brown Tan
- 02. Lakmé Absolute Spotlight Lip Gloss - Dewy Pink
- 03. Lakmé 9 To 5 Weightless Mousse Lip And Cheek Colour - Plum Feather
- 04. Lakmé Absolute Precision Lip Paint - Statement Red
- 05. Lakmé Absolute Matte Ultimate Lip Color With Argan Oil - Rose Pink
01. Lakmé Absolute Matte Melt Liquid Lip Colour - Brown Tan

अगर आप अपने वर्किंग डे में मिनिमल मैट शेड चाहती हैं तो आपके लिए Lakmé Absolute Matte Melt Liquid Lip Colour - Brown Tan बेस्ट होगा। ब्राउनिश न्यूड हर तरह की स्किन टोन पर जंचता है। यह मैट लिक्विड लिपस्टिक आपके लुक को खूबसूरत बनाएगा, इसकी खूबी यह भी है कि यह लॉन्ग लास्टिंग है। साथ ही यह आपके होंठों की स्किन को फंटने व ड्राई होने से बचाता है। इसमें रोज़हिप ऑयल होता है, जो आपकी लिप्स को 16 घंटों के लिए मॉइस्चराइज रखता है, यह फैलता भी नहीं है। ऐसे में आपको मिड डे टच अप की भी जरूरत नहीं होगी।
02. Lakmé Absolute Spotlight Lip Gloss - Dewy Pink

अगर आप अपने दोस्तों के साथ ब्रंच पर जाने की प्लानिंग कर रही हैं तो आपके लिए Lakmé Absolute Spotlight Lip Gloss - Dewy Pink बेस्ट होगा। यह एक हाई शाइन ग्लॉस है, जिससे आपके लिप्स पूरे समय प्लंप व ग्लॉसी नजर आते हैं, अगर आपको पॉउट परफेक्शन चाहिए तो यह आपके लिए सबसे सही मैच है। यह आपको क्यूट लुक भी देगा।
03. Lakmé 9 To 5 Weightless Mousse Lip And Cheek Colour - Plum Feather

वेकेशन के लिए आप ऐसा मल्टी पर्पस प्रोडक्ट अपने साथ जरूर रखना चाहेंगी, जो कि लाइट, पिग्मेंटेड व लॉन्ग लास्टिंग हो। ऐसे प्रोडक्ट की बात करें तो Lakmé 9 To 5 Weightless Mousse Lip And Cheek Colour - Plum Feather आपके लिए बेस्ट होगा। बहुत सारे प्रोडक्ट्स रखने की बजाय आप इस लिप कलर को अपने साथ रख सजती हैं। यह लिप और चीक कलर काफी बेस्ट है। इसमें वेटलेस मूस टेक्सचर होता है, जो कि लिप्स को वाइब्रेंट व मैट फिनिश देता है। ट्रेवेल में आप इसे अपने साथ आसानी से रख सकती हैं।
04. Lakmé Absolute Precision Lip Paint - Statement Red

अगर आपकी बेस्ट फ्रेंड की वेडिंग है, तो जाहिर है कि सबकी निगाह आप पर रहेगी, ऐसे में Lakmé Absolute Precision Lip Paint - Statement Red आपके लिए बेस्ट लिपस्टिक होगी। यह आपकी लिप्स को इंटेंस रूप से डिफाइन करेगी। यह लॉन्ग लास्टिंग लिपस्टिक है, जो आपकी लिप्स को हैवी नहीं बनाएगी और न ही लिप्स में क्रैक आने देगी। ऐसे में डांस फ्लोर पर नाचते हुए या फिर अपने लिप्स के साथ कोई भी पोज देते हुए, आपको लिपस्टिक फैलने या ख़राब होने की चिंता नहीं होगी।
05. Lakmé Absolute Matte Ultimate Lip Color With Argan Oil - Rose Pink

अगर आपने कोई फन डेट नाइट प्लान किया है या फिर दोस्तों के साथ पार्टी की प्लानिंग है तो आपके लिए यह लिप कलर बेस्ट है। ऐसे ओकेजन में हेवी लिपस्टिक अच्छी नहीं लगेगी। इसलिए आपको ऐसे ओकेजन में Lakmé Absolute Matte Ultimate Lip Color With Argan Oil - Rose Pink लिप कलर आजमाना चाहिए। यह मैट, नरिशिंग लिप कलर ऑर्गन ऑयल से युक्त लिपस्टिक आपके पॉउट को कोमल और मुलायम बनाती है, यह आपकी लिप्स को फंटने से भी बचाती है और साथ ही इसे इंटेंस लुक देती है।
Written by Suman Sharma on Oct 05, 2021