ये तो आप भी मानते होंगे कि यह आपके मूड पर निश्चित होता है कि आज आप किस तरह के आउटफिट पहनेंगे। खुश हों तो चटक कलर्स, वरना डल कलर्स। यही हाल लिपस्टिक्स के साथ भी है। लिपस्टिक के शेड्स आपके मूड को दर्शाते हैं, जैसे- रेड कलर आपकी बोल्डनेस दिखाता है तो पेपी पिंक शेड आपके अच्छे मूड को दिखाता है। लिपस्टिक आपके चेहरे की सिर्फ खूबसूरती ही नहीं, बल्कि यह आपके व्यक्तित्व को भी दर्शाता है। इसलिए यह बहुत जरूरी है कि इसका कलेक्शन अपने ड्रेसिंग में जरूर रखें। हमने आपके लिए 5 लिपस्टिक शेड्स निकाले हैं, जो हर मूड और ओकेजन के लिए परफेक्ट हैं।

 

न्यूड- रिलैकस्ड और लेज़ी ऑउटिंग्स के लिए

न्यूड- रिलैकस्ड और लेज़ी ऑउटिंग्स के लिए

 

संडे ब्रन्च हो या दोस्तों के साथ केजुअल मीटिंग, आप गिगी हैडिड से इन्सपिरेशन ले सकते हैं। इसके लिए आप लगाएं न्यूड लिपस्टिक्स , जैसे- Lakmé Absolute Precision Lip Paint - Alluring Nude . यह इंटेन्स, वेलवेटी मैट लिप कलर्स एक पेंट पॉट में आते हैं, जिसमें एक्स्ट्रा ब्रश होता है, ताकि आप अपने लिप्स कि डिफ़ाईन कर सकें।

ब्रश को पॉट मे डिप करें, अपने लिप्स की बॉर्डर को डिफ़ाइन करें और फिर उसे भर दें। यह स्मूद और लाइटवेट लिपस्टिक पूरे दिनभर टिकती है।

 

 

रेड - इवनिंग पार्टी के लिए

रेड - इवनिंग पार्टी के लिए

Image Courtesy: @sonamkapoor

हमारा मानना है कि रेड लिपस्टिक हमेशा अच्छी लगती है। तो यदि आप रेड लिप्स चाहते हैं तो सोनम कपूर से इन्सपिरेशन लें और बोल्ड रेड, जैसे Lakmé Absolute Matte Melt Liquid Lip Color - Firestarter Red. यूज़ करें। लाइटवेट और लॉन्ग लास्टिंग फॉर्मूला वाला यह कलर आपको लश मैट लुक के साथ एक सिल्की कंफर्ट देता है।   

 

 

ब्राउन - स्ट्रेसफुल मीटिंग्स के लिए

ब्राउन - स्ट्रेसफुल मीटिंग्स के लिए

Image Courtesy: @kiaraaliaadvani

क्या आपको ज़ूम मीटिंग करनी है या ऑफिस में कोई प्रजेंटेशन है? कियारा आडवाणी की स्टाइल बुक लें और ब्राउन लिपस्टिक का कोई एक बढ़िया शेड , जैसे- Lakmé Matte Revolution Lip Color - Vintage Rust. लें। रसबेरी सीड ऑयल के गुणों से भरपूर इस मैट लिपस्टिक का क्रीमी लाइट फॉर्मूला दिनभर टिकता है और आपके लिप्स को ड्राय भी नहीं करता। यह आपके लिप्स पर एक बार में ही आसानी से लग जाता है।  

 

 

पिंक- कुछ खुशनुमा पलों के लिए

पिंक- कुछ खुशनुमा पलों के लिए

Image Courtesy: @shraddhakapoor

हर लड़की के लिपस्टिक कलेक्शन में पिंक ना हो ये तो हो ही नहीं सकता। पिंक आपके लुक को एक सॉफ्ट टच देता है और यह केजुअल मीटिंग के लिए परफेक्ट है। श्रद्धा कपूर की तरह आप भी अपना बेस मिनिमल रखें और पिंक लिपस्टिक से अपने लुक को कम्पलीट करें। हम आपको सलाह देंगे Lakmé 9 to 5 Primer + Creme Lip Color - Pink Shock लगाने की। यह लिपस्टिक शिया बटर और विटामिन ई युक्त है, जो आपके लिप्स को मॉइश्चराइज़ और कंडीशन करता है, वहीं इसमें मौजूद प्राइमर इसे लंबे समय तक टिकाए रखता है।

 

 

प्लम- रोमांटिक डेट के लिए

प्लम- रोमांटिक डेट के लिए

 

Image Courtesy: @Wattpad

क्या आज आपका एक रोमांटिक डेट पर जाने का प्लान है? हम आपको सलाह देंगे एक इंटेन्स प्लम लिप शेड लगाने की, जैसा कि लिली कॉलिन्स ने लगाया है। यह शेड पाने के लिए आप Lakmé Absolute Precision Lip Paint - Black Cherry लगाएं। इस लिप कलर के पेंट पॉट साथ एक एक्सपर्ट ब्रश भी आता है, इससे अपने लिप्स की आउटलाइन बनाएं। एक बार जब आप बॉर्डर डिफ़ाइन कर लें, तब अपने लिप्स को इस इंटेन्स मैट कलर से भर लें। बस, आप तैयार हैं।

Main Image Courtesy: @gigihadid, @sonamkapoor