दिसंबर का महीना बहुत खास होता है, क्योंकि इस महीने में काफी शादियाँ होती हैं, क्रिसमस आटा है और सबसे खास बात कि नए साल की पार्टी होती है। यानी एक के बाद कई इवेंट्स होते हैं, इसलिए बेहद जरूरी है कि इस महीने में न सिर्फ अपने बालों को, बल्कि फ्लॉ लेस लुक पाने के लिए थोड़ा मेनिक्योर भी किया जाए। कपड़ों के साथ एक्सपेरिमेंट करने के साथ-साथ मेकअप लुक्स के साथ भी एक्सपेरिमेंट करें, लेकिन कुछ अच्छे मेनिक्योर भी ट्राई करें। इसलिए हम आपके लिए कुछ दिसंबर के फेवरेट्स मेनिक्योर लेकर आये हैं। हमने इंस्टाग्राम से आपके लिए ऐसे पांच ट्रेंड चुने हैं, जो आपको सर्दियों के मौसम में खास लगेंगे।

 

ड्रिप्पी मेटालिक्स

ड्रिप्पी मेटालिक्स

Image Courtesy: @color.city_

ये ड्रिप्पी ट्विस्ट ऑफ़ मेटालिक्स स्टनिंग है। इसे देख कर आपको जल्द से जल्द क्रिसमस मनाने का मन करेगा। जिस तरह आप क्रिसमस ट्री को सजाने के लिए गोल्डन टोन में चीज़ें इस्तेमाल करते हैं, आपको ठीक ऐसा ही फ़ील आएगा। तो अपने अंदर की मारिया कैरे को जगाइए और अपने नेल्स पर इसे जरूर ट्राई करें।

 

पिंक कैंडी

पिंक कैंडी

Image Courtesy: @indigodistributor_sara

हमने जब इस लुक को इंस्टाग्राम पर देखा था, तो हम एक बार तो चौंक गए कि किस तरह से ये कैंडी-थीम वाले प्रेस-ऑन स्वादिष्ट और खाने के लायक लग रहे हैं। विंटर के महीने को और खुशनुमा बनाने के लिए यह बेहतरीन है। इस पर जो स्नोफ्लैक्स लेंड थीम नजर आ रही है, वह पूरे लुक को खास बना रहा है और इसके साथ सबसे छोटी उंगली पर गोल्डन सिटिंग इसकी खूबसूरती और बढ़ा रही है।

 

ग्लिटरी स्विर्ल्स

ग्लिटरी स्विर्ल्स

Image Courtesy: @isabelmaynails

 

हम मेटालिक नेल्स से बोर हो ही नहीं सकते, खासतौर से तब, जब ये ग्लिटर के साथ हो। हमें इस लुक पर जो गोल्ड वर्क है, वह बेहद पसंद आ रहा है। आप खुद देखिये, पिंक कलर कितनी खूबसूरती से नेल्स पर फब रहा है। वाकई में ये नेल्स परफेक्ट हैं और किसी भी वेडिंग के लिए तो बेहद खास ट्रेंड रहेंगे। इसके साथ अगर आपके हाथों में मेहँदी लगी है तो इंस्टाग्राम पर आपके हाथों की तस्वीर परफेक्ट लगेगी।

 

शिमर टिप्पड न्यूड्स

शिमर टिप्पड न्यूड्स

Image Courtesy: @gcnailedit

शिमर लगे टिप्स के साथ यह मिनिमलिस्टिक लुक बेहद खास नजर आ रहा है। आप देख सकती हैं कि इसमें आपकी नेल्स आल्मंड शेप में नज़र आ रही हैं. अमेरिकन मैनिक्योर्स वाकई में अनोखे हैं। अगर आप कुछ सटल नेल आर्ट चाह रही हैं तो यह आपके लिए बेस्ट होगा।

 

क्रिसमस म्यूज

क्रिसमस म्यूज

Image Courtesy: @nailsbyjukus_

अगर आपको भी क्रिसमस का ठीक वैसे ही इंतजार है, जैसे हमें है तो फिर क्यों न इस सीजन के ट्रेंड के अनुसार चला जाए? इस साल ग्रीन रंग पूरी तरह से डोमिनेट कर रहा है। इसमें निश्चित तौर पर लुक गॉर्जियस आ ही रहा है। यह कलर बेहद वाइब्रेंट हैं और इसकी वजह से क्लियर पॉलिश्ड नेल के साथ रेड का ऐक्सेंट बेहद अच्छा लग रहा है। यह आपके पूरे लुक काफी परफेक्ट बना रहा है।

Image Courtesy: @_mejzi