त्योहार मतलब दोस्तों, रिश्तेदारों और अपनों से मिलना... नए कपड़े पहनना... और सजना-संवरना। अब सजना-संवरना भी कोई आसान काम है? ड्रेस, हेयर-मेकअप सब कुछ परफेक्ट होना चाहिए। लेकिन अब ये इतना मुश्किल भी नहीं है, क्योंकि हम जो हैं आपके साथ। आप इस फेस्टिव सीज़न में ग्लैमरस दिखें, इसके लिए हम आपके लिए लाए हैं 5 सॉफ्ट और ईज़ी मेकअप लुक्स, जो आप घर पर ट्राय कर सकते हैं।
01. सटल रेडिएन्स

इमेज कर्टसी: @aditiraohydari
यदि आप लाइट लेकिन गॉर्जियस मेकअप लुक चाहती हैं, तो यह लुक आपके लिए बेस्ट है। अपने बेस मेकअप को मैटी रखें, अपने चीक्स और जॉ को कोंटूर करें। आई मेकअप के लिए आईब्रोज़ को डिफ़ाइन करें, लैशेज़ को कर्ल करें और मस्कारा के 2-3 कोट्स लगाएं। लिप्स पर लगाएं ग्लॉस और बस, हो गए आप तैयार!
बीबी की पसंद है: Lakmé Absolute Spotlight Lip Gloss - Rouge Taffy
02. शिमरी टच

इमेज कर्टसी : @anushkasharma
शिमर और ग्लिटर के बगैर फेस्टिव का मज़ा ही क्या? सबसे पहले अपने फेस को इसके लिए तैयार करें और लगाएं एक क्रीमी फाउंडेशन। इसके बाद फेस पर शिमरी ग्लो लाने के लिए लगाएं हाईलाइटर। आई मेकअप लाइट रखें और एक बढ़िया काजल और मस्कारा लगाएं। लिप्स के लिए चुनें पिंक न्यूड टिंट।
बीबी की पसंद है: Lakmé Absolute Highlighter - Moon-Lit
03. सन-किस्ड ग्लो

इमेज कर्टसी: @shraddhakapoor
सन-किस्ड ग्लो के लिए हैवी फाउंडेशन को रखें दूर और लगाएं सीसी क्रीम, चीकबोन्स को उभारने के लिए लगाएं हाईलाइटर। आईलिड्स पर लगाएं गोल्डन शिमरी आईशैडो और साथ में लगाएं विंग्ड आईलाइनर। काजल लगाना ना भूलें और अंत में लुक को फिनिश करनेके लिए लगाएं पिंक लिपस्टिक।
बीबी की पसंद है: Lakmé 9To5 CC Complexion Care Cream
04. मैट परफेक्ट

इमेज कर्टसी: @sangeetahairartist
यदि आप सॉफ्ट और मिनिमल मेकअप करना पसंद करती हैं, तो आपको यह लुक जरूर ट्राय करना चाहिए। फ्लॉलेस बेस के लिए मैट फाउंडेशन लगाएं और इसके बाद अपने गालों पर नेचुरल ग्लो लाने के लिए थोड़ा-सा ब्लश लगाएं। अपनी आईलिड़्स पर सिल्वर आईशैडो लगाएं। अब पलकों पर मस्कारा के कुछ कोट्स लगाएं और लिप्स पर लिप ग्लॉस लगाकर अपने लुक को कंप्लीट करें।
बीबी की पसंद : Lakmé Face Sheer Blusher - Sun Kissed
05. मिनिमल एंड गॉर्जियस

इमेज कर्टसी: @natashamathiasmakeup_hair
यदि आप इस फेस्टिव सीज़न के लिए सिम्पल, लेकिन ग्लोई लुक चाहते हैं, तो इस लुक को अपनाएं। इसके लिए आईलिड्स पर थोड़ा-सा शिमरी सिल्वर आईशैडो लगाएं और फिर पलकों को घना दिखाने के लिए इस पर मस्कारा लगाएं। अब अंत में एक सॉफ्ट, मैट पिंक लिपस्टिक लगाएं और लीजिए त्योंहार का मज़ा। बीबी की पसंद : Lakmé Absolute Spotlight Eye Shadow Palette - Smokin Glam
Image Courtesy: @aditiraohydari
Written by Suman Sharma on Sep 01, 2021