मेकअप के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें लगातार कुछ नई चीज़ें आती रहती हैं। जहां 2021 गर्मियों में ग्लोइंग मेकअप छाया हुआ था, वहीं 2021 सर्दियों में मैट का चलन होगा और यह बात फेस्टिव सीज़न पर भी लागू होती है। हम भी इसके लिए तैयार हैं, आखिर मैट मेकअप ज्यादा समय तक टिका रहेगा और यदि इसे ठीक तरीके से किया जाए तो यह ग्लैमरस भी लगेगा। यदि आप इस फेस्टिव सीज़न मैट लुक चाहते हैं, तो हम आपकी इसमें मदद कर सकते हैं। हम आपके लिए लाए हैं कुछ ऐसे प्रोडक्ट्स, जिससे आप यह लुक आसानी से पा सकते हैं।
- 01. Lakmé Absolute Under Cover Gel Face Primer
- 02. Lakmé Absolute Skin Natural Mousse
- 03. Lakmé Absolute Mattreal Mousse Concealer
- 04. Lakmé 9 to 5 Pure Rouge Blusher - Peach Affair
- 05. Lakmé Absolute Kohl Ultimate The Gelato Collection - 07 Matcha
- 06. Lakmé Limited Edition Lip Colour - Firestarter Red
01. Lakmé Absolute Under Cover Gel Face Primer

हर अच्छे मेकअप के लिए जरूरी है एक बढ़िया प्राइमर और Lakmé Absolute Under Cover Gel Face Primer इसके लिए बेस्ट है। यह एक परफेक्ट और स्मूद बेस तैयार करता है। यह जेल प्राइमर आपकी स्किन को अपने विटामिन ई के गुणों से स्किन को नरिश करता है, साथ ही इसे मैट लुक देता है, ताकि आपका मेकअप लंबे समय तक टिका रहे।
02. Lakmé Absolute Skin Natural Mousse

मैट फाउंडेशन के साथ सबसे बड़ी परेशानी यह होती है कि यह फेस पर लगने के बाद ड्राय होकर स्किन पर बैठ जाता है, लेकिन Lakmé Absolute Skin Natural Mousse ने हमारी यह सोच ही बदल दी । यह पंख की तरह हल्का मूस फाउंडेशन है, जो आपको एक समान कवरेज देता है और स्किन पर हैवी भी नहीं लगता। यह फाउंडेशन आपको अपने मेकअप के लिए जरूर इस्तेमाल करना चाहिए।
03. Lakmé Absolute Mattreal Mousse Concealer

यदि आप एक मैटिफाइंग कंसीलर की तलाश में हैं, तो Lakmé Absolute Mattreal Mousse Concealer. खरीदें। मीडियम से हाई कवरेज वाला यह मूस बहुत खूबसूरती से स्किन पर ब्लेन्ड हो जाता है और आपको देता है एक मैट फिनिश। यह आपके स्किन टोन को एक समान बनाएगा, साथ ही दाग-धब्बों को भी हटा देगा।
प्रो टिप: अंडरआईज़ और फेस के हाईपॉइंट्स को नेचुरल इफेक्ट देने के लिए अपने स्किन टोन से एक या दो हल्के शेड चुनें और कोन्टूरिंग के लिए 2-3 शेड डार्कर चुनें।
04. Lakmé 9 to 5 Pure Rouge Blusher - Peach Affair

एक पीची मैट ब्लश आपके कोन्टूर किये हुए मैट फेस के लिए बहुत ही बढ़िया है। यदि आप एक सटल और नेचुरल ग्लो चाहते हैं, तो इसके लिए आप Lakmé 9 to 5 Pure Rouge Blusher - Peach Affair ट्राय करें। आप चाहें तो 2021-अप्रूव्ड ब्लश ड्रेपिंग टेक्निक यूज़ करें, ठीक उन्हीं हिस्सों में जहां आप कंटूर करते या फिर आप चाहें तो इसे नोज़ के ब्रिज और गालों पर भी लगा सकती हैं।
05. Lakmé Absolute Kohl Ultimate The Gelato Collection - 07 Matcha

अब इस बात को भी ज़रा समझ लें कि मैट का मतलब डल बिल्कुल नहीं है। आप अपनी आई लिड्स पर ग्राफिक लाइनर स्टाइल के साथ थोड़ा एक्सपेरिमेंट करें और ट्राय करें Lakmé Absolute Kohl Ultimate The Gelato Collection - 07 Matcha यह एक मॉइश्चराइज़िंग काजल है, जो स्मज प्रूफ है यानी फ़ाइल नहीं है, इसीलिए यह फेस्टिव मेकअप लुक के लिए परफेक्ट है।
06. Lakmé Limited Edition Lip Colour - Firestarter Red

फेस्टिव सीज़न लिमिटेड एडिशन मैट रेड लिप के बगैर अधूरा है और इस रेंज में हमारा फेवरेट है Lakmé Limited Edition Lip Colour - Firestarter Red । इसका वेल्वेटी-स्मूद टेक्सचर, मैट फिनिश देता है और फेस्टिव के लिए आपको देगा एक परफेक्ट पाउट। तो इस गॉर्जियस लिप कलर के साथ अपने फेस्टिव लुक को निखारें। मेन इमेज कर्ट्सी : @yamigautam
Written by Suman Sharma on Oct 28, 2021