आप चाहे केजुअल पहनें या फिर कुर्ता, अपने लुक को निखारने के लिए आपको चाहिए सिर्फ एक रेड लिपस्टिक। जी हां, रेड लिपस्टिक आपके लुक को निखार देता है। यह आपको कॉन्फिडेंट बनाने के साथ आपको अच्छा फील भी देता है।
यदि आप अपनी रेड लिपस्टिक को अपग्रेड करना चाहते हैं या न्यूड लिपस्टिक से कुछ दिन के लिए ब्रेक चाहते हैं तो हम आपको बता रहे हैं 5 ऐसी रेड लिपस्टिक के बारे में, जो आपको अपनी शॉपिंग कार्ट में ऐड करनी चाहिए। आपको यह जानकार और खुशी होगी कि ये लिपस्टिक ₹ 500 से कम में मिल सकती है।
- 01. Elle 18 Color Pop Matte Lip Color - Let’s Tango
- 02. Elle 18 Color Pops Silk Lipstick - R02
- 03. Lakmé Cushion Matte - Red Ruby
- 04. Lakmé Forever Matte Liquid Lip Color - Red Velvet
- 05. Lakmé Absolute Matte Ultimate Lip Color with Argan Oil - Sinful Cherry
01. Elle 18 Color Pop Matte Lip Color - Let’s Tango

क़ीमत: ₹ 75
ये खेल तो आपने अपने बचपन में ज़रूर किया होगा, जब आप अपने होठों पर टमाटर केचअप लगाकर घूमते थे, यह सोचकर कि आज तो आपने बड़ों की तरह अपने होठों पर रेड लिपस्टिक लगा ली है। ! ! The tomato-red colour pop lippie elle 18 हमारा फेवरेट है। यह बहुत पिग्मेंटेड है और लंबे समय तक टिकने वाला है। यह आप रोजाना इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि हम जानते हैं कि जब आप वर्क प्लेस पर होते हैं तो आपको टच-अप के लिए भी समय नहीं होता होगा।
02. Elle 18 Color Pops Silk Lipstick - R02

क़ीमत: ₹ 100
यदि आप क्रीमी लिपस्टिक लगाना पसंद करते हैं, तो यह आपके लिए ही बनी है। क्योंकि यह लिपस्टिक के साथ लिप बाम का भी काम करेगा। कोको बटर और विटामिन ई से युक्त यह creamy lippie 18 ब्राइट रेड, कोरल टच के साथ परफेक्ट शेड है। इसका क्रीमी टेक्सचर आपके लिप्स को ड्राय नहीं होने देगा और आपके पाउट्स भी लगेंगे कमाल के।
03. Lakmé Cushion Matte - Red Ruby

क़ीमत: ₹ 275
यदि आप डिनर डेट पर हैं और आप अपनी खूबसूरत ड्रेस के लिए कोई बढ़िया-सा रेड शेड तलाश कर रही हैं, तो यह रेड यानी Lakmé Cushion Matte - Red Ruby आपके लिए ही है। यह रोज़ ऑयल युक्त है और आपके लिप्स पर वेल्वेट की तरह लगता है। आपको यह जानकर और भी खुशी होगी कि यह लिपस्टिक वॉटरप्रूफ है, इसलिए आपको बार-बार टच-अप की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।
04. Lakmé Forever Matte Liquid Lip Color - Red Velvet

क़ीमत: ₹ 295
लिक्विड लिपस्टिक के बगैर आपका लिप मेकअप अधूरा है। matte lippie की यह लाइटवेट और मैट लिपस्टिक आपके खूबसूरत पाउट का सपना पूरा करेगी। इसके विशेष टिप के कारण इसे लगाना भी आसान है, साथ ही यह 16 घंटों तक चलती है।
05. Lakmé Absolute Matte Ultimate Lip Color with Argan Oil - Sinful Cherry

क़ीमत: ₹ 450
Lakmé lipstick की यह लिपस्टिक ल्यूक्स आर्गन ऑयल युक्त है, जिससे लिप्स ड्राय नहीं होते। यह आपके लिप्स को नरिश करती है। यह मैट लिपस्टिक की भी मौके पर लगाई जा सकती है, साथ ही यह आपके बजट में भी आ जाएगी।
Written by Suman Sharma on Mar 11, 2021