मॉनसून में जिस तरह आपकी स्किन और बाल डल हो जाते हैं, वैसे ही आपका मेकअप भी डल हो जाता है। मौसम बदलने के साथ ही आपको मेकअप में भी बदलाव लाने की जरूरत होती है, ताकि यह ज्यादा समय तक टिके और आपकी स्किन लगे फ्लॉलेस। इसके अलावा आपको यह भी खयाल रखना पड़ता है कि कहीं मौसम से आपका मेकअप खराब ना हो जाए। यानी मॉनसून में मेकअप की शॉपिंग तो बनती ही है। तो जानें, कि आपको कौनसे मेकअप प्रॉडक्ट्स की ज़रूरत है।
- 01. Lakmé Absolute Precision Lip Paint
- 02. Lakmé Eyeconic Insta Cool Kajal
- 03. Lakmé Absolute Spotlight Lip Gloss
- 04. Lakmé Absolute Micro Brow Perfecter
01. Lakmé Absolute Precision Lip Paint

इस मौसम के लिए ज़रूरी नहीं कि आप बहुत सारी लिपस्टिक्स खरीदें, आपको चाहिए बस, एक पॉपी मैट लिपस्टिक, जो फैले नहीं। आप जानना चाहते हैं कि डिफ़ाइंड लिपस्टिक के लिए हमें क्या पसंद है? Lakmé Absolute Precision Lip Paint. Lakmé लिप कलर्स की यह नई रेंज लिप पॉट में उपलब्ध है, जिससे आप अपने लिप्स को एक्सपर्ट की तरह लगा सकती हैं। यह 10 सुपर पिगमेंटेड शेड्स में उपलब्ध है और यह लाइटवेट लिप कलर आपको देता है स्मूद और वेलवेटी फिनिश। बस, ब्रश को लिप पॉट में डिप करें और ब्रश से लिप्स को डिफ़ाइन करें। लिप्स को लिप कलर से भरें।
02. Lakmé Eyeconic Insta Cool Kajal

मेकअप की बात करें तो काजल हर लड़की की पहली पसंद है। तो इस सीज़न में अपनी आंखों को डिफ़ाइन करने के लिए आप लगाएं Lakmé Eyeconic Insta Cool Kajal । यह डर्मेटोलॉजिकली टेस्टेड कुकुम्बर यानी ककड़ी एक्सट्रैक्ट्स से बनी है और आपको कूल इफेक्ट देती है और आपकी आंखों को ताज़गी देती है। इसकी खासियत यह है कि यह फैलता नहीं है और सिर्फ एक स्ट्रोक लगाने पर भी यह 22 घंटे तक टिकता है, इसलिए यह मॉनसून के लिए परफेक्ट है।
03. Lakmé Absolute Spotlight Lip Gloss

ग्लॉसी लिप्स का ट्रेंड फिर से आ गया है। तो यदि आपने अब तक इसे ट्राय नहीं किया है, तो अब करें। इस सीज़न में हमारा फेवरेट है Lakmé Absolute Spotlight Lip Gloss . इसकी जेल-शाइन फिनिश अपके लिप्स को स्मूद बनाती है और आपके लिप्स को क्रीमी कोट देती है, वो भी बगैर चिपचिपापन दिए। सोडियम हाएलूरोनेट से भरपूर यह ग्लॉस आपके लिप्स को मॉइश्चराइज़ करता है और आप दिनभर इसे लगाकर रख सकते हैं। यह 8 दिलचस्प कलर्स में उपलब्ध है, जो आपके हर मूड के लिए परफेक्ट हैं।
04. Lakmé Absolute Micro Brow Perfecter

अच्छी तरह से डिफ़ाइन की हुई आईब्रोज़ बहुत आकर्षित करती है। यह आपके चेहरे को फ्रेम करता है और उसे निखारता है। ब्रो डिफ़ाइनर खरीदते समय ये ध्यान रखें कि आप एक पतले स्ट्रोक वाला Lakmé Absolute Micro Brow Perfecter. खरीदें। इसका 1.5 मिमी का माइक्रो टिप आपको नेचुरल हेयर जैसा स्ट्रोक देता है। यह फैलता नहीं है और न ही पसीने से खराब होता है, यानी मॉनसून के लिए परफेक्ट।
Written by Suman Sharma on Jul 30, 2021