फंटे होंठों से छुटकारा पाना हो तो लगाएं ये लिप स्क्रब्स ये तो आप भी जानते हैं कि जिस तरह हमारे चेहरे की स्किन डेड सेल्स को निकाल देती है, उसी तरह हमारे होंठों की स्किन भी डेड होने पर निकल जाती है। यही कारण है कि आपके होंठ रूखे होकर फंटने लगते हैं और कई बार इसमें पपड़ी-सी जमने लगती है। आपके होंठों की सेहत बनी रहे और वो नर्म-मुलायम रहें, इसके लिए नियमित रूप से इन्हें एक्सफोलिएट करें। एक्सफोलिएशन से डेड स्किन सेल्स निकल जाती है और आपके होंठ नर्म हो जाते हैं। आपके लिए हम यहां लाए हैं 5 लिप स्क्रब्स, जिसे आप अपने लिप केयर रूटीन में शामिल कर सकती हैं।

 

ऑरेंज लिप स्क्रब

ऑरेंज लिप स्क्रब

 

आपके होंठों से जुड़े हर प्रॉब्लम्स का हल है यह लिप स्क्रब। जहां ऑरेंज पील पाउडर और ब्राउन शुगर एक बेहतरीन एक्सफोलिएन्ट का काम करते हैं और होंठों के फीके पड़ गए रंग को ठीक करते हैं, वहीं बादाम का तेल होंठों को मॉइश्चराइज़ करता है, जिससे ड्रायनेस की समस्या कम होती है।

सामग्री:

  • 2 टेबलस्पून ऑरेंज पील पाउडर (संतरे के छिलके का पाउडर)
  • 2 टेबलस्पून ब्राउन शुगर
  • कुछ बूंदें बादाम का तेल

 

सभी सामग्रियों को एकसाथ मिला लें। इसके बाद थोड़ा-सा स्क्रब अपनी उंगली पर लें और होंठों पर लगाकर 1-2 मिनट तक रगड़ें। इसके बाद किसी नर्म कपड़े से इस पोंछ लें और होंठों पर  Vaseline Lip Tins Cocoa Butter लगाएं, ताकि इसमें नमी बने रहे। हफ्ते में एक बार इस स्क्रब को एक बार लगाएं, ताकि आपके होंठ नर्म व मुलायम बने रहें।

 

 

लैवेंडर और हनी लिप स्क्रब

लैवेंडर और हनी लिप स्क्रब


इमेज कर्ट्सी: @Kari | Get Inspired Everyday!

रूखे और पपड़ी वाले होंठ से बचना है, तो आपको चाहिए शहद, चीनी और लैवेंडर स्क्रब। यह आपके होंठों के टेक्सचर में सुधार करेगा, डार्क स्पॉट्स कम करता है और खास बात कि आपके होंठों को पोषण देकर उन्हें नमी देता है।  

सामग्री :

  • 1 टेबलस्पून शहद
  • कुछ बूंदें लैवेंडर एसेंशियल ऑयल
  • 1 टेबलस्पून चीनी

 

सभी सामग्रियों को एक बाउल में डालकर मिला लें। अब इसमें से थोड़ा-सा स्क्रब अपनी उंगली पर लेकर होंठों पर कुछ सेकंड तक रगड़ें। गुनगुने पानी से धो लें। इस स्क्रब को हफ्ते में दो बार यूज़ करें और फिर कमाल देखें।  

 

 

सॉल्ट और शुगर लिप स्क्रब

सॉल्ट और शुगर लिप स्क्रब


 
इस स्क्रब में दो प्राकृतिक चीज़ें हैं- नमक और चीनी और ये दोनों ही डेड स्किन सेल्स को निकालने में मददगार होती है और होंठों को नर्म-मुलायम बनाती है।ऑलिव ऑयल व लिप बाम ड्राय स्किन को मॉइश्चराइज़ करता है।

सामग्री

  • 1 टेबलस्पून जैतून का तेल (ऑलिव)
  • 1 टेबलस्पून ब्राउन शुगर
  • 1 टेबलस्पून नमक
  • 1 Vaseline Lip Tins Original Care

 

इन सभी सामग्रियों को एक बाउल में डालकर मिला लें। अब इस स्क्रब को अपने होंठों पर लगाएं। अब एक साफ टूथब्रश को अपने होंठों पर सर्क्युलर मोशन में 1-2 मिनट तक रगड़ें। अब इसे गुनगुने पानी से धो लें।   

 

 

कॉफी और नारियल तेल का लिप स्क्रब

कॉफी और नारियल तेल का लिप स्क्रब

 

हम कॉफी स्क्रब को अपनी स्किन के लिए बहुत समय से यूज़ करते आ रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप इसे अपने होंठों को एक्सफोलिएट करने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं? कॉफी और नारियल तेल एक बहुत अच्छा स्क्रब है, जो होंठों की पपड़ी और ड्रायनेस को हटाने का एक बेहतरीन जरिया है।

सामग्री:

  • 2 टेबलस्पून पीसी हुई कॉफी
  • 1 टेबलस्पून नारियल तेल

 

इन सामग्रियों को एक डिश में मिला लें और स्क्रब के तौर पर होंठों पर लगाएं। इसके बाद
 वेट वाइप्स से पोंछ लें और एक मॉइश्चराइज़िंग लिप बाम, जैसे- Vaseline Lip Tins Aloe लगाएं, ताकि आपके होंठ नाम रहें।

 

 

चॉकलेट लिप स्क्रब

चॉकलेट लिप स्क्रब

 

चॉकलेट भला किसे पसंद नहीं होती, हमारे लिप्स को भी है। चॉकलेट लिप स्क्रब आपके होंठों के कलर को बेहतर बनाता है, उन्हें पोषण देने के साथ मॉइश्चराइज़ भी करता है, ताकि आपके होंठ रहे हेल्दी।

सामग्री:

  • 1 टेबलस्पून कोको पाउडर (मीठा न हो)
  • 1 टीस्पून शहद
  • 2 टीस्पून नारियल तेल
  • 2 टेबलस्पून ब्राउन शुगर
  • कुछ बूंदें वेनिला एक्सट्रैक्ट

 

इस स्क्रब को बनाने के लिए सभी सामग्री को एक डिश में मिला लें और अपने होंठों पर सर्क्युलर मोशन में लगाकर एक्सफोलिएट करें। इसके बाद इसे पानी से धो लें। बस, हो गई आपके होंठों की स्किन बेबी सॉफ्ट।