हम अक्सर ये सोचते हैं कि हमारा मॉइश्चराइज़र हमें परफेक्ट ग्लो देगा, लेकिन ऐसा होता नहीं है और हमारे हाथ लगती है निराशा। लेकिन इसका मतलब ये तो नहीं कि हम परफेक्ट रेडिएन्स-इंड्यूसिंग मॉइश्चराइज़र की तलाश बंद कर दें।

हम आपको बता रहे हैं एक नहीं, बल्कि 5 ऐसे मॉइश्चराइज़र जो आपको हाएड्रेशन के साथ देंगे ग्लो भी। आइए, जानते हैं काउंसे हैं वो प्रॉडक्ट्स।

 

01. Lakmé Absolute Perfect Radiance Skin Brightening Day Creme

01. Lakmé Absolute Perfect Radiance Skin Brightening Day Creme

यदि आप ऐसा मॉइश्चराइज़र चाहते हैं जो स्किन पर चमक भी लाए, तो आपको Lakmé Absolute Perfect Radiance Skin Brightening Day Creme यूज़ करना चाहिए। यह आपके चेहरे पर एक आकर्षक चमक देंगे। यह एक छोटे-से जार में माइक्रो क्रिस्टल के रूप में होते हैं, जो विटामिन्स के साथ मिलकर स्किन को ब्राइट बनाते हैं।

 

02. Dermalogica Active Moist Moisturiser

02. Dermalogica Active Moist Moisturiser

Dermalogica Active Moist Moisturiser एक ऐसा मॉइश्चराइज़र है, जो प्लांट एक्सट्रैक्ट्स और नींबू, ककड़ी व बरडोक के नेचुरल बोटनिकल एक्सट्रैक्ट्स से बना है। यह आपकी स्किन को हाएड्रेशन देता है और उसे चिपचिपा भी नहीं होने देता है। इसका फॉर्मूला ऐसा है कि यह आपके फेस पर हैवी नहीं लगता। इसे इस्तेमाल करने के बाद आपकी स्किन होगी ग्लोइंग।

 

03. Pond's Super Light Gel Oil Free Moisturiser With Hyaluronic Acid + Vitamin E

03. Pond's Super Light Gel Oil Free Moisturiser With Hyaluronic Acid + Vitamin E

Hyaluronic एसिड लंबे समय से हाइड्रेटेड, प्लम्प और चमकदार त्वचा के लिए महत्वपूर्ण इनग्रेडिएंट के रूप में जाना जाता है । यह पानी में अपने वजन का 1000 गुना तक धारण कर सकता है और त्वचा में नमी बरकरार रखता है, जिससे स्किन पर ग्लो आता है। और यदि इसे विटामिन ई के साथ मिला दिया जाए तो, जो कि त्वचा को पोषण देने के लिए जानी जाती है तो क्या हो ? जी हाँ, ये दोनों कमाल के इनग्रेडिएंट्स हैं। यही कारण है कि हमें Pond's Super Light Gel Oil Free Moisturiser With Hyaluronic Acid + Vitamin E बेहद पसंद है। यह चिपचिपाहट रहित है और स्किन को एक आकर्षक चमक देता है।

 

04. Simple Kind To Skin Replenishing Rich Moisturiser

04. Simple Kind To Skin Replenishing Rich Moisturiser

क्या आप जानते हैं कि जब परफेक्ट ग्लो पाने की बात आती है तो ग्लिसरीन सबसे कम आंकी जाने वाली सामग्रियों में से एक है? यह आपकी स्किन में नमी को लॉक करता है, जिससे आपको मिलती है एक यंग स्किन। अगर आप ग्लिसरीन से भरपूर मॉइस्चराइजर चाहते हैं, तो Simple Kind To Skin Replenishing Rich Moisturiser. आपके लिए परफेक्ट है। इसमे आपको और भी फायदा है, जानते हैं क्या? इस क्लीन ब्यूटी में एलांटोइन है, जो स्किन को राहत देता है और प्रो विट बी5 स्किन को प्यूरिफाई करता है, वहीं बिसाबोलोल स्किन को हाएड्रेशन देता है।

 

05. Lakmé Vitamin C AM PM Crème Combo

05. Lakmé Vitamin C AM PM Crème Combo

चमक बढ़ाने वाले मॉइश्चराइज़र की सूची बनाई जाए तो वह विटामिन सी के बगैर अधूरी है और Lakmé Vitamin C AM PM Crème Combo मॉइश्चराइज़र इसके लिए सही चुनाव है। जैसा कि आप जानते हैं, विटामिन सी स्किन को ब्राइट बनाने में बहुत महत्वपूर्ण इनग्रेडिएंट है और सुबह-शाम इस सेट का उपयोग करने से आपकी त्वचा को ग्लोइंग स्किन में बदलने से कोई नहीं रोक सकता।