ट्रेंड्स आते हैं, चले जाते हैं और हर साल हमें इनमें कुछ नयापन देखने को मिलते हैं। 2021 ने हमें कई तरह के विकल्प दिए हैं, जिसमें 90 के दशक का फैशन और मेकअप में काफी कलर्स नज़र आए थे और कई 80 के दशक के भी ट्रेंड्स भी शामिल थे। जहां 2021 फैशन और ब्यूटी के लिहाज से बहुत बढ़िया रहा, वहीं हम 2022 के नए ट्रेंड्स को लेकर काफी उत्साहित भी हैं। हम आपके लिए लाए हैं टॉप 4 ट्रेंड्स जो आपको 2022 में ट्राय करना चाहिए।
- 01. ग्रे ट्रेंड
- 02. अपने बालों को सजाएं एसेसरीज़ से
- 03. बैंग्स का ट्रेंड लौट आया है
- 04. कॉन्शस ब्यूटी परचेजिंग
01. ग्रे ट्रेंड

सिल्वर या ग्रे हेयर आजकल बहुत चलन में है। अब हमने ये स्वीकार कर लिया है कि उम्र बढ़ना कोई बुरी बात नहीं है और सफेद बाल भी आप पर खूबसूरत लग सकते हैं। आजकल सेलीब्रिटीज़ बालों में आई नेचुरल सफेदी को भी गर्व से अपनाते हैं और हम इस बात के लिए उनकी प्रशंसा करते हैं। चलिए, आपको बताते हैं कि किस तरह बालों की सफेदी को आप और खूबसूरत बना सकते हैं। सबसे पहले तो आप बेस से सफेद बालों को 1-2 इंच बढ़ने दें। इसके बाद किसी सलोन में जाकर नेचुरल दिखने वाला ग्रे स्ट्रीक या अपनी पसंद का कोई कलर पूरे बालों में करवा लें। अगली बार बस बालों को नेचुरल ग्रे टोन से बढ़ने दें।
02. अपने बालों को सजाएं एसेसरीज़ से

इमेज कर्ट्सी: Trouva
पिछले कुछ सालों में हमने आई मेकअप और हेयरस्टाइल्स पर काफी फोकस किया है। 2021 में स्टडेड क्लिप्स, स्क्रन्चीज़ और हेडबैंडस सोशल मीडिया पर हर जगह नज़र आए। ब्यूटी और स्टाइल को पसंद करने वाले लोग हेयर एसेसरीज़ को भी काफी पसंद कर रहे हैं। हम आपको एक बात बताएं? ये न सिर्फ बहुत खूबसूरत और ट्रेंडी नज़र आते हैं, बल्कि सिल्क स्क्रन्चीज़ से बालों का झड़ना भी बंद होता है। तो इंतजार किस बात का? आज ही अपने बालों का अवतार बदलें इन हेयर एसेसरीज़ से।
03. बैंग्स का ट्रेंड लौट आया है

इमेज कर्ट्सी: love_elizabeth
न्यू इयर, न्यू हेयर! लंबे, स्ट्रेट कट बाल हमेशा क्लासिक लगते हैं, लेकिन बैंग्स इस वक़्त सबसे ज्यादा स्टाइलिश हैं। ओलिविया रोड्रिगो के कर्टेन बैंग्स ने 2021 में एक तहलका मचा दिया था। जल्द ही कर्टेन बैंग्स और वूल्फ कट इंटरनेट पर छा गया। तो अपने रेग्युलर हेयरस्टाइल को छोड़ें और इसकी बजाय कोई क्यूट बैंग्स जो आपके फेस को फ्रेम करें, करवाएं। ऐसा स्टाइल चुनें, जो आपके चेहरे पर जंचे या फिर अपनी हेयरड्रेसर की सलाह से वो लुक अपनाएं, जो आप पर अच्छा लगे।
04. कॉन्शस ब्यूटी परचेजिंग

मार्केट में ब्रांड्स की भरमार है और इसके कई विकल्प मौजूद हैं। ऐसे में अब कंज़्यूमर्स नए ब्यूटी प्रोडक्ट्स खरीदते समय काफी सजग रहते हैं। यही कारण है कि कई लोग आजकल क्रूएल्टी-फ्री, वीगन, पेराबेन्स और टॉक्सिन फ्री प्रोडक्ट्स खरीदना पसंद करते हैं। इन्हीं बातों को ध्यान रखते हुए कुछ ब्रांडस अपने प्रोडक्ट्स रिसाइकलिंग पर और इको फ़्रेंडली पैकेजिंग पर ध्यान देने लगे हैं।
Written by Suman Sharma on Jan 27, 2022