इसबगोल से करें बीमारियों की छुट्टी

Written by Suman Sharma22nd Apr 2021
इसबगोल से करें बीमारियों की छुट्टी

इसबगोल एक तरह की औषधि पौधा है, जिसमें काफी झाड़ी होती है। इसका वैज्ञानिक नाम प्लांटगो ओवाटा है। यह पौधा देखने में गेंहूं के जैसा होता है, जिसमें छोटी छोटी पत्तियां और फूल होते हैं। इस पौधे की डालियों में जो बीज लगे होते हैं उनके ऊपर सफ़ेद रंग का पदार्थ चिपका रहता है। इसे ही भूसी कहते हैं। इसबगोल के पौधे में जब भूसी आ जाती है, तो पौधे को काटकर जड़ से उखाड़ लिया जाता है। इसके बाद इसबगोल के पौधे को धूप में सुखाया जाता है। जब यह पौधा सूख जाता है, तो उसकी बालियों से इसबगोल के बीज को अलग कर दिया जाता है। इसबगोल सफ़ेद रंग का दिखता है।

 

सेहत के लिए फायदेमंद है इसबगोल

इसबगोल के नुकसान

इसबगोल एक तरह से लैक्सेटिव की तरह काम करती है। इसमें फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है साथ ही वसा और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बिल्कुल भी नहीं होती है। इसबगोल का सेवन हर उम्र के लोग कर सकते हैं। इसका स्वाद फीका होता है. इसबगोल पेचिस, कब्ज़, दस्त, मोटापा, डिहाइड्रेशन, डायबिटीज आदि रोगों में बहुत गुणकारी है। आयुर्वेदिक और एलोपैथी दोनों ही चिकित्सा पद्धति में इसबगोल को औषधि या दवा के रुप में इस्तेमाल किया जाता है। आइये इसके सेहत के फायदों के बारे में जानें |

  1. कब्ज़ की समस्या अगर हो तो इसबगोल का सेवन करना बेहद अच्छा होता है, इसबगोल में घुलनशील फाइबर की मात्रा पाई जाती है।
  2. पाचन क्रिया को अच्छा करने के लिए इसबगोल फ़ायदेमंद होता है. इसमें सॉल्युबल और इनसॉल्युबल दोनों तरह के फाइबर मौजूद हैं।
  3. इसबगोल वज़न घटाने में  काफी कारगर साबित होता है।  फायबर युक्त होने के कारण इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा-भरा महसूस होता है|
  4. इसबगोल खाने से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को संतुलित किया जाता है।  यह कोलेस्ट्रॉल को एब्ज़ोर्ब करने के लिए प्रयोग किया जाता है।
  5. मधुमेह में भी यह कारगर साबित होता है। यह ग्लाइसेमिक और लिपिड को कंट्रोल कर सकता है। खासतौर से टाइप 2 वाले मरीजों के लिए यह बेहद अच्छा होता है।
  6. जिन मरीजों को हृदय से जुड़ी परेशानियां हैं, उनको भी इसबगोल का सेवन करते रहना चाहिए।
  7. बवासीर के मरीजों को इसबगोल खाना चाहिए, इससे काफी राहत मिलती है
  8. अगर शरीर को डिटॉक्स करना है, तब भी इसबगोल के सेवन के बारे में कहा जाता है।
  9. इसमें मौजूद फाइबर गैस्ट्रिक एसिड को कम करके पाचन को सुरक्षित रखने में सहायक होता है।
  10. अगर आपको डायरिया की परेशानी है तो आपको इसबगोल का सेवन करना चाहिए।
  11. यदि दांत या दाढ़ में दर्द है, तो सिरके के साथ इसबगोल को मिलाकर  दांतों पर हल्के हाथों से रगड़ना चाहिए।
  12. अगर आपको कफ की परेशानी है तो इसबगोल का काढ़ा बना कर पीने से अच्छा रहता है। इससे कफ निकलने में आसानी होती है।
  13. सिर दर्द होने पर नीलगिरी के पत्तों के साथ इसका लेप दर्द से राहत देता है। साथ ही प्याज के रस के साथ अगर इसका उपयोग किया जाये तो कान का दर्द भी ठीक हो जाता है।
  14. जिन्हें नाक से खून आने की समस्या होती है, उन्हें इसबगोल और सिरके का सिर पर लेप करना चाहिए। आराम मिलता है। 

 

इसबगोल कैसे खाएं

इसबगोल के नुकसान

  1.  इसबगोल को पानी में भिगोकर खाया जा सकता है।  इसके अलावा इसबगोल को दूध के साथ खा सकते हैं.
  2.  गुनगुने पानी के साथ भी इसबगोल का सेवन किया जा सकता है।
  3. त्रिफला पाउडर के साथ भी इसबगोल का सेवन करने से पेट साफ होता है.
  4. इसबगोल को सुबह-सुबह खाना खाने के बाद खा लेना चाहिए। लेकिन अगर आप गर्भवती हैं तो सोच समझ के इसका सेवन करें।
  5. एक गिलास गर्म पानी में एक से दो चम्मच ईसबगोल की भूसी मिलाएं और रात में खाना खाने के बाद इसका सेवन करें।
  6.  एक कटोरी दही में एक से दो चम्मच इसबगोल की भूसी मिलाकर खाने से दस्त से आराम मिलता है। इसबगोल और दही को खाने के कुछ देर बाद एक गिलास पानी पिएं।

 

इसबगोल के नुकसान

इसबगोल के नुकसान

  1. यूं तो यह बेहद फायदेमंद है, लेकिन इसके कई नुकसान भी हैं, जिनके बारे में जानना जरूरी है।
  2. इसमें क्योंकि फाइबर की मात्रा अधिक होती है, तो इसको खाने से पेट फूलने और सूजन की समस्या होती है। साथ ही पेट में ऐंठन की भी समस्या हो सकती है।
  3. डॉक्टरों का कहना है कि अगर आपको कुछ भी निगलने में परेशानी हो रही है तो आपको इसबगोल खाना चाहिए।
  4. अगर आपको डायबिटीज है तो आपको इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए.

Suman Sharma

Written by

Discover Suman Sharma’s expert beauty tips, skincare routines, and haircare secrets for a flawless and confident look every day.
6119 views

Shop This Story

Looking for something else