
जब लाल लिपस्टिक लगाने की बात होती है तो आपकी त्वचा के रंग के अनुरूप सही शेड चुनना महत्वपूर्ण होता है| गोरी त्वचा वालों पर कैंडी एप्पल रेड बढ़िया दिखता है| अपनी रंगत में और निखार लाने के लिए ब्लू अंडरटोन्स वाले शेड्स ट्राई कीजिए| ब्यूटी एक्सपर्ट और इंटरप्रेन्योर, इशिका तनेजा का कहना है कि ‘मध्यम त्वचा वालों पर एक बोल्ड, ब्रिक रेड सही रहता है| अधिक गहराई में जाने की आवश्यकता नहीं है; मात्र एक शेड चुनिए जो चेरी रेड से थोडा गहरा और चमकीला हो| गहरे भूरे रंगत वाली सुंदरियों को एक पर्पल-बेस्ड रेड जैसे एक अत्यंत पका हुआ अनार या एक कच्चा आलूबुखारा, का उपयोग करना चाहिए|’ जब सही शेड चुनने की बात होती है तो इसमें आपका स्वाभाविक होठों का रंग भी मायने रखता है| इशिका का कहना है “ पीले होठ चेरी या लाल टमाटर के रंग में खुबसूरत लगते हैं; प्राकृतिक लाल होठों के लिए ब्लड रेड या क्रैनबेरी ट्राई करें; गहरे होठों पर ब्रिक रेड, मैरून और गहरा जामुनी लाल रंग दिलकश लगता है|’’

एक रिच वाइन से लेकर ड्रामेटिक पिंक तक हम अपने पसंदीदा लक्मे शेड्स चुनते हैं| उपरोक्त चुनिन्दा उत्पाद हैं : लक्मे अबसलूट ग्लॉस एडिक्ट इन रेड डिलाइट; लक्मे अबसलूट ग्लॉस स्टाइलिस्ट इन बेर्री चेरी; लक्मे अबसलूट क्रीम लिपकलर इन रेड कारपेट; लक्मे अबसलूट मैट लिपकलर इन ब्रिक; लक्मे 9 टू 5 मैट लिप कलर इन रेड कोट |

किसी भी प्रकार की मृत त्वचा को हटाने के लिए एक शुगर स्क्रब का उपयोग करके अपने होठों को तैयार कीजिए और इसके बाद मॉइस्चराइज़र लगाएं जिससे होठों में नमी आ जाए| यदि कोमल, चिकने होठों पर लगायेंगे तो आपकी लिपस्टिक और बेहतर लगेगी| लाल लिपस्टिक जो दिखने में खुबसूरत होती है लेकिन वह रक्तस्त्राव की तरह बहती भी है| और नमी वाले वातावरण में इस सुन्दरता को कायम रखना कठिन होता है| इशिका की सलाह है कि लम्बे समय तक कायम रहने वाले लिपस्टिक चुनें| उनका कहना है कि ‘‘क्रीमी टेक्सचर शीघ्र ही फीके पढ़ जाते हैं| यदि इसका उपयोग करना है तो टिश्यू लेकर उससे पोछें| घंटों तक लिपस्टिक को अच्छा रखने के लिए अपने होठों पर पुनः कुछ खुला पाउडर लगाकर पोंछ दें| फिर चमकदार परत चढ़ाकर अंतिम रूप दीजिए|’’ लिपस्टिक को बहने से रोकने का और एक तरीका यह है कि अपने होठों पर लाइनर का उपयोग कीजिए जो आपके लिपस्टिक से मेल खाता हो| अपने होठों पर लिपलाइनर का उपयोग करने से पहले पांच मिनट तक उसको फ्रीजर में रखिए |

लाल लिपस्टिक लगाते समय अपने बाकी चेहरे को कुछ भी न करें| इशिका का कहना है “केवल हल्का सा फाउंडेशन, थोडा सा ब्लश और बस मस्कारा के साथ विंगड ब्लैक आइलाइनर लगाएं|’’ शाम के लिए लाल लिपस्टिक के साथ हल्का सा गोल्ड आइ शैडो लगाना आकर्षक लगेगा| यदि आप पूर्ण होठों का आभास दिलाना चाहते हैं तो अपने निचले होठ के मध्य भाग पर थोड़ी सी चमकीली परत चढ़ा दीजिए| ब्लू अंडरटोन्स के साथ लाल लिपस्टिक लगाने से आपके दांत सफ़ेद दिखाई देंगे, इसके विपरीत हेतु पिंक अंडरटोन्स सही रहेंगे| याद रखिये अधिक लिपस्टिक नहीं लगाना है| यदि लिपस्टिक दांत पर लगी दिख जाए तो इसका अर्थ है कि आपने आवश्यकता से अधिक लिपस्टिक लगा ली है| इससे बचने के लिए आप लिपस्टिक लगाने के बाद अपने होठों के बीच में एक टिश्यू रखकर दबा लें जिससे अतिरिक्त लिपस्टिक टिश्यू को चिपक जाएगी |
Written by Faye Remedios on May 02, 2016