'गोरा रंग है तो सब कुछ फब जाएगा',ये बात आपने अक्सर लोगों को कहते सुना होगा। लेकिन हम आपको बता दें कि लोगों की ये अवधारणा बिल्कुल गलत है। साँवली रंगत पर भी सब कुछ खिलता है, बल्कि कुछ रंग तो साँवली रंगत पर बहुत खूबसूरत लगते है। तो यदि आप उन लड़कियों में से हैं, जो अपने गहरे रंग के कारण मेकअप करने से डरती हैं और खासतौर पर लिपस्टिक लगाने से पहले दस बार सोचती हैं कि कहीं ये उनका लुक खराब न कर दे, तोआप हमारा ये लेख ज़रूर पढ़ें। तो आज हम आपको कुछ ऐसे लिपस्टिक शेड्स के बारे में बताएंगे, जो कि डस्की स्किन टोन पर बेहद अच्छी तरह से जाते हैं।
कॉपर ब्राउन

कॉपर ब्राउन का नाम सुन कर आपको लग रहा होगा कि यह कैसी लिपस्टिक होगी, लेकिन यकीन मानिए, यह बेहतरीन शेड है। डस्की टोन या सांवली स्किन की महिलाओं के लिए कॉपर ब्राउन शेड्स बेस्ट मानी जाती है और यह किसी भी ओकेज़न के लिए बेस्ट होती है। हर ब्रांड में आपको इसके कई शेड्स मिल जायेंगे।
चॉकलेट ब्राउन

चॉकलेट ब्राउन और कॉपर ब्राउन में कन्फ्यूज मत होइएगा। दोनों अलग है। चॉकलेट ब्राउन बहुत ही गहरा कलर है, लेकिन डार्क स्किन टोन पर यह बहुत नेचुरल नज़र आता है। अगर आप किसी सामान्य से ओकेजन या फिर किसी जगह जा रही हैं, तो यह शेड ट्राई करें, यह फैशनेबल और अलग दिखता है।
मजेंटा

मजेंटा को लेकर भी लोगों में काफी गलतफहमी है कि यह हर किसी के लिए नहीं होती। लेकिन मजेंटा लिपस्टिक हर किसी पर खिलती है और यह साँवले लोगों पर यह बेहद अच्छी जाती है। यह इंडियन स्किन टोन पर बखूबी जाँचता है। इसे एक बार ट्राय ज़रूर करें।
रेड

रेड फॉरएवर कलर है। यह अमूमन हर महिला का फेवरेट लिपस्टिक कलर है और यह हर किसी के स्किन टोन के साथ जाती है। अक्सर लोगों का लगता है कि रेड कलर सिर्फ़ गोरे लोगों पर ही जंचता है। ये उन महिलाओ पर खूब फबती है जिनका रंग सांवला या गेहूंआ हो वो इसे लगाकर बहुत ही खूबसूरत लगती है साथ ही इसे लगाने से उनके चेहरे की रंगत भी बदल जाती है।
पिंक

यदि आप सांवली हैं, तो आप लकी हैं, क्योंकि आप पर पिंक का हर शेड जंचेगा, फिर चाहे वो मैट हो या ग्लॉसी। कैंडीफ्लोस पिंक से लेकर सोफिस्टिकेटेड मौव तक हर पिंक आप बख़ूबी जंचेगा। रोज पिंक आप केज़ुअल ड्रेस के साथ आसानी से लगा सकती है। वैसे यह हर तरह के ड्रेस पर अच्छा लगता है। अगर आपका रंग थोड़ा ज़्यादा गहरा है तो आप डार्क पिंक चुन सकते हैं।


मरून

अगर आपकी त्वचा का रंग सांवला है तो आप मरून लिपस्टिक लगा सकती हैं, यह आपके ऊपर जंचेगी. आंखों पर स्मोकी लुक वाला मेकअप और शीयर ग्लॉस के साथ मरून लिप्स हमेशा आपको सबसे अलग दिखाते हैं.
पीच

पीच कलर गोरी रंग की लड़कियों के साथ ही सांवली रंग की लड़कियों पर भी खूब खिलता है। इसे आप केज़ुअल वेयर व ऑफिस वेयर के अलावा पार्टी वेयर के साथ भी इस्तेमाल कर सकती हैं। यह सांवली रंग की महिलाओं के लिए सबसे बेस्ट शेड है।
न्यूड

न्यूड लिपस्टिक भी ऑल टाइम हिट है, हर किसी को यह बेहद पसंद आती है। यह आपको नेचुरल लुक देती है। यदि आप हैवी आई मेकअप कर रही हैं, तो न्यूड लिपस्टिक लगाएं। साँवले रंग के लिए यह सही ऑप्शन है। हर ब्रांड में इसके कई सारे नमूने मौजूद हैं।
Written by Suman Sharma on 20th May 2021