आपको भी हमारी तरह न्यूड लिप कलर पसंद होगा और आपकी ड्रॉअर में पेल पिंक्स और ब्राउन्स होंगे। हालांकि, जब भी आप ये लिप कलर्स लगाते होंगे, आपको लगता होगा कि आपका लुक फीका पड़ रहा है और फिर अंत में अपनी वही ऑल टाइम फेवरेट रेड लिपस्टिक लगा लेते होंगे। है न? यदि आपके साथ ऐसा हो रहा है, तो आप अकेले ऐसे इंसान नहीं हैं।
न्यूड कलर्स अक्सर इंडियन स्किन टोन्स को फीका कर देते हैं। लेकिन इसका मतलब ये कतई नहीं है कि आप इस सीज़न का हॉट कलर ही न लगा पाएं। खैर, फिक्र नहीं हम आपको बताते हैं कि आप कैसे इन कलर्स को लगा सकती हैं, ताकि आपका लुक फीका न पड़े।
शुरुआत करें कंसीलर से

आप चाहें न्यूड लिप कलर लगाएं या पॉप, आप अपने नेचुरल लिप कलर के शेड से मेल खाता हुआ कंसीलर लिप्स पर लगाएं। इससे आपके लिप्स का कलर टोन डाउन होगा और आपको इवन टोन बेस मिलेगा। अपने लिप्स को मोइश्चराइज़ करें और फिर उंगलियों की मदद से थोड़ा कंसीलर लगाएं
लिप्स को लाइन करें

न्यूड लिप कलर लगा रही हैं, तो लिप लाइनर लगाना न भूलें। इससे आपके पाउट डिफ़ाइंड लगेंगे और न्यूड शेड भी बेहतर नज़र आयेगा। आपकी लिपस्टिक का जो कलर है, उसी कलर या फिर एक शेड डार्क लिप लाइनर लें और लिप्स को लाइन करें।
सही शेड चुनें

फेयर से मीडियम स्किन टोन्स पर पीची न्यूड्स अच्छे लगते हैं, जबकि वार्मर स्किन टोन्स पर ब्राउन न्यूड लिप कलर बखूबी जंचते हैं, इसलिए जो न्यूड कलर आपके स्किन टोन पर जंचता है, वही लगाएं।
ब्रोंजर लगाएं

न्यूड लिपस्टिक लगाने के बाद आपका कलर उठकर आए और लिप्स भरे-भरे लगें, इसके लिए आप लोवर लिप के ठीक नीचे ब्रोंज़र लगाएं। साथ ही इस लुक को फिनिश करने के लिए अपर लिप्स के ऊपर बो पर थोड़ा-सा हाईलाइटर लगाएं।
हैवी आई मेकअप करें

न्यूड पाउट्स के साथ अगर हैवी आई मेकअप किया जाय तो यह और भी गोर्जीयस लगता है। इसके लिए डार्क काजल लगाएं या स्मोकी आई करें या फिर सिंपल कैट आईज़ बनाएं और लिप्स को न्यूड रखें।
इमेज कर्ट्सी: Instagram
Written by Suman Sharma on 21st Feb 2021