जानें, क्यों है घी सेहत के लिए फ़ायदेमंद

Written by Suman Sharma3rd Mar 2021
 जानें, क्यों है घी सेहत के लिए फ़ायदेमंद

जो हर दिन एक चम्मच घी खाता है, हमेशा स्वस्थ रहता है, यह हमारी नानी दादी हमेशा से कहती आ रही हैं और हम सब सुनते आ रहे हैं। दरअसल, हम इस बात पर भले ही यकीन न करें, लेकिन ये सच है कि घी खाने से सेहत अच्छी रहती है। घी के सेवन से शारीरिक और मानसिक दोनों ही तरह से सेहत अच्छी रहती है, इसलिए एक चम्मच घी का सेवन हर दिन करना ही चाहिए।

घी क्या है?

दूध की मलाई को निकालकर इसका मक्खन बनाया जाता है। मक्खन को अच्छी तरह से पकाने के बाद छाछ के अंश को अलग करने से जो पदार्थ मिलता है, उसे घी कहते हैं। गाय और भैंस दोनों के दूध से घी निकलता है। घी चिकनाई युक्त माना जाता है। आयुर्वेद के अनुसार दस सालों से अधिक संरक्षित किया हुआ घी पुराना घी माना जाता है और 100 साल से भी अधिक रखे गए घी को कुम्भघृत और उससे भी अधिक साल तक रखे जाने वाले घी को महाघृत कहा जाता है। पुराने घी की महक तीव्र होती है। भैंस से अधिक गाय के दूध का घी अधिक पौष्टिक होता है। आयुर्वेद में कई सालों से घी को संजीवनी माना गया है, इसके सेवन से कई बीमारियां पास नहीं आती हैं।

 

आइये जान लेते हैं, घी के सारे गुणों के बारे में

घी के नुकसान

घी बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए फ़ायदेमंद होता है। घी खाने से बच्चों के शरीर में ताकत आती है और इम्युनिटी बढ़ती है, जिससे कई तरह की बीमारियों से बचाव होता है।

1. घी खाने से याददाश्त बढ़ती है।

2. अगर आपकी पाचन क्रिया अच्छी नहीं है, तो इससे कई बीमारियां होने का खतरा रहता है। ऐसे में घी का अगर सीमित मात्रा में सेवन किया जाए तो इससे काफी फायदा होता है।

3. अगर किसी को बहुत अधिक खांसी की समस्या हो रही है, तो घी के साथ, अगर थोड़ा अदरक गर्म करके खाया जाये तो काफी आराम मिलता है।

घी के नुकसान

4. घी का सेवन वज़न बढ़ाने और घटाने दोनों में किया जा सकता है। जी हां, यह इसके सेवन के तरीके पर यह निर्भर करता है।

5. घी सेक्स से संबंधित परेशानियों के इलाज में भी सहायक है। डॉक्टर्स भी कपल्स को राय देते हैं कि वे घी का सेवन करें।

6. नवजात शिशु को दो से पांच बूंद घी देने को कहा जाता है, इससे बच्चे की सेहत अच्छी होती है। स्तनपान कराने वाली मां को भी इसके सेवन की राय दी जाती है।

7. अगर किसी को आंखों की समस्या है, जैसे नेत्र विकार, तो आटे के पेस्ट के साथ आंखों के चारों ओर इसे लगाने से काफी आराम मिलता है। इससे आंखों को ठंडक भी मिलती है

8. अगर किसी की हड्डियां कमजोर हैं या फिर गठिया की शिकायत है, तो उन्हें भी घी का सेवन करने को कहा जाता है, इससे हड्डियां मजबूत होती हैं।

9. मुंह में अल्सर की परेशानी है, तो इसके लिए घी की कुछ बूंदें मुंह में लगाई जाए तो घाव जल्दी ठीक हो जाता है।

10. अगर घाव का खून बहना रुक नहीं रहा हो तब आपको इस पर घी लगाना चाहिए, इससे तुरंत लाभ मिलता है।

 

स्किन के लिए घी के फायदे

घी के नुकसान

यह बात आपने कई बार सुनी होगी कि जो शुद्ध घी खाते हैं, उनकी स्किन हमेशा ग्लो करती है। तो आइये स्किन के लिए जान लेते हैं कि घी क्या काम करता है। अगर आपकी आंखों के नीचे के काले घेरे खत्म ही नहीं हो रहे हैं, तो हर दिन केवल घी से पांच मिनट तक मसाज कीजिये और कुछ दिनों में ही आपको फर्क साफ़ नजर आएगा।

  1. अगर आपकी स्किन अत्यधिक ड्राई है, तो आपको घी लगाना चाहिए। इसे लगाने के लिए पहले थोड़े से घी को हल्का गर्म कर लें और फिर इससे हल्के हाथों से मसाज करें।
  2. घी लगाने के आधे घंटे बाद स्नान जरूर कर लें। यह स्किन पर मॉइश्चराइजर का काम करता है।
  3. अपने हाथों में घी और पानी एक साथ लेकर मिला लें और फिर उससे अपने चेहरे पर मसाज करें। फिर 15 मिनट के बाद, चेहरा ठंडे पानी से धो लें। इससे चेहरा एकदम सॉफ्ट हो जायेगा।
  4. अगर आपको ग्लोइंग स्किन चाहिए तो घी लगाने से बेहतर कुछ भी नहीं। इससे स्किन चमक जाती है।
  5. घी आपकी झुर्रियों को भी बढ़ने से रोकता है। यह एक अच्छा एंटी एजिंग है। इसे अगर रोजाना चेहरे पर मसाज किया जाये तो स्किन जवां दिखती है।
  6. होंठों पर देसी घी का मसाज करने से पिगमेंटेशन दूर हो जाता है और रंगत गुलाबी। अगर आप नहाने के बाद ऑयल लगाने की जगह घी लगाएं तो अच्छा होगा।
  7. या फिर इसे एसेंशियल ऑयल की दस बूंदों के साथ मिलाकर लगाएं|
  8. अगर आपकी पैर हाथ की त्वचा में कालापन है, तो नियमित रूप से घी लगाने से दूर हो जाता है।

 

बालों के लिए घी के फायदे

घी के नुकसान

आप यह सुन कर चौंक सकते हैं, लेकिन ये सच है बालों के लिए भी घी का सेवन करना अच्छा होता है।

  1. घी में मौजूद फैटी एसिड स्कैल्प को पोषण देता है और बालों की जड़ों को अच्छी तरह से हाइड्रेट करता है।
  2. बालों में अगर तेल की जगह घी लगाए जाये तो बालों का रूखापन दूर होता है। इसे लगाने के लिए घी गर्म करें और धीरे-धीरे बालों की जड़ों में लगा लें। फिर शैम्पू से धो लें।
  3. बालों की डीप कंडीशनिंग के लिए भी घी अच्छा है। बालों में घी लगा कर रातभर छोड़ दें, फिर शावर कैप लगा लें और सुबह उठ कर शैम्पू करें।
  4. अगर घी से अच्छे से स्कैल्प पर मालिश किया जाये तो आपके बाल घने और लम्बे हो जायेंगे। बालों की ग्रोथ भी अच्छी हो जाती है।
  5. अगर किसी को दो मुंहें बालों की परेशानी है तो घी गर्म करके, उसको अपने बालों की छोर पर लगाएं फिर एक घंटे के बाद माइल्ड शैम्पू से धो लें।
  6. हेल्दी बालों के लिए मास्क बनाने के लिए, जैतून के तेल में, थोड़ा सा घी मिला कर, इससे पूरे स्कैल्प पर मसाज करें। इसके बाद बालों को धो लें।
  7. रूसी से छुटकारा पाना हो, तो दो चम्मच घी में नींबू निचोड़ लें और फिर हल्के हाथों से मसाज करके बालों को धो लें। घी के सेवन से स्कैल्प से जुड़ी परेशानी खत्म हो जाती है।
  8. बालों के विकास के लिए घी बेहद अच्छा होता है।

 

घी के नुकसान

घी के नुकसान

  1. इसमें कोई शक नहीं है कि घी में काफी सारे गुण होते हैं।
  2. लेकिन इसके कुछ साइड इफेक्ट्स के बारे में भी जानकारी होना जरूरी है।
  3. अगर आपको किसी तरह की एलर्जी की समस्या है तो आपको घी पचने में दिक्कत होगी और लूज़ मोशन की समस्या भी हो सकती है।
  4. सर्दी और कफ होने पर घी का सेवन न करें। कभी भी शहद और घी को एक साथ मिलाकर नहीं खाना चाहिए।

Suman Sharma

Written by

Discover Suman Sharma’s expert beauty tips, skincare routines, and haircare secrets for a flawless and confident look every day.
7005 views

Shop This Story

Looking for something else