स्किन को डीटॉक्स करना बहुत फायदेमंद होता है। यह स्किन एरिया को पूरी तरह क्लींज़ करता है, जिससे आपकी स्किन सांस ले पाती है। आपने स्किन डीटॉक्स और स्कैल्प डीटॉक्स का नाम तो सुना होगा लेकिन क्या आपने अंडरआर्म्स डीटॉक्स का नाम सुना है? हम जानते हैं कि आपने बिलकुल नहीं सुना होगा।
अक्सर पसीने और गंदगी से अंडरआर्म्स के पोर्स ब्लॉक हो जाते हैं, जिससे वहां की स्किन डार्क हो जाती है और आर्मपिट्स से बदबू आने लगती है। नियमित रूप से अंडरआर्म्स डीटोक्स करने से इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है। आप जानना चाहेंगे कि घर बैठे ये कैसे किया जा सकता है? चलिये, हम बताते हैं।
अंडरआर्म्स डीक्टॉक्सिफिकेशन के फ़ायदे

चिपचिपापन हटाता है
ऐन्टी परस्पिरेंट्स और डेओड्रेंट्स अक्सर अंडरआर्म्स एरिया पर एक चिपचिपापन छोड़ देते है, जो साबुन और पानी से नहीं छुटते। अंडरआर्म्स डीटॉक्स से ये केमिकल्स और गंदगी निकल जाती हैं और आपकी स्किन सांस ले पाती है।
गंध को हटाता है
जिन लोगों को बहुत ज़्यादा पसीना आता है, उन्हें अक्सर आर्मपिट से बदबू की शिकायत रहती है, जो कि बहुत साफ करने के बाद भी नहीं जाती। यहां तक कि डेओड्रेंट्स लगाने के बाद भी नहीं जाती। आर्मपिट डीटॉक्स से आप इस प्रोब्लम से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए आपको उन बैक्टीरिया को हटाना होगा जो अंडरआर्म्स के पोर्स को क्लॉग कर देते हैं।
कैसे करें अंडरआर्म्स डीटोक्स

अंडरआर्म्स डीटॉक्स करना बहुत आसान है। इसके लिए आपको बस कुछ बेसिक इंग्रेडिएंट्स की ज़रूरत है, जो आपको आपके किचन में आसानी से उपलब्ध हो जाएंगे।
इसके लिए आपको चाहिए-
- 1 टेबलस्पून बेंटोनाइट क्ले
- 1 टेबलस्पून एसीवी
- 1-2 टेबलस्पून पानी
स्टेप 01: सारी सामग्री को एक साथ एक बाउल में मिला लें और पेस्ट बना लें।
स्टेप 02: अपने दोनों आर्म पिट्स को साबुन और पानी से धो लें और सूखे कपड़े से पोंछ लें।
स्टेप 03: इस पेस्ट को अपने अंडरआर्म्स पर समान रूप से लगा लें और 3-4 मिनट तक लगा रहने दें। (इस पेस्ट का कई बार इस्तेमाल करने के बाद आप इसे ज़्यादा समय तक लगाकर रख सकते हैं. काम देर तक इस मास्क को रखने का कारण है की कहीं इसका आर्म्स पर रिएक्शन न हो. )
स्टेप 04: अब अंडरआर्म्स को गुनगुने पानी से धो लें इस डीटॉक्सीफिकेशन मास्क के अलावा ये भी ज़रूरी है कि ऐसे डेओड्रेंट्स का इस्तेमाल करें, जिसमें हार्श इंग्रेडिएंट्स, जैसे- एल्कोहल न हो। आप डव ओरिजिनल मोइश्चराइज़िंग क्रीम डेओड्रेंट इस्तेमाल कर सकते हैं। यह एल्कोहल फ्री है और इससे अंडरआर्म्स पर खुजली या ईरिटेशन नहीं होता
Written by Suman Sharma on 27th Aug 2020