होंठों के फटने की समस्या सिर्फ सर्दियों में ही नहीं होती, बल्कि इसके कई और भी कारण होते हैं। यदि आप अक्सर अपने होंठों को नमी देने के लिए लिप बाम यूज़ करती हैं, तो ऐसी आप अकेले नहीं हैं, हम सभी को इस परेशानी का सामना करना पड़ता है। रूखे और फटे होंठ एक आम समस्या है और अगर समय रहते इसका इलाज़ न किया जाय तो इस पर पपड़ी आना, ब्लीडिंग होना और होठों के कलर का फीका होना जैसी समस्या हो सकती है।
तो अगर आप होंठों की इस समस्या का ऐसा उपाय तालाश रही हैं, जो महंगा भी न हो और सुरक्षित भी हो तो ग्लिसरीन सही उपाय है। लिप्स को ट्रीट करने में ये बहुत प्रभावशाली है। चलिये, हम आपको बताते हैं ग्लिसरीन के क्या फ़ायदे हैं और आप इन्हें कैसे इस्तेमाल कर सकती हैं।
ग्लिसरीन के लिप्स पर लगाने के फ़ायदे

डेड स्किन सेल्स को हटाता है: ग्लिसरीन आपके होठों का न सिर्फ रूखापन ठीक करता है, बल्कि रूखी पपड़ी और डेड स्किन सेल्स को भी हटाता है।
होठों को मुलायम बनाता है: रोज़ाना ग्लिसरीन का एक पतला कोट लगाने से आपके होठों को पोषण मिलता है और साथ ही वे नर्म, मुलायम और हेल्दी बने रहते हैं।
स्किन इर्रिटेशन से बचाता है: होठों की ड्रायनेस से स्किन इर्रिटेशन हो सकती है। ग्लिसरीन से आपके होंठ हायड्रेटेड रहने के साथ एक सुरक्षा कवच भी बनाते हैं, ताकि स्किन इर्रिटेशन से बचाव हो सके।
होठों का नैचुरल कलर लौटाता है: पिग्मेंटेड होंठ भला किसे अच्छे लगते हैं, लेकिन इसे भी ग्लिसरीन के इस्तेमाल से ठीक किया जा सकता है। इसे नियमित रूप से लगाने से बहुत कम समय में ही आपके होठों का नेचुरल कलर लौट आयेगा।
कैसे लगाएं होठों पर ग्लिसरीन

- एक कॉटन का फाहा लें उसे ग्लिसरीन में डुबोएं
- रात को सोने से पहले लिप्स पर लगाएं
इस प्रक्रिया को रोज़ रात को सोने से पहले दोहराएं, ताकि आपको मिले नर्म, मुलायम और गुलाबी होंठ। यदि आप दिन में ग्लिसरीन अपने होठों पर लगाती हैं तो 15-20 मिनट तक लगाकर रखें और फिर पानी से धो लें।
Written by Suman Sharma on 28th Oct 2020