कीवी एक स्वादिष्ट फल है। इसे चाइनीज़ गूज़बेरी भी कहते हैं। इसकी खेती भारत में हिमाचल प्रदेश से लेकर कश्मीर, सिक्किम, कर्नाटक और केरल में होती है। इसके अलावा इटली, न्यूज़ीलैंड, अमेरिका, चीन, जापान, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, चिली और स्पेन में भी व्यापक रूप से इसकी खेती होती है।
इस फल को सलाद व मिठाई के रूप में भी खाया जाता है। इसके अनोखे स्वाद के कारण लोग इसे बहुत पसंद करते हैं। कीवी के फल में विटिमिन सी, के, ई, फोलेट और पोटैशियम मौजूद होता है। इसके अलावा फल में काफी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स भी होता है। साथ ही यह फाइबर का भी एक अच्छा स्रोत है। इसकी खास बात है कि इसका बीज, छिलका और गुदा तीनों सेहत के लिहाज से बहुत लाभदायक होते हैं। इसका उपयोग स्क्वैश और वाइन के लिए भी किया जाता है। इसलिए भी ये गुणकारी फलों में से एक होता है, आइये इसके गुणों के बारे में जानते हैं।
- सेहत के लिए कीवी फ्रूट के फायदे
- स्किन के लिए कीवी फ्रूट के फायदे
- बालों के लिए कीवी फ्रूट के फायदे
- कीवी फ्रूट के नुकसान
सेहत के लिए कीवी फ्रूट के फायदे

1. कीवी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इसलिए अगर आप अल्सर से पीड़ित हैं, तो आपको कीवी खाना चाहिए।
2. कीवी में एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जिसकी वजह से यह आपको कई तरह के इंफेक्शन से दूर रखने में सहायक होता है।
3. अगर आप दिल के मरीज हैं, तो यह आपकी सेहत के लिए बहुत फ़ायदेमंद है, क्योंकि यह कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने का काम करता है। इसके नियमित सेवन से शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है।
4. कीवी में इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, ऐसे में अगर आपको अर्थराइटिस की शिकायत है तो कीवी के नियमित सेवन करने से आपको फायदा होगा।
5. कीवी के सेवन से अंदरूनी घाव और सूजन को कम करने में मदद मिलती है।
6. कीवी में भरपूर फाइबर की मात्रा होती है, इसके नियमित सेवन से कब्ज की समस्या में फायदा होता है, फाइबर की मौजूदगी से पाचन क्रिया भी दुरुस्त होती है।
7. अगर आप वेट लॉस करना चाहती हैं, तब आपके लिए कीवी काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। डायटीशियन इसे डायट में शामिल करने की सलाह देती है, क्योंकि इसमें कैलोरी बहुत कम और फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है।
8. डायबीटीज से परेशान लोग भी इसका सेवन आराम से कर सकते हैं, कीवी को कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स में रखा गया है, इसलिए यह शुगर को कंट्रोल करता है।
9. ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए कीवी फ्रूट बेहद अच्छा होता है, क्योंकि इसमें एंटी हाइपरटेंसिव गुण होते हैं।
10. अगर आपको नींद न आने की समस्या है, तो आपको खूब कीवी खाना चाहिए, इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट इस परेशानी को कम करता है।
11. महिलाओं के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें विटामिन सी और फोलेट प्रचुर मात्रा में होता हैं और गर्भवती महिलाओं के लिए फोलेट ज़रूरी होता है। शरीर में पर्याप्त मात्रा में फोलेट होने से बच्चों में किसी भी हड्डी या मस्तिष्क की बीमारी नहीं होती है।

12. यह गर्भपात के खतरे को कम करता है, इसमें मौजूद विटामिन सी शरीर में आयरन और अनीमिया के खतरे से भी बचाता है।
13. विटामिन सी होने के कारण यह दमा जैसी बीमारियों से बचाता है।
14. आंखों के लिए कीवी बहुत अच्छा होता है, इसमें फाइटोकेमिकल्स होते हैं, जो आंखों के लिए लाभकारी होते हैं।
15. कीवी में मौजूद पोलिफेनोल शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाता है और कई बीमारियों से लड़ने में मदद करता है।
स्किन के लिए कीवी फ्रूट के फायदे

1. कीवी केवल सेहत के लिए नहीं, खूबसूरत स्किन के लिए बेहद लाभदायक होता है। कीवी में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है और विटामिन सी में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो कील मुंहासों को होने से रोक देते हैं।
2. इसीलिए कीवी का उपयोग कई फेस मास्क, स्क्रब वगैरह में इस्तेमाल होता है। इसमें एंटी बैक्टेरियल गुण भो होते हैं।
3. कीवी में मौजूद विटामिन सी स्किन को हानिकारक सूरज की किरणों और प्रदूषण से होने वाले नुकसान से बचाता है।
4. कीवी खाने से स्किन में निखार तो आता ही है, साथ ही आपकी स्किन रिंकल फ्री हो जाती है और जवां नज़र आती है। यह कोलेजन को बनाने में मददगार साबित होता है, इसकी वजह से स्किन जवां दिखती है।
5. कीवी में विटामिन ई होता है, जो स्किन को स्वस्थ और चमकदार बनाने में सहायक होता है।

6. चेहरे की टैनिंग और कालेपन को दूर करने में कीवी का फेस पैक राहत देता है, इसमें मौजूद विटामिन ई के कारण यह स्किन को ज़रूरी पोषण देता है।
7. हर दिन अगर एक कीवी खाया जाए, तो इससे डाइजेस्टिव सिस्टम अच्छा हो जाता है, जाहिर है कि आपकी पाचन क्रिया ठीक रहेगी तो सेहत भी अच्छी रहेगी। कीवी के सेवन से शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं और स्किन हेल्दी बन जाती है।
8.स्किन की चमक बरक़रार रखने के लिए कीवी का फेस पैक लगाना चाहिए। इसके लिए कीवी के गूदे को निकाल कर उसमें शहद मिला लें और चेहरे पर रोज़ाना लगाएं।
9. कीवी कोलेजन बनाने में मदद करता है, इसलिए कीवी के गूदे से हर दिन चेहरे पर मसाज करना चाहिए। इससे चेहरा मुलायम बन जाता है।
10. स्किन को रिपेयर करने में भी कीवी का कोई सानी नहीं होता है, यह स्किन को रिपेयर करता है।
बालों के लिए कीवी फ्रूट के फायदे

1. कीवी केवल सेहत और चेहरे के लिए ही नहीं, बल्कि बालों के लिए भी अच्छा होता है, इसमें विटामिन सी और विटामिन ई होता है, इससे बाल सेहतमंद बनते हैं। कीवी आवश्यक विटामिनों से परिपूर्ण होता है, इसमें मैग्नेशियम, जस्ता, फास्फोरस मिलते हैं, इसकी वजह से बालों का विकास तेजी से होता है।
2. कीवी खाने से बालों के झड़ने की समस्या से भी छुटकारा मिल जाता है। कीवी में विटामिन सी होता है, जो स्कैल्प पर कोलेजन के निर्माण में योगदान देता है, इसके अलावा कीवी का नियमित सेवत ब्लडसर्कुलेशन को भी बढ़ावा देता है। यह डैंड्रफ और स्कैल्प एक्जिमा जैसी सूखी स्कैल्प की समस्या को ठीक करता है।

3. अगर हर दिन सुबह नाश्ते में और रात में खाने के बाद, कीवी और आलू का जूस मिला कर पिया जाये तो इससे आपके बाल मोटे और स्वस्थ हो जाएंगे।
4. कीवी में विटामिन सी होता है इसलिए आप इसे सप्लीमेंट के तौर पर ले सकते हैं, लेकिन डॉक्टर की सलाह से।
5. कीवी में मौजूद पोटेशियम और विटामिन सी के कारण इसके सेवन से बालों की जड़ें मजबूत होती हैं।
6. मानसून में अक्सर बालों की झड़ने की समस्या हो जाती है, ऐसे में कीवी के जूस को पीने से यह समस्या कम होती है।
7. अगर आपको हेयर फॉल की समस्या है, तो कीवी के पल्प के साथ नारियल तेल मिला कर, इस पेस्ट को अपने बालों में लगाएं। इसके बाद शैम्पू से धो लें, इससे आपके बालों की हेयर फॉल की समस्या खत्म हो जाएगी।
8. अगर आपके बालों में समय से पहले सफेदी आ गई है तो आपको कीवी का रस बालों में लगाना चाहिए। इसमें कॉपर की मात्रा अधिक होती है, जो बालों को सफ़ेद होने से रोकती है। कीवी के पल्प को हिना पाउडर में मिला कर लगाएं, फिर सूखने के बाद इसे धो लें।
9. अगर आपके बालों में डैंड्रफ की समस्या है, तो आपको कीवी का जूस तेल में मिला कर लगाना चाहिए, थोड़ा मसाज करके, बालों को धो लेना चाहिए।
10. अगर आपके बाल रूखे और बेजान हो गए हैं, तो आपको कीवी के हेयर पैक लगाना चाहिए। इसके लिए अंडा, कीवी का पल्प, हनी, नींबू ये सब मिला कर हेयर पैक लगाना चाहिए। इसमें मौजूद ओमेगा फैटी एसिड बालों को हाइड्रेट करता है।
कीवी फ्रूट के नुकसान

1. कीवी के नुकसान कई लोगों को एलर्जी की समस्या रहती है, ऐसे में इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए|
2. कीवी का ज़रूरत से ज्यादा सेवन करने से दस्त भी हो सकता है।
3. इसके अधिक सेवन से किडनी में पथरी की समस्या भी हो सकती है, क्योंकि इसमें ऑक्स्लेट होता है।
4. इसे एक दिन में दो से ज्यादा न खाएं।
5. खासतौर से डायबिटीज़ के पेशेंट को डॉक्टर से सलाह लेकर ही इसका सेवन करना चाहिए।
6. सर्दी खांसी में इसके सेवन से और अधिक परेशानी हो सकती है, इसलिए उस वक़्त इसका सेवन न करें।
Written by Suman Sharma on 20th Jan 2021