फॉक्स नट या कमल का बीज कहा जाने वाला फल मखाना कहलाता है। सूखे मेवे में शामिल होने वाला मखाना, बेहद हेल्दी और पौष्टिक होता है। इसे कई तरह से खाया जाता है। इसकी खूबी यह है कि यह वजन में तो काफी हल्का होता है, लेकिन पौष्टिकता में भरपूर होता है। मखाना को फूल मखाना और लोटस सीड और गोर्गन नट भी कहा जाता है। कमल की बीजों को भूनने के बाद इसका उपयोग कई प्रकार से किया जाता है। बिहार के मिथिलांचल इलाके में मखाने की खेती होती है। मखाने की खेती तालाबों में होती है, इसके बीज सफ़ेद और छोटे होते हैं। दिसंबर से जनवरी के महीने में मखाना के बीज बोये जाते हैं और अप्रैल का महीने में पौधों में फूल लगने लगते हैं। मखाने के फूल जुलाई के महीने में 24 से 48 घंटे तक पानी की सतह पर तैरते हैं। इसमें फल कांटेदार होते हैं, जिसके कारण इनमें वज़न होता है और बाद में पानी के नीचे जाकर यह बैठ जाते हैं. फल काटने में दो से तीन महीने लगते हैं। फिर इसके बीज को सूरज की तेज धूप में सुखाया जाता है। इन पर ग्रेडिंग बीजों के आकार के अनुसार की जाती है। इसके बाद ही मखाना बन कर तैयार हो जाता है।
- मखाने के बारे में जानकारी
- सेहत के लिए मखाने खाने के फायदे
- स्किन के लिए मखाने के फायदे
- बालों के लिए मखाने के फायदे
- मखाना खाने से नुकसान
मखाने के बारे में जानकारी

इसकी खास बात यह भी होती है कि इसको उगाने में कोई भी कीटनाशक नहीं लगता है। मखाना भारत के अलावा चीन, रूस, जापान और कोरिया में भी उगाया जाता है। मखाने की तासीर ठंडी होती है, इसे गर्मी और सर्दी दोनों मौसम में खाया जा सकता है। मखाने को अमूमन घी में भून कर, स्नैक्स के रूप में या इसकी खीर या फिर इसकी सब्जी और दाल मखनी के रूप में इसके व्यंजन बनाये जाते हैं। मखाना को चीनी मिठाइयों में भी उपयोग किया जाता है। मखाना में कोलेस्ट्रॉल, फैट और सोडियम की मात्रा कम होती है इसलिए इसे स्नैक्स के रूप में खाना चाहिए। इसमें मैग्नेशियम अधिक होता है। इसमें प्राकृतिक एंजाइम भी होता है, जिसे कैम्फ़ेरेल कहा जाता है। मखाना ग्लूटेन मुक्त होता है, इसमें कार्बोहाइड्रेट और अच्छे प्रोटीन होते हैं। तो आइये अब जान लेते हैं कि मखाना सेहत के लिए किस तरह से फ़ायदेमंद है.
सेहत के लिए मखाने खाने के फायदे

1. मखाना एक ऐसा सूखा मेवा है, जिसको खाने से आप अपने वज़न पर नियंत्रण रख सकते हैं, इसलिए हर वज़न कम करने के लिए डायटीशियन मखाना खाने को कहती हैं। मखाने में एथेनॉल अर्क होता है, जो कि फैट सेल्स को कंट्रोल करता है। साथ ही यह फैट सेल्स के वजन को भी कम करता है।
2 . ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में भी मखाना काफी फ़ायदेमंद होता है।
3 . मखाना शुगर के मरीज़ों के लिए काफी अच्छा स्नैक्स है। अगर आप मधुमेह को रोकना चाहते हैं तो खाली पेट मखाना का सेवन करना अच्छा होता है।
4 . दिल के मरीज़ों को भी मखाना के सेवन से हार्ट अटैक की परेशानी नहीं होती है। यह दिल के स्वास्थ्य के लिए बेहद अच्छा होता है और इससे पाचन क्रिया भी अच्छी रहती है।
5 . गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को मखाने की खीर खाना चाहिए, इससे कमज़ोरी नहीं रहती है और शिशु का स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।
6. मखाना में कैल्शियम प्रचुर मात्रा में होता है, इसलिए इनका सेवन करना बेहद अच्छा होता है। खासतौर से गठिया के मरीजों के लिए यह बेहद अच्छा होता है।
7. मखाना में भरपूर एंटी ऑक्सीडेंट्स होता है, इसकी वजह से जिसे भूख अधिक लगने की परेशानी है, उन्हें मखाना खाने से हमेशा पेट भरा हुआ लगेगा।
8. किडनी को मजबूत करने के लिए मखाना का सेवन करना चाहिए।
9. दस्त होने पर घी में भुने हुए मखाना खाये जाए तो इससे काफी फायदा पहुंचता है।
10. यह कब्ज़ को ठीक करता है।
स्किन के लिए मखाने के फायदे

1. मखाना में फ्लवोनोइड्स मौजूद होता है, जो स्किन की उम्र को बढ़ने से रोकता है। यह स्किन को पोषण देता है, जिससे झुर्रियां कम होती हैं। इसके लिए एक बाउल में मखाना को दूध में भिगोकर कुछ देर रखें। इसके बाद इसमें नीम्बू डालकर मिक्सर में पीस लें और चेहरे व आंखों के घेरे के आस-पास भी। 15 मिनट के बाद चेहरा धो लें, स्किन काफी अच्छी हो जाएगी।
2. मखाना खाने से कील मुंहासों व दाग-धब्बे की समस्या कम होती है।
3. मखाना खाने से चेहरे की चमक बढ़ती है। इसके लिए मखाना का पाउडर बनाकर, उसमें थोड़ा शहद मिला कर चेहरे पर लगा लें और 10 से 15 मिनट बाद धो लें।
4. आंखों के नीचे काले घेरे को कम करने के लिए मखाने का पाउडर, दूध में मिला कर लगाने से धीरे-धीरे कालापन दूर होता जाता है।
5. अगर होंठ फट गए हैं तो दूध और मखाने के पाउडर को मिला कर होंठ पर धीरे-धीरे स्क्रब करें, इससे फंटे होंठ ठीक हो जाएंगे।
6. अगर स्किन डैमेज दिख रही है और डेड सेल्स को हटाना है तो मखाने के पाउडर को दूध में मिला के हल्के हाथों से स्क्रब करना चाहिए।
7. चेहरे पर अगर रेडनेस, रैशेज हों या फिर एलर्जी की समस्या हुई है, तो एलो वेरा जेल के साथ मखाना का पाउडर चेहरे में लगाएं, फायदा होगा।
बालों के लिए मखाने के फायदे

अगर आप बालों की ग्रोथ अच्छी चाहती हैं, तो आपको मखाना का सेवन करना चाहिए। इसमें विटामिन ए, सी, ई, बी 5, बी 6, बी 12 होता है। इसके सेवन से हेयर लॉस की प्रॉबलम कम होती है और बाल तेज़ी से बढ़ते हैं।
मखाना खाने से नुकसान

- मखाना में फाइबर की मात्रा अच्छी होती है, इसलिए इसके अधिक सेवन से पेट में गैस की प्रॉब्लम होती है और कई बार ऐंठन भी होती है।
- मखाना अधिक खाने से कई बार दस्त हो जाते हैं, इसलिए मखाना सीमित मात्रा में खाएं ।
Written by Suman Sharma on 5th Mar 2021