हम अपने चेहरे का तो बहुत खयाल रखते हैं, लेकिन अक्सर अपने हाथों को नज़रअंदाज़ कर देते हैं। वो कहते हैं न लड़कियों के हाथ उसके बारे में बहुत कुछ बयान करते हैं। जहां खूबसूरत हाथ लोगों को आकर्षित कर लेते हैं, वहीं ड्राय और डल हाथ कोई देखना भी पसंद नहीं करता। आइये, जानते हैं कि आप अपने हाथों को कैसे खूबसूरत बना सकती हैं।
मोइश्चराइज़र

ड्राय हैंड्स बहुत खराब लगते हैं। हमेशा मोइश्चराइज़र या हैंड क्रीम को अपने पास रखें और थोड़ी-थोड़ी देर में लगाएं। जितनी बार भी हाथ धोएं, मोइश्चराइज़र ज़रूर लगाएं, ताकि उसमें नमी बरकरार रहे।
एक्सफोलिएट

ठीक आपके फ़ेस की तरह, आपके हाथों की भी डेड सेल्स होती हैं। अपने हाथों पर सौम्य स्क्रब लगाएं, ताकि डेड स्किन निकाल जाये और आपको मिले ब्राइट स्किन। आप चाहें तो घर पर भी बना सकती हैं। इसके लिए ऑलिव ऑयल और शुगर को बराबर मात्रा में मिलाकर स्क्रब लगा सकती हैं। स्क्रब को अपने हाथों पर 5 मिनट तक रगड़ें और फिर ठंडे पानी से धो लें।
अच्छे प्रोडक्ट्स यूज़ करें

हमेशा अच्छी क्वालिटी का मोइश्चराइज़र या हैंड क्रीम यूज़ करें। यही नहीं, जब भी हैंड वॉश, सोप और डिश वॉश खरीदें, हर्बल फॉर्मूला ही चुनें, क्योंकि हार्श प्रोडक्ट्स आपके हाथों को ड्राय कर सकते हैं।
नाखूनों का रखें ख़याल

कमज़ोर नाखून इस बात का इशारा है कि आप अपने नाखूनों का बिलकुल खयाल नहीं रखते हैं। अपने नाखूनों को समय-समय पर ट्रिम और फाइल करते रहें, ताकि आपके नाखून टूटे न। इसके लिए हर रात को सोने से पहले Vaseline Original Pure Skin Jelly से अपने नाखूनों की मसाज करें। इससे आपके क्यूटिकल्स निकलेंगे नहीं और नाखून भी मजबूत होंगे।
मैनिक्योर करवाएं

नाखूनों की खूबसूरती बरकरार रहे, इसके लिए मैनिक्योर करवाते रहें। अपनी पुरानी नेल पोलिश को हटाएं और उन्हें फाइल करें। इन्हें एसेंशियल ऑयल युक्त गुनगुने पानी में डुबोकर अच्छी तरह से क्लीन करें। इसके बाद मोइश्चराइज़र लगाएं और एक अच्छा सा नेल कलर लगाएं। यह आप खुद घर पर कर सकते हैं और पा सकते हैं हाथों की खूबसूरती।
Written by Suman Sharma on 13th Jan 2021