दालचीनी का पेड़ ज़्यादातर श्रीलंका और दक्षिण भारत में पाया जाता है। दालचीनी का पेड़ 10-14 मीटर ऊंचा होता है। इसका वैज्ञानिक नाम सिन्नेमोमम वेरुम है। इसके पेड़ को ट्रू सिनामोन ट्री कहा जाता है और पेड़ की छाल को निकालकर सुखाया जाता है, जिसे हम दालचीनी कहते हैं। यह आकार में गोल व रंग में लाल या भूरा होता है। इसकी खुशबू बहुत अच्छी होती है, इसलिए इसे मसालों के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। यह खाने का ज़ायका बढ़ा देता है, साथ ही इसे औषधि के रूप में भी काम में आता है। यह सेहत के लिए लाभदायक माना गया है। दालचीनी में एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं और कई खनिज व विटामिन्स होते हैं, जो ना सिर्फ सेहत बल्कि त्वचा के लिए भी फायदेमंद होते हैं। तो आइए जान लेते हैं इसके औषधीय गुणों के बारे में। दालचीनी का सीलोन रूप सबसे ज्यादा लोकप्रिय है।

 

1. सेहत के लिए अच्छा है दालचीनी

सेहत के लिए अच्छा है दालचीनी

1. एक गिलास गर्म दूध, कॉफी या ग्रीन टी में एक चौथाई चम्मच दालचीनी मिलाकर पीने से सांस की बीमारी में फायदा मिलता है। दालचीनी में बहुत मात्रा में कई फ्लेवोनोइड भी पाए जाते हैं, जिसकी वजह से शरीर में हुए किसी भी तरह के सूजन से आराम

2. मिलता है। दालचीनी को पीसकर पानी में मिलाकर इसका लेप लगाने से सूजन और दर्द में राहत मिलती है।

3. दालचीनी के एंटीबायोटिक गुण शुगर को कंट्रोल करते हैं, इसलिए डायबिटीज़ के मरीजों के लिए दालचीनी का सेवन काफी फ़ायदेमंद होता है।

4. दालचीनी को शहद में मिलाकर लेने से कोलेस्ट्रोल कंट्रोल होता है, इसलिए दिल के मरीज़ के लोगों के लिए यह बहुत अच्छा होता है।

5. दालचीनी कैंसर की कोशिकाओं को कम करने में मदद करती है। यह खासतौर से मेलेनोमा कैंसर को खत्म करने का काम करती है। इसलिए इसका नियमित सेवन करना चाहिए।

6. जिन लोगों का पेट खराब होता है, बार बार दस्त की समस्या होती है। उन्हें दालचीनी सुबह उठ कर, गर्म पानी में खौला के पीना चाहिए।

7. अगर आप अत्यधिक टेंशन से गुज़र रहे हैं तो नियमित रूप से दालचीनी वाली चाय पिएं, इससे आपकी सेहत अच्छी रहती है और दिमाग भी पूरी तरह से शांत रहती है।

दालचीनी सेहत के लिए फ़ायदेमंद है

8. अगर आपके मुंह से बदबू आ रही है तो आपको हर दिन दालचीनी के पानी से कुल्ला करना चाहिए। इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं जो ओरल हेल्थ के लिए बहुत अच्छा होता है।

9. दालचीनी की तासीर गरम होती है, इसलिए सर्दी व कफ की परेशानी में यह बहुत फायदेमंद है। खाने में इसका प्रयोग करने के साथ साथ चाय में भी इसका उपयोग करना चाहिए। इससे ब्रौन्काइटिस की समस्या भी खत्म हो जाती है।

10. इसमें एंटी बैक्टीरियल और माइक्रोबॉयल तत्व पाए जाते हैं, जो पाचन तंत्र को ठीक करते हैं।

11. दालचीनी में विटामिन सी और फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है, जिससे वज़न घटने में काफी मदद मिल जाती है। सुबह खाली पेट सुबह शाम दालचीनी को शहद या दूध के साथ सेवन करने से जोड़ों व गठिया के दर्द मै आराम मिलता है। इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन व प्रोटीन होता है, जो सेहत के लिए फ़ायदेमंद होता है।

12. दालचीनी के सेवन से याददाश्त तेज़ होती है।

 

2. खूबसूरती बढ़ाए दालचीनी

खूबसूरती बढ़ाए दाल चीनी

1. दालचीनी चेहरे के दाग़ धब्बों को दूर करने के लिए काफी अच्छा होता है। इसकी चाय स्किन के लिए भी अच्छी होती है।

2. यह एक अच्छा स्क्रब है। दालचीनी पाउडर में थोड़ा-सा नमक और कुछ बूंदें गुलाब जल की मिक्स करें और चेहरे पर 5 से 7 मिनट हल्के हाथों से स्क्रब करें। चेहरे की डेड सेल्स हट जाएगी।

3. अगर आपके चेहरे पर अचानक से पिंपल निकल आए हैं तो, कील मुंहासों पर दालचीनी का पेस्ट एकदम हल्का सा डॉट्स की तरह लगा लेना चाहिए, जल्दी ठीक हो जाएंगे।

4. चेहरे की रंगत बरकरार रखनी हो तो दालचीनी पाउडर और ऑलिव ऑयल मिलाकर फेस पर लगाएं।

5. इससे त्वचा जवां रहती है। फेस की ड्राइनेस दूर करने के लिए दालचीनी और केले का मास्क भी चेहरे पर लगा सकती हैं।

सनबर्न के लिए दालचीनी मास्क

6. अगर आपको सनबर्न है तो शहद, नींबू और दालचीनी का मिश्रण फेस पर लगाना चाहिए।

7. स्किन पर ग्लो लाना चाहते हैं तो दही के साथ एक चुटकी दालचीनी पाउडर मिलाकर फेस पर लगाएं। इससे स्किन की टैनिंग भी खत्म हो जाती है।

 

3. बालों के लिए दालचीनी

बालों के लिए दालचीनी

दालचीनी का सेवन करने से सेहत और स्किन तो अच्छी रहती ही है, साथ ही आपके बालों के लिए भी यह शानदार होता है।

1.अगर आप चमकदार बाल चाहती हैं तो आपको अपने बालों में दालचीनी मेहंदी के साथ मिलाकर लगाना चाहिए।

2. दालचीनी बालों की कंडीशनिंग के लिए भी बहुत अच्छा होता है, इसलिए जब भी अगर आप शैंपू कर रहे हैं तो उसके बाद अगर दालचीनी के पानी से अपने बालों को धो लें तो आपके बाल बहुत ही चमकदार हो जायेंगे।

3. दालचीनी के पानी से बालों को धोने से डैंड्रफ खत्म हो जाते हैं।

4. अगर आप हफ्ते में दो बार अपने बाल दालचीनी के पानी से धोएंगे तो लीक और जू की समस्या खत्म हो जाएगी।

5.दालचीनी को हेयर मास्क के रूप में लगाना चाहिए इससे बालों में स्पा का काम भी होता है।

दालचीनी के पानी से बालों का टूटना खत्म हो जाता है

6.दालचीनी को अगर शैंपू के रूप में इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इसे रात भर पानी में डालकर छोड़ दें और सुबह सुबह उससे बालों को धो लें तो, बालों के लिए बहुत अच्छा होता है।

7. अगर बाल आपके बहुत रूखे हो रहे हैं और आपको अचानक कहीं पर पार्टी में जाना है, तो दालचीनी के पानी से बालों को धो लेना चाहिए इससे बाल इंस्टेट शाइन करने लगते हैं।

8. दालचीनी के पानी से बालों का टूटना भी खत्म हो जाता है।

9. अगर आपको बालों में खुजली होती है, तो दालचीनी के पाउडर से बाल धोएं।

     

    4. दालचीनी से होने वाले नुक़सान

    दालचीनी से होने वाले नुक़सान

    1. गर्भवती महिलाओं को इसका सेवन नहीं करना चाहिए, वरना डिलीवरी में दिक्कत आ सकती है।

    2. इसका अधिक मात्रा में प्रयोग करने से किडनी पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।

    3. दालचीनी की तासीर गरम होती है, इसलिए जिनकी पित्त प्रवृत्ति है, उन्हें इसका सेवन डॉक्टर की सलाह से करना चाहिए।

    4. जिन लोगों को एसिडिटी की समस्या है, उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए।