शोख लाल रंग की लिपस्टिक पसंद है? यहां पेश है भारतीय स्किन टोन के लिए बेहतरीन लाल रंग की लिपस्टिक्स की सूची

Written by Shilpa Sharma26th Oct 2019
शोख लाल रंग की लिपस्टिक पसंद है? यहां पेश है भारतीय स्किन टोन के लिए बेहतरीन लाल रंग की लिपस्टिक्स की सूची

‘‘किसी मिहला को सही लाल रंग की लिपस्टिक दीजिए और वो इस दुनिया को जीत लेगी.’’- इस सच्चाई को आज तक किसी ने कहा ही नहीं है!

पर हमें इसे स्वीकारना ही होगा! हमें आज तक कोई ऐसी लाल रंग की लिपस्टिक नहीं मिली, जिसने अपने प्यार में हमे सराबोर न कर दिया हो. यह वो शक्तिशाली रंग है जो आपके आकर्षण को एक ही स्ट्रोक में हिमालय की ऊंचाइयों तक पहुंचा सकता है.

लेकिन चूंकि हम सभी की त्वचा की रंगत यानी स्किन टोन अलग-अलग है अत: यह बहुत ज़रूरी है कि हम ऐसे लाल रंग की लिपस्टिक चुनें जो हमारी रंगत को खिला-खिला दिखाए. असमंजस में मत पड़िए! हम आपको बता रहे हैं कि आपकी रंगत के अनुसार आप अपने लिए कौन-सा लाल रंग चुन सकती हैं...

Love a bold red lip

यदि आपकी रंगत गोरी है

क्या रेड लिपस्टिक आपके चेहरे पर ज़रूरत से ज़्यादा उभरकर नज़र आती है? ऐसा शायद इसलिए है, क्योंकि शायद आप ग़लत शेड का इस्तेमाल कर रही हैं, जो आपकी त्वचा की रंगत के साथ मेल नहीं खा रहा. गोरी रंगत वाली युवतियों और महिलाओं को ब्लू-रेड अंडरटोन्स वाली रेड लिपस्टिक का चुनाव  करना चाहिए, ताकि उनके होंठ बहुत ज़्यादा उभरे हुए नज़र न आएं. यदि आप सही मात्रा में आकर्षक नज़र आना चाहती हैं तो ऐसी लाल लिपस्टिक को नो-मेकअप मेकअप लुक के साथ आज़माएं.

आपके लिए बीब्यूटिफ़ुल की पसंद: ऐल 18 गो मैट लिप क्रेयॉन्स-01 रेड स्टे  Elle 18 Go Matte Lip Crayons - 01 Red Stay  और लैक्मे ऐब्सलूट मैट मेल्ट लिक्विड लिप कलर- रिद्मिक रेड/ Lakmé Absolute Matte Melt Liquid Lip Color - Rhythmic Red.

Love a bold red lip

यदि आपकी रंगत गेहुंई है

गेहुंई रंगत वाली युवतियों और महिलाओं पर लाल रंग का हर शेड जंचता है. उन्हें इस मामले में कोई चिंता करने की ज़रूरत नहीं है. हां, ये भी सच है कि कुछ लाल रंग उनकी रंगत पर ज़्यादा जंचते हैं. गेहुंई रंगत वाली महिलाओं पर अक्सर ब्लड रेड और ऑरेंज रेड कलर की लिपस्टिक ख़ूब अच्छी लगती है. अपने लाल होंठों के साथ आंखों को सॉफ़्ट स्मोकी लुक दें और थोड़ा-सा हाइलाइटर लगा कर अपने लुक को पूरा करें.

आपके लिए बीब्यूटिफ़ुल की पसंद: लैक्मे 9 टू 5 प्राइमर + मैट लिप कलर- एलसी एमआर1 रेड कोट/ Lakmé 9 to 5 Primer + Matte Lip Color - LC MR1 Red Coat और एल 18 कलर पॉप मैट लिप कलर-कोड रेड/Elle 18 Color Pop Matte Lip Color - Code Red.

Love a bold red lip

यदि आपकी रंगत सांवली है

जिस किसी ने भी यह कहा है कि रेड लिपस्टिक्स सांवली रंगत वाली भारतीय महिलाओं के लिए नहीं हैं, उसे सचमुच इस बात का अंदाज़ा नहीं था कि इस रंगत के लिए लाल रंग के कौन-से शेड्स चुने जाने चाहिए. सांवली रंगत की महिलाओं पर लाल रंग की लिपस्टिक्स मादक नज़र आती है. हां, आपकी रंगत पर जंचने वाला शेड ढूंढ़ना थोड़ा मुश्क़िल ज़रूर हो सकता है, लेकिन एक बार यह मिल गया तो समझिए आपका काम बन गया. आप ग्लॉसी रेड्स, कोरल रेड्स या शिमरी फ़िनिश के साथ रेड कलर का चुनाव कर सकती हैं, जिसमें ऑरेंज और ब्राउन कलर का हल्का-सा हिंट हो.

आपके लिए बीब्यूटिफ़ुल की पसंद: एल 18 कलर पॉप मैट लिप कलर-सेल्फ़ी रेड/  Elle 18 Color Pop Matte Lip Color - Selfie Red और लैक्मे एन्रिच मैट लिपस्टिक- शेड पीएम आरएम12/ Lakmé Enrich Matte Lipstick - Shade PM RM12.

Shilpa  Sharma

Written by

इन्हें भीतरी सुंदरता पर अटूट भरोसा है. इनका मानना है कि हर इन्सान अपने आप में बेहद ख़ूबसूरत है. ये मेकअप को सुंदरता का जश्न मनाने का बेहतरीन ज़रिया मानती हैं तो मुस्कान को चेहरे का सबसे सुंदर मेकअप! इन्हें पढ़ने-लिखने, लोगों से मिलने-जुलने और खाने-पीने का ख़ासा शौक़ है और इन चीज़ों को पाने के लिए यात्राएं करना बेहद पसंद है.

8249 views

Shop This Story

Looking for something else