हमारे पास चाहे कितनी ही लिपस्टिक्स क्यों न हों, फिर भी नई लिपस्टिक की ज़रूरत हमेशा होती है। मार्केट में नए शेड्स आते रहते हैं, तो उन पर मन चलना स्वाभाविक है। है न?
तो आप अपने लिपस्टिक के ओबसेशन को कैसे पूरा करती हैं? जवाब एकदम सिम्पल है: ऐसी लिपस्टिक खरीदकर, जो आपके बजट में आसानी से फिट हो जाये। हमने कुछ ऐसी लिपस्टिक्स की लिस्ट बनाई है, जो आपके बजट में आसानी से फिट बैठेगी और आपके वैनिटी में जगह बनाने के लायक है। आइये, जानिए हमारी लिस्ट के बारे में।
- 01. Elle 18 Color Pops Matte Lip Color
- 02. Lakme Forever Matte Liquid Lip Color
- 03. Lakme 9 to 5 Primer + Matte Lip Color
- 04. Elle 18 Go Matte Lip Crayons
- 05. Lakme Absolute Matte Ultimate Lip Color with Argan Oil
01. Elle 18 Color Pops Matte Lip Color

क़ीमत - Rs. 75/-
ये लिपस्टिक कॉलेज जाने वाली लड़कियों के लिए एकदम परफेक्ट है। Elle 18 Color Pops range रेंज आपको ट्राय करना चाहिए। ये लिपस्टिक्स कई कलर्स की रेंज में आती हैं, ये बहुत ज़्यादा पिगमेंटेड है और बोल्ड व मैट फिनिश में उपलब्ध है। सबसे ख़ास बात कि इसकी क़ीमत100 रूपये के अंदर है। अब और क्या चाहिए?
02. Lakme Forever Matte Liquid Lip Color

क़ीमत - Rs. 295/-
ज़्यादातर लिक्विड लिपस्टिक्स बहुत महंगी होती हैं, क्योंकि वो लॉन्ग लास्टिंग होती हैं और खूबसूरत कलर्स में उपलब्ध होती हैं। लेकिन Lakme Forever Matte Liquid Lip Colo आपको वही चीज़ें कम कीमत में देता है। यानी खूबसूरत कलर्स और लॉन्ग लास्टिंग दोनों आप पा सकती हैं आपके अपने बजट में। यह 30 अनोखे शेड्स में उपलब्ध है। ये पिगमेंटेड लिप कलर लगाते ही तुरंत सूख जाते हैं और आपको मैट फिनिश देते हैं। ये आपकी जेब पर बिल्कुल भारी नहीं पड़ेगा।
03. Lakme 9 to 5 Primer + Matte Lip Color

क़ीमत - Rs. 299/-
यदि आप ऐसा लिप कलर तलाश रही हैं, जो लम्बे समय तक चल सके और कलर्स में वेरायटी भी हो व लिप केयर भी शामिल हो, तो Elle 18 Go Matte Lip Crayons आपके लिए परफेक्ट है। पिंक से लेकर मोव और न्यूड्स से लेकर रेड्स, इस रेंज में आपको हर तरह के कलर्स आपको मिल सकते हैं, जिनकी आपने अब तक सिर्फ कल्पना ही की है। यह एक बार लगाने में ही आपको मैट फिनिश दे देता है। इनमें प्राइमर भी है, जिससे ये हाईली पिग्मेंटेड लिपस्टिक्स लंबे समय तक टिकी रहती हैं और आपके बजट में भी फिट है।
04. Elle 18 Go Matte Lip Crayons

क़ीमत - Rs. 110/-
लिप क्रेयोन्स की ख़ासियत ये है कि ये लगाने में बहुत आसान है। Elle 18 Go Matte Lip Crayons भी कुछ ऐसे ही हैं। क्रेयोन्स के इंटेन्स पिग्मेंट एक बार अप्लाय करने में ही आपको देते हैं स्मूद फिनिश। और कीमत देखकर आप इसे खरीदने से बिल्कुल इंकार नहीं कर सकते।
05. Lakme Absolute Matte Ultimate Lip Color with Argan Oil

क़ीमत - Rs. 450/-
क्या आपकी लिपस्टिक होंठों पर लगाने के कुछ घंटों बाद उन्हें ड्राय बना देती है?यदि ऐसा है तो आप Lakme Absolute Matte Ultimate Lip Color with Argan Oil यूज़ करें। यह आर्गन ऑयल युक्त है। इसके अमेज़िंग लिप कलर आपके होठों को लगातार पोषण देते हैं और आकर्षक रंग भी। इस लिपस्टिक को लगाने के बाद आपके होंठ बने रहेंगे नर्म व मुलायम।
मेन इमेज कर्ट्सी : @nargisfakhri and @realhinakhan
Written by Suman Sharma on 23rd Nov 2020