कब करें शेव- नहाने से पहले या बाद में?

Written by Suman Sharma12th Feb 2021
कब करें शेव- नहाने से पहले या बाद में?

जब शेविंग करनी हो, तो इसका सबसे सही समय होता है, जब आप नहाने जाते हैं। यही करते आ रहे होंगे आप हमेशा से। शेविंग करके नहाना और स्मूद व क्लीन स्किन के साथ बाहर निकालने का मज़ा ही कुछ और है। है न? चाहे आप कितने ही आलसी क्यों न हो, खासतौर पर नहाने के मामले में, लेकिन महीने में एक बार अनचाहे बालों को निकालना तो बनता ही है। लेकिन सवाल ये है कि क्या शेव नहाने से पहले करना चाहिए या बाद में?

क्या आपने कभी बाथरूम में शेव करते समय खुद से ये सवाल किया है? यदि हां, तो आज हम इसका जवाब आपको यहां दे रहे हैं। आज हम आपको बता रहे हैं शेविंग के लिए टिप्स, जो आपको अब तक किसी ने नहीं बताया होगा। यह टिप आपके बहुत काम का है, इसलिए इस पर ज़रूर ध्यान दें।

 

नहाने के बाद करें शेव

कब करें शेव- नहाने से पहले या बाद में?

सामान्यतः आप पहले शेव करते होंगे और फिर नहाते होंगे, ताकि आप अनचाहे बालों को हटाने के बाद खुद को अच्छी तरह साफ कर सकें या फिर बालों को पहले शेव करके आप आराम से शावर का मज़ा लेना चाहती होंगी। हम आपको बता रहे हैं कि क्यों आपको नहाने के बाद शेव करना चाहिए। गरम पानी स्किन के पोर्स को खोल देता है और हेयर फोलिकल्स को सॉफ्ट बना देता है, जिससे उन्हें हटाना आसान हो जाता है। यानी आपकी शेव आसानी से हो जाती है

और रेज़र से स्किन पर कट लगने की संभावना भी कम हो जाती है। इसके अलावा, जब आप नहाने के बाद शेव करते हो, तो रेज़र में गंदगी नहीं, बल्कि सिर्फ वो बाल आते हैं, जिन्हें आपको हटाना है। तो अगली बार जब आप खुद से सवाल करें कि पहले शेव करें या शावर लें, तो आप जानते हैं कि स्मूद और क्विक शेव के लिए क्या करना है। है न?

Suman Sharma

Written by

Discover Suman Sharma’s expert beauty tips, skincare routines, and haircare secrets for a flawless and confident look every day.
2901 views

Shop This Story

Looking for something else