अपनी स्किन टोन के अनुसार कैसे चुनें सही पिंक शेड

Written by Suman Sharma12th Feb 2021
अपनी स्किन टोन के अनुसार कैसे चुनें सही पिंक शेड

पिंक ऐसा कलर है, जो हर लड़की का फेवरेट है, फिर चाहे वो कोई आउटफिट का कलर हो या लिपस्टिक का। और मुझे ये भी यक़ीन है कि आपने जो अपने लिए पहली लिपस्टिक खरीदी होगी, वो भी पिंक ही होगी। सही कहा न मैंने? हर लड़की के पर्स में पिंक कलर की लिपस्टिक होती ही है। ज़रूरत पड़े तो यह कलर ब्लश और आईशैडो का काम भी कर देता है। पिंक में इतने शेड्स होते हैं, जो हर मूड और टेक्सचर के लिए फिट हो जाते हैं।

जहां न्यूड्स और रेड हर लड़की की ब्यूटी शेल्फ की शोभा बढ़ाती है, वहीं पिंक लिपस्टिक के बगैर लिपस्टिक का सेट पूरा नहीं होता। इसमें इतने सारे शेड्स हैं, ब्राइट फ्यूशिया से लेकर सटल मौव या पेटल पिंक, यानी हर लड़की को उसकी पसंद का पिंक शेड ज़रूर मिल जाता है।

तो यदि आपको अब तक अपना फेवरेट पिंक शेड नहीं मिला है, जिसे लगाकर आपका मन खिल जाय, तो हम आपके लिए लाय हैं पिंक के तीन शेड्स, जो इंडियन स्किन टोन के लिए सूटेबल है। तो आइये, आप भी अपना फेवरेट कलर चुन लें।

 

फेयर स्किन टोन

डस्की स्किन टोन

फेयर लोगों पर पिंक लिपस्टिक अच्छी न लगे, ये तो हो ही नहीं सकता। फेयर स्किन टोन के लिए सही पिंक टोन का चुनाव करना हो तो शीयर पिंक चुनें, क्योंकि यह आप पर नेचुरल लगेगा। लेकिन ऐसी लिपस्टिक न चुनें, जिसका अंडरटोन ब्लू हो, क्योंकि यह आपकी स्किन टोन को डल बना देगा।

परफेक्ट शेड्स: Lakmé 9 to 5 Primer + Matte Lip Color - MP25 Rosy Lips s और Lakmé Absolute Matte Ultimate Lip Color - Petal Pink  

 

मीडियम स्किन टोन

डस्की स्किन टोन

यदि आपका स्किन टोन मीडियम है, तो आप लकी हैं, क्योंकि आप पर पिंक का हर शेड जंचेगा, फिर चाहे वो मैट हो या ग्लॉसी। कैंडीफ्लोस पिंक से लेकर सोफिस्टिकेटेड मौव तक हर पिंक आप बख़ूबी जंचेगा। बस, आपको ब्लू टोन्ड शेड्स से दूर रहना है, क्योंकि यह आपके कोम्पलेक्शन को फीका कर देगा।

परफेक्ट शेड्स: Lakmé Absolute Matte Ultimate Lip Color - Orchid Pink और Elle 18 Go Matte Lip Crayons - 03 Mauve Shot

 

डस्की स्किन टोन

डस्की स्किन टोन

डार्कर स्किन टोन वाले डार्क लिपस्टिक शेड्स चुन सकते हैं। डार्क स्किन के वार्म येलो अंडरटोन्स के कारण हम आपको सलाह देंगे कि पिंकिश-रेड्स न लगाएं, क्योंकि इससे आपकी स्किन फीकी लगेगी। आपके लिए हम सलाह देंगे हॉट पिंक लिपस्टिक लगाने की। यह बोल्ड स्टेटमेंट के लिए ही बनी है।

परफेक्ट शेड्स: Lakmé Absolute Matte Melt Liquid Lip Color - Pink Poison और Elle 18 Color Pop Matte Lip Color - Grape Riot

इमेज कर्ट्सी: Instagram

Suman Sharma

Written by

Discover Suman Sharma’s expert beauty tips, skincare routines, and haircare secrets for a flawless and confident look every day.
2594 views

Shop This Story

Looking for something else