हम सभी का सुबह का रूटीन लगभग एक जैसा ही होता है। ब्रश करना, नहाना, डिओडोरेंट लगाना, स्किन केयर प्रॉडक्ट्स और मेकअप करना, ड्रेस अप, ब्रेकफ़ास्ट करना और काम के लिए घर से बाहर निकल जाना। लेकिन क्या आपने कभी इस रूटीन में बदलाव लाने की कोशिश की है? क्या आप जानते हैं कि डिओडोरेंट लगाने के समय में बदलाव करने से काफी फ़र्क पड़ता है।

बदबू पसीने से नहीं आती, बल्कि उन बैक्टीरिया से आती है, जो स्किन पर बैठे होते हैं। डिओडोरेंट उस दुर्गंध को हटाते हैं, जो बैक्टीरिया के कारण पैदा हुई है, इस तरह दुर्गंध काम हो जाती है। खैर, किसी खास व्यक्त पर डिओडोरेंट यूज़ करने से इसका असर बढ़ सकता है और यह 48 घंटे तक दुर्गंध से बचाव कर सकता है। इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

 

रात को सोने से पहले

रात को सोने से पहले

जी हां, आपने सही पढ़ा, रात का समय सबसे सही वक़्त है डिओडोरेंट लगाने का। सुबह आपकी स्वेट ग्लैंड यानी स्वेद ग्रंथि ज्यादा एक्टिव होती है। ऐसे में स्वेट ग्लैंड के एक्टिव होने से पहले डिओडोरेंट लगा लेने से उसे अपना कमाल दिखाने का समय मिल सकता है। रात में डिओडोरेंट लगा लेने से उसे स्वेट डक्ट्स को ब्लॉक करने का पर्याप्त समय मिल जाता है। ध्यान रहे कि आप ज्यादा समय तक टिकने वाला डिओडोरेंट, जैसे- Dove Original Deodorant for Women लगाएं, जिसमें मॉइश्चराइजिंग क्रीम हो और आपको 48 घंटे तक दुर्गंध से बचाए। अल्कोहल और पैराबेन फ्री फार्मूला स्किन को इर्रिटेट नहीं करता और ना ही अंडरआर्म्स को डार्क करता है।

 

एक्सरसाइज़ से पहले

एक्सरसाइज़ से पहले

जब आपको पसीना आ रहा हो, उस समय डिओडोरेंट लगाने से दुर्गंध कम नहीं होगी। इसलिए डिओडोरेंट ड्राय स्किन पर लगाएं, यानी एक्सरसाइज़ से पहले। पसीना आने पर डिओडोरेंट लगाने से पोर्स ब्लॉक हो सकते हैं, जिससे बाद में और ज्यादा बदबू आ सकती है, इसलिए एक्सरसाइज़ से पहले डिओडोरेंट ना लगाएं। बेहतर होगा कि आप नहायें, बॉडी को पोंछे और उसे सूखने दें, इसके बाद डिओडोरेंट लगाएं। इसके बाद जिम के लिए जाएं।

 

एक्सरसाइज़ के बाद

एक्सरसाइज़ के बाद

यदि आपको जिम के ठीक बाद काम के लिए जाना हो, तब क्या करें? कब लगाएं डिओडोरेंट? जैसा कि आपको पता है पसीने वाली स्किन पर डिओडोरेंट ज्यादा असर नहीं दिखाता है, इसलिए एक्सरसाइज़ के बाद नहायें और बॉडी को तौलिए से पोंछकर सुखा लें। इसके बाद डिओडोरेंट लगाकर ड्रेसअप हों। एक लॉंग लास्टिंग डिओडोरेंट आपको दिनभर तारों-ताज़ा रखता है।