5 चीज़ें जो आपको पिम्पल्स के साथ नहीं करनी चाहिए

Written by Suman Sharma14th Sep 2020
5 चीज़ें जो आपको पिम्पल्स के साथ नहीं करनी चाहिए

 

पिम्पल देखते ही आपका फ़र्स्ट रिएक्शन क्या होता है? क्या आप इसे छूते हैं या दबाने की कोशिश करते हैं? आप चाहे स्किन केयर की कितनी ही जानकार क्यों न हों, लेकिन जब आपके चेहरे पर पिम्पल आता है तो आप सब भूल जाते हैं कि इससे क्या नुकसान हो सकता है. बस, आप उसे नोचने-खरोंचने में लग जाते हैं।

अब इसका नतीज़ा अच्छा तो हो नहीं सकता, ज़ाहिर है आपकी स्किन और ज़्यादा खराब हो जाएगी। तो अब अगली बार जब भी पिम्पल देखें तो ये 5 चीज़ें बिलकुल न करें, जो हम आपको बताने जा रहे

 

01. छुटकारा पाने के लिए बहुत सारे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल न करें

05. घरेलू नुस्खों से सुखाने की कोशिश करना

जी हां, हम जानते हैं कि आप पिम्पल से जल्द से जल्द छुटकारा पाना चाहती हैं। इसलिए जो मन में आया वो प्रोडक्ट इस पर लगा लिया, कभी घरेलू नुस्खे आज़मा लिए। इन सब को ट्राय करने से पिम्पल एक ही दिन में नहीं चला जाएगा। बल्कि इससे प्रॉब्लम और ज़्यादा बढ़ जाएगी। एक ही ट्रीटमेंट इस्तेमाल करें, जो आपने पहले भी अपनाएं हो और जिन पर आपको पूरा भरोसा हो।

 

02. गंदे हाथों से छूना

05. घरेलू नुस्खों से सुखाने की कोशिश करना

गंदे हाथों से पिम्पल को न छूएं, इससे इन्फेक्शन बढ़ सकता है और आपकी प्रॉब्लम भी। ऐसा करने से फ़ेस पर पिम्पल्स और बढ़ जाएंगे। कोशिश करें कि पिम्प्ल्स को छूएं नहीं और अगर छूना भी पड़ता है, तो अपने हाथों को धो लें।

 

03. गंदे मेकअप टूल्स का इस्तेमाल करना

05. घरेलू नुस्खों से सुखाने की कोशिश करना

क्या आपको याद है कि आखिरी बार आपने अपने मेकअप ब्रश और स्पॉन्ज कब धोये थे? अगर याद नहीं है तो सबसे पहला काम ये करें कि अपने मेकअप टूल्स को धो लें और जो स्पॉन्ज खराब हो गए हैं, उन्हें हटा दें। गंदे टूल्स से जब आप फ़ेस पर मेकअप लगाने के लिए यूज़ करते हैं, तब इससे आसानी से स्किन पर बैक्टीरिया पनप सकते हैं, जिससे पिम्पल होते हैं। यहां तक कि स्किन इन्फेक्शन होने की भी संभावना रहती है।

 

04. पिम्पल को नोंचना

05. घरेलू नुस्खों से सुखाने की कोशिश करना

आपने कई बार और कई लोगों से सुना होगा कि पिम्पल को नोंचना नहीं चाहिए, फिर भी आप ऐसा करते हैं ये जानते हुए भी कि इसका स्किन पर कितना खराब असर हो सकता है। पिम्पल को नोंचने से स्किन पर हमेशा के निशान पड़ जाएंगे, जिसे मिटने में हफ़्तों या शायद महीनों लग जाएं। और इससे स्किन पर ज़ख्म भी हो सकता है, जिससे इन्फेक्शन बढ़ सकता है।

 

05. घरेलू नुस्खों से सुखाने की कोशिश करना

05. घरेलू नुस्खों से सुखाने की कोशिश करना

अक्सर लोग पिम्पल को सुखाने के लिए घरेलू नुस्खे इस्तेमाल करते हैं, जैसे, ऐस्ट्रिनजेंट, टूथपेस्ट यहां तक कि एल्कोहल बेस्ड टोनर भी इस्तेमाल करते हैं। इससे पिम्पल के आस-पास का एरिया भी ड्राय होने लगेगा और सूज़न बढ़ जाएगी और उसे ठीक होने में ज़्यादा समय लगेगा। इससे बेहतर होगा कि आप सैलिसिलिक एसिड बेस्ड टोनर जैसे- डर्मालोजिका क्लियर स्टार्ट ब्रेकआउट क्लीयरिंग ऑल ओवर टोनर लगाएं, जो 12 बोटनिकल्स से बना है। यह पिम्पल्स की वजह से होने वाले स्किन की रेडनेस को कम करता है और तकलीफ को कम करता है।

Suman Sharma

Written by

Discover Suman Sharma’s expert beauty tips, skincare routines, and haircare secrets for a flawless and confident look every day.
3986 views

Shop This Story

Looking for something else