नीम तेल के 28 फायदे और नुकसान

Written by Suman Sharma10th Nov 2021
नीम तेल के 28 फायदे और नुकसान

नीम औषधीय गुणों का भंडार है। इसकी खासियत यह है कि इसके पत्ते, तना व फल, सभी बहुत काम के है, यानी नीम का हर हिस्सा किसी न किसी बीमारी के इलाज में काम आता है। आयुर्वेद में इसका बहुत महत्व है। नीम त्वचा के रोगों को दूर करने में रामबाण काम करता है। यही नहीं, नीम का तेल भी उतना ही उपयोगी है। यह कई जड़ी बूटियों के रूप में भी काम में आता है। नीम में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जिसके कारण इसके तेल का इस्तेमाल कई तरह की दवाइयों और कॉस्टेमिट उत्पादों में किया जाता है। आज हम आपको नीम के तेल के गुण के बारे में बताने जा रहे हैं।

 

त्वचा के लिए नीम तेल के फायदे

नीम तेल के सम्बंधित सवाल-जवाब

1. नीम के तेल में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-फंगल गुण पाए जाते हैं। साथ ही इसके तेल में अमीनो एसिड, विटमिन-ई और फैटी एसिड पाए जाते हैं, जो त्वचा के लिए अद्भुत रूप से काम करते हैं।  

2. नीम के तेल में विटामिन ई  होता है, जो स्किन को हाइपर पिगमेंटेशन से बचा कर रखता है। यही वजह है कि  ब्यूटी प्रोडक्ट्स में मास्क, क्लींजर, स्क्रब में नीम का खूब प्रयोग होता है।  इसके लिए, चने के आटे में, नींबू डाल कर और फिर उसमें नीम के पत्ते पीस कर मिला लें और चेहरे पर लगाएं काफी फायदा होगा।

3. एक्ज़िमा और सोरायसिस जैसे त्वचा के रोगों में यह बहुत फायदेमंद है। इसके लिए आधा चम्मच जैतून के तेल में 8 से 10 बूंदें नीम के तेल की मिला लें और प्रभावित जगह पर लगाएं। आराम मिलेगा।

4. नीम में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जिससे एजिंग की समस्या से भी निदान मिल जाता है, इससे स्किन जवान लगती है। नियमित रूप से चेहरे पर नीम का तेल या लेप लगाने से स्किन पर उम्र का असर पता नहीं चलता है।

5. नीम के तेल को स्किन पर लगाने से ड्राई स्किन की समस्या से निदान मिलता है। इसके लिए आधा चम्मच नारियल या बादाम के तेल में नीम के तेल की कुछ बूंदें मिलाएं और चेहरे पर लगाएं, कुछ दिनों में फर्क नज़र आएगा।

6.  यदि  मुंहासे की समस्या है तो आपको नीम के तेल मुंहासों पर लगाना चाहिए। नीम के तेल में बैक्टीरिया को मारने के गुण होते हैं। इसके लिए एक चम्मच जैतून तेल के साथ एक चम्मच नीम का तेल मिलाएं और त्वचा पर लगाएं।

7. नीम के तेल से इंफेक्शन दूर होता है. यह आपकी त्वचा पर होने वाले फंगल इंफेक्शन को खत्म करता है। यदि त्वचा पर लाल चकत्ते, जलन आदि की समस्या हो तो नीम का तेल का इस्तेमाल करना चाहिए, तुरंत फायदा होता है।

8. अपने एंटी बैक्टीरियल और एंटी माइक्रोबियल गुण के कारण नीम का तेल स्किन टोनर का भी काम करता है। इसके लिए एक कॉटन पैड पर थोड़ा नीमका तेल लें और त्वचा को साफ करें। बाद में गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।

9. नीम का तेल त्वचा के अतिरिक्त तेल को नियंत्रित करता है, इसलिए यह  तैलीय त्वचा के लिए बहुत लाभकारी है।

10 . नीम के तेल के कोई साइड इफेक्ट नहीं होता, इसलिए यह हर तरह की त्वचा के लिए फायदेमंद होता है।

11.  यदि आपके चेहरे पर झाइयां हो, तो नीम का तेल लगाएं। यह त्वचा का रंग भी साफ़ करता है और इसे  सुंदर बनाने में बेहद कारगर है। इसके रोज़ाना इस्तेमाल से स्किन में तरोताज़गी आ जाती है।

12. त्वचा पर नेचुरल ग्लो लाने के लिए नियमित रूप से नीम का तेल लगाएं। यह स्किन में कोलेजन को बढ़ाता है, इससे स्किन मुलायम होती है और स्किन पर नेचुरल ग्लो आता है।

 

बालों के लिए नीम तेल के फायदे

नीम तेल के सम्बंधित सवाल-जवाब

1. नीम के फल का तेल अगर नियमित रूप से बालों में लगाया जाए तो इससे जड़ मजबूत होते हैं और नए बाल उगने शुरू हो जाते हैं।

2. नीम के बीज का तेल अगर बालों में लगातार कुछ दिनों तक लगाकर मालिश की जाए, तो इससे  सफ़ेद बाल काले होने लगते हैं.

3. अगर आपके बाल बहुत अधिक झड़ रहे हैं तो आप नारियल तेल में कुछ बूंदें नीम के तेल के मिलाएं और सिर में लगाएं। नियमित प्रयोग से बालों का झड़ना पूरी तरह से रुकता है और बाल घने व लम्बे हो जाते हैं

4. यदि स्कैल्प इन्फेक्शन हो जाए तो नीम का तेल इसमें बहुत फायदा करता है। आधा चम्मच नीलगिरी तेल, एक चम्मच नारियल तेल और आधा चम्मच नीम के तेल को मिला लें और स्कैल्प पर लगाएं।

5. बालों में अगर आपको जूं की समस्या हो जाए तो वे बालों के ग्रोथ को रोक देते हैं, इसलिये बालों में अगर नीम के तेल को गर्म करके बालों व स्कैल्प में रातभर लगाकर रखें। इससे काफी हद तक समस्या ठीक हो जाती हैं।  

6.  नीम के तेल में टी ट्री आयल मिला कर, उसमें अगर तुलसी मिलाई जाए और फिर इस मिश्रण को स्कैल्प पर लगाया जाए तो इससे काफी फायदा होता है।  

7.  नीम के तेल के साथ, तुलसी, आंवला पाउडर, शिकाकाई पाउडर मिला कर लगाने से बाल काले हो जाते हैं और बालों का गिरना कम हो जाता है।

8. बालों में खुजली या जलन की परेशानी है, तो नीम के तेल के साथ कपूर और कड़ी पत्ता गर्म करके लगाने से काफी आराम मिलता है।

9.  प्रेग्नेंसी के बाद अक्सर महिलाओं के बाल बहुत झड़ने लगते हैं, ऐसे में नियमित रूप से नीम के तेल का उपयोग करने से बालों का झड़ना रुक जाता है

 

सेहत के लिए नीम तेल के फायदे

नीम तेल के सम्बंधित सवाल-जवाब

1. नीम का तेल कान के दर्द में राहत देता है। कई लोगों में कान बहने की समस्या होती है, ऐसे में कान में नीम का तेल डालें।

2. नीम में एंटी वायरल गुण होते हैं, इसलिए नेम के तेल के इस्तेमाल से वायरल इन्फेक्शन दूर होता है, जैसे-  इनमें चिकन पॉक्स, फाउल पॉक्स और स्किन इन्फेक्शन आदि।

3. अगर आपको दांतों में दर्द की शिकायत है, तो आपके लिए नीम का तेल बिल्कुल सही है, इसके लिए आपअपने टूथब्रश में नीम के तेल की कुछ बूँदें डालकर ब्रश करें, दर्द में राहत मिलेगी।

4. नीम के फलों और छालों का प्रयोग गठिया के इलाज में होता है।  नीम के फल से निकाले गए तेल की मालिश करने से जोड़ों के दर्द में राहत मिलती है।  

5. पीठ के निचले हिस्से पर अगर कोई दर्द है तो उस दर्द में भी अगर नीम का तेल से मसाज किया जाये तो काफी फायदा होता है।

6. नीम के तेल से मच्छर भी भागते हैं, जी हाँ, नीम के तेल को पानी में मिला कर, अगर घर में स्प्रे किया जाये तो इससे मच्छर भाग जाएंगे, जाहिर है कि मच्छर नहीं रहेंगे तो आपकी सेहत अच्छी रहेगी ही।

7. अगर आपके शरीर में कोई घाव है और वह काफी दिन से ठीक नहीं हो रहा है तो आपको नीम का तेल लगाना चाहिए, इससे आपका घाव ठीक हो जाएगा।   

8. नीम का तेल न सिर्फ आपके लिए बल्कि पौधों के लिए भी अच्छा होता है। अगर आपके पौधे सूखने लगें तो उसमें थोड़ा सा नीम का तेल का छिड़काव करना चाहिए, इससे पौधे अच्छे हो जायेंगे।

 

नीम के तेल के नुकसान

नीम तेल के सम्बंधित सवाल-जवाब

जिन लोगों की त्वचा संवेनदंशील होती है, उन्हें नीम का तेल नहीं लगाना चाहिए। ऐसे में बेहतर होगा कि आप डॉक्टर की राय लेकर ही इसे इस्तेमाल में लाएं।

 

घर पर कैसे बनाएं नीम का तेल

नीम तेल के सम्बंधित सवाल-जवाब

  • नीम का तेल बनाने के लिए, नीम के पेड़ से पके हुए फल को धूप में चार से पांच दिन तक रखें , फिर इसकी गुठलियों को निकाल लें।
  • गुठलियों को ग्राइंडर में अच्छी तरह से पीस लें और इसका पेस्ट तैयार कर लें, इस पेस्ट को निचोड़ेंगे तो इससे तेल निकलना शुरू हो जाएगा।
  • इसको इस्तेमाल करने से पहले इसको गरम कर लें और फिर ठंडा करके इस्तेमाल करें। 

 

नीम तेल के सम्बंधित सवाल-जवाब

नीम तेल के सम्बंधित सवाल-जवाब

Q. मेरे सिर की त्वचा पर अक्सर इन्फेक्शन हो जाता है, मैं क्या करूं?

A. नीम के तेल से हर तरह का इंफेक्शन दूर होता है. यदि साथ में त्वचा पर खुजली या जलन आदि की समस्या हो तो भी का तेल का इस्तेमाल करें, यह तुरंत फायदा देता है।

Q. मेरे चेहरे पर एक्ने बहुत होते हैं, इसे कैसे ठीक किया जाए?

A. यदि आपको एक्ने की समस्या है तो नीम इसमें फायदा पहुँच सकता है। आप रात को सोने से पहले नीम के तेल में थोड़ा-सा जैतून का तेल मिलाकर इसे एक्ने पर लगाएं और रातभर लगा रहने दें। सुबह चेहरे धो लें।  नीम के तेल में बैक्टीरिया को मारने के गुण होते हैं।

Q. क्या चिकन पॉक्स की बीमारी में नीम असरदार है?

A. जी हां, नीम में एंटी वायरल गुण होते हैं, इसलिए नीम के तेल के इस्तेमाल से बैक्टीरियल और वायरल इन्फेक्शन दूर होता है। यह स्किन संबंधी हर परेशानी में फायदेमंद है।

Suman Sharma

Written by

Discover Suman Sharma’s expert beauty tips, skincare routines, and haircare secrets for a flawless and confident look every day.
6994 views

Shop This Story

Looking for something else