पिंक कलर अपने आप में बेहद ख़ूबसूरत है और यह रोमांस का प्रतीक भी है। किसी के साथ डेट पर जाना हो या फ़्रेंड्स के साथ लंच पर, पिंक मेकअप हर मौके के लिए उपयुक्त है। कहते हैं पिंक कलर लड़कियों को बहुत पसंद होता है। ये कलर की खासियत ये है कि यह हर किसी पर जंचता है, चाहे आपकी रंगत गोरी हों, सांवली या गेहुंआ और हर स्किन टोन पर इसका इफेक्ट भी अलग होता है।
हम बता रहे हैं आपको 5 मेकअप लुक जो हर स्किन टोन पर सूट करेगा
01. हॉट पिंक पाऊट

अपने मेकअप में ड्रामा ऐड करना हो तो हॉट पिंक से बढ़िया और क्या हो सकता है! अपने मेकअप को सिंपल रखें। आईलिड्स और चीक्स पर हल्का-सा ब्लश पिंक का टच दें। स्टेटमेंट पाउट के लिए लिप्स पर हॉट पिंक का सेक्सी शेड लगाएं।
बीबी की सलाह: Lakme 9 to 5 Primer + Matte Lip Color - MP20 Pink Post
02. पीच इफ़ेक्ट

पीच कलर का ग्लो किसे पसंद नहीं आता? यह आपके फ़ेस पर फ्रेशनेस लाने के साथ ही आपको यंग लुक देता है। आप अगर सिंपल लुक रखना चाहते हैं तो लिप्स पर पीच शेड लगाएं या फिर पीची मोनोक्रोम लुक रख सकती हैं। इसके लिए आई लिड्स, चीक्स और लिप्स पर पीच शेड लगाएं।
बीबी की सलाह : Lakme 9 to 5 Weightless Matte Mousse Lip & Cheek Color - Candy Floss
03. ग्लिटरी आईज़

अगर आपको बोल्ड आई लुक पसंद है तो अपने मैट शेड्स की जगह बहुत सारा ग्लिटर शैडोज़ इस्तेमाल अप्लाय करें। पिंक शेड का ग्लिटर लगाएं और उसे पेस्टल आउटफिट के साथ मैच करें। एक बात का ध्यान रखें कि ग्लिटर आई शैडो लगाने के पहले आईशैडो प्राइमर या ग्लिटर ग्लू ज़रूर लगाएं।
04.कैंडी चिक

पीच शेड के साथ जहां हमने सिंपल लुक रखा था, वहीं यहां हम थोड़ा हट कर करेंगे। कैंडी कोटेड पिंक शेड लें और थोड़ा बोल्ड लुक ट्राय करें। डार्क पिंक आई शैडो और लिपस्टिक लगाएं। इस मेकअप लुक को शाइनी पिंक ड्रेस के साथ मैच करें।
05. रेट्रो पिंक विंग

विंग्ड आई लाइनर आजकल ट्रेंड में है और अगर इसे कोरल पिंक कलर में किया जाय तो बात ही क्या है। रेट्रो ग्लैम लुक के लिए ब्लैक विंग्ड आई लाइनर की जगह सॉफ्ट पिंक आई लाइनर लगाएं अब आप इस लुक को किसी भी मौके पर ट्राय कर सकती हैं।
Written by Suman Sharma on 29th Aug 2020