क्या आपने कभी सोचा है कि इन नए और दिलचस्प मेकअप ट्रेंड्स की उत्पत्ति कहां से होती है? कई बार तो प्रकृति ही इसके लिए प्रेरणा बनती है। मेकअप के लिए एक्सपेरिमेंट करते हुए लोगों को हमने आईशैडो पैलेट्स से अपनी लिड़्स पर वॉटरमेलन क्रिएट करते देखा है। लेकिन हमें कतई आश्चर्य नहीं हुआ। लंबे समय से चली आ रही सौंदर्य प्रथाएं भी मेकअप को बढ़ावा देती हैं, जिन्हें आधुनिक समय में फिट करने के लिए थोड़ा सा अपडेट किया गया है। अब ये तो आप भी मानेंगी कि हमारी देसी लड़कियां काजल लगाया करती थीं और सुबह उठकर जब उनका काजल फैल जाता था, तो उसी से स्मोकी आइज़ का ट्रेंड शुरू हुआ, जो आजकल सबका फेवरेट हो गया है। हम नहीं जानते कि यह कितना सच है, बस, यह हमारा अनुमान है। मेकअप ट्रेंड्स भी पॉप कल्चर से आया है और ऐसा ही एक ट्रेंड है आईब्रो स्लिट। आइए, जानते हैं इसके बारे में।
- 1. आईब्रो स्लिट्स क्या है? (1. What are eyebrow slits?)
- 2 . आईब्रो स्लिट ट्रेंड 1: आईब्रो स्लिट्स विथ हेयरकट जॉइनिंग
- 3 . आईब्रो स्लिट ट्रेंड 2: डबल स्लिट विथ हेयरकट
- 4. आईब्रो स्लिट ट्रेंड 3: सिंगल आईब्रो स्लिट
- 5 . आईब्रो स्लिट ट्रेंड 3: डबल आईब्रो स्लिट
- 6. आईब्रो स्लिट ट्रेंड 3: डबल आईब्रो स्लिट
- 7 . कैसे करवाएं आईब्रो स्लिट्स
1. आईब्रो स्लिट्स क्या है? (1. What are eyebrow slits?)

आईब्रो हेयर पर बने एक पतले और वर्टिकल कट को कहते हैं आईब्रो स्लिट्स। इसे प्रोफेशनल्स और पार्लर में ब्यूटीशियन बनाते हैं। यह स्टाइल 90 के दशक में हिप-हॉप आर्टिस्ट द्वारा बहुत प्रचलित हुआ था। अब इसी ट्रेंड को एक बार फिर उन मॉडर्न ब्यूटी ब्लॉगर्स द्वारा वापस लाया गया है, जो किसी भी अजीब तरह के मेकअप ट्रेंड्स को अपनाने में नहीं हिचकते।
2 . आईब्रो स्लिट ट्रेंड 1: आईब्रो स्लिट्स विथ हेयरकट जॉइनिंग

आईब्रो स्लिट ट्रेंड वाइल्ड है और यह कई तरह का होता है। जी हां, आप इसमें जो चाहे ट्राय कर सकते हैं, बस आप में दम होना चाहिए इसे बनाने का। इसी तरह एक दिलचस्प तरीका यह है कि इसे आप अपने हेयर कट से जोड़ें। दिखने में यह नुकीला और विचित्र लगता है। इसके लिए ब्रो और हेयर को कट करते समय आपको ध्यान रखना है कि यह एक ही एंगल में हो। इसमें अलग स्टाइल्स भी हैं, लेकिन बेहतर होगा कि या स्टाइल आप किसी प्रोफेशनल से ही करवाएं। इमेज सोर्स: पिन्टरेस्ट
3 . आईब्रो स्लिट ट्रेंड 2: डबल स्लिट विथ हेयरकट

यह ट्रेंड पहले वाले ट्रेंड से एक कदम आगे है। यदि आप उन लोगों में से हैं, जो अपनी हेयर स्टाइल के साथ रिस्क लेने से बिल्कुल नहीं डरते, तो यह ट्रेंड आपके लिए ही है। एक बार फिर बता दें कि इसे खुद से ट्राय करने की बजाय किसी प्रोफेशनल की मदद से करवाएं, क्योंकि यह जितना स्टाइलिश है, उतना ही मुश्किल भी है। इमेज सोर्स: पिन्टरेस्ट
4. आईब्रो स्लिट ट्रेंड 3: सिंगल आईब्रो स्लिट

साफ-सुथरी यह स्टाइल बेसिक है, लेकिन उतनी ही स्टाइलिश भी। सिंगल आईब्रो ट्रेंड को आप आसानी से फॉलो कर सकती हैं, क्योंकि यह बहुत कूल होने के साथ सेफ भी है। इससे लोगों का ध्यान आपकी आंखों पर आकर्षित होगा और आप आई मेकअप से इसे और भी निखार सकती हैं। इमेज सोर्स: पिन्टरेस्ट
5 . आईब्रो स्लिट ट्रेंड 3: डबल आईब्रो स्लिट

सिंगल आईब्रो स्लिट की तरह डबल आईब्रो भी बड़ी दिलचस्प है। इससे यह ज़ाहिर होता है कि अब आप इस ट्रेंड को अपनाने के लिए पूरी तरह तैयार हो चुकी हैं। यह आपकी आईब्रो के आर्च को उभारने का एक मज़ेदार तरीका हो सकता है, इस तरह आपका चेहरा उभरकर आता है और आपको शार्प लुक देता है। इमेज सोर्स: पिन्टरेस्ट
6. आईब्रो स्लिट ट्रेंड 3: डबल आईब्रो स्लिट

थोड़ा फंकी लुक चाहती हैं, तो पियरसिंग करवाएं, आईब्रो स्लिट ट्रेंड को उभारने का यह बेहतरीन तरीका है। यह सुपर कूल लगने के साथ ट्रेंडी भी लगता है। इसे बनवाने में समय भी नहीं लगता। स्लिट करवाएं और पियर्स करवाएं, बस हो गया। इसके लिए आप अपने फेवरेट स्टड्स चुनें या फिर चाहें तो मिनी डैंगल्स या लूप्स पहनें इमेज सोर्स: पिन्टरेस्ट
7 . कैसे करवाएं आईब्रो स्लिट्स

आईब्रो स्लिट्स परमानेंट या टेंपरेरी, दोनों हो सकते हैं, बाकी आप पर निर्भर करता है कि आप किस तरह स्लिट चाहती हैं। यदि आप खुद से करना चाहते हैं, तो एक इलेक्ट्रिक शेवर और टेप ले लें। आईब्रो के अंतिम सिरे पर तिरछा सेक्शन करें। ध्यान रहे कि यह ज्यादा कट ना हो जाए, वरना खराब लगेगा। आप मनचाहा इफेक्ट पाने के लिए कंसीलर भी यूज़ कर सकती हैं। इसके लिए आप आईब्रोज़ को सही तरह से लाइनिंग करें, पाउडर से फिल करें और स्पूलि से ब्रश करें। नुकीला स्लिट क्रिएट करने के लिए कंसीलर यूज करें और अच्छी तरह से ब्लेन्ड करें।
Written by Suman Sharma on 7th Jun 2021