शहद के फायदे और नुकसान

Written by Suman Sharma16th Oct 2020
शहद के फायदे और नुकसान

शहद हमेशा से आयुर्वेद के लिहाज़ से अच्छा माना जाता रहा है। इसमें ऐसे कई गुण हैं, जो सेहत के लिए फ़ायदेमंद होते हैं। शहद का न सिर्फ खाने में , बल्कि बालों और खूबसूरती के लिए भी काफी उपयोग होता है। शहद मधुमक्खियों द्वारा फूलों के रस से बनता है, जिसे मधुमक्खी पौधों से लेकर आती हैं और फिर उससे शहद निकाला जाता है। शहद में कई पोषक तत्व होते हैं, तो आइये, जानते हैं कि शहद क्यों चमत्कारी गुणों वाला माना जाता है। अच्छे शहद की पहचान यह है कि यह काफी गाढ़ा होता है और पानी में डालने पर आसानी से घुलता नहीं है. जबकि नकली शहद पानी में घुल जाता है। शहद में भी प्रकार होते हैं, जिनमें मनुका, क्लोवर, लेदर वुड, बकवीट, लवेंडर हनी आदि बहुत लोकप्रिय हैं।

शहद में कई सारे पोषक तत्व होते हैं। इसमें फ्रुक्टोज़ पाया जाता है। साथ ही इसमें एमिनो एसिड, राइबोफ्लेविन, नायसिन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन बी-6, विटामिन सी मुख्य रूप से पाए जाते हैं।

 

शहद में हैं औषधीय गुण

शहद से होने वाले नुक़सान

शहद कई बीमारियों से निजात दिलाता है, साथ ही यह स्किन को भी बेदाग बनाता है। इसमें इम्युनिटी बढ़ाने से लेकर वज़न कम करने के गुण होते हैं। इन दिनों इम्युनिटी के लिए इसका खूब उपयोग भी हो रहा है। शहद सेहत के लिए बेहद अच्छा होता है। तो आइये जानते हैं इसके सेहत के लिए गुण

1. अगर आप अपना वज़न कम करना चाहते हैं तो शहद का सेवन ज़रूर करें। शहद में वसा बिल्कुल नहीं होता, इसलिए हर रोज़ सुबह इसे गर्म पानी के साथ मिला कर खाली पेट पिएं।

2. शहद कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी काफी कम कर देता है। शहद में एंटी ऑक्सीडेंट होते हैं, जो हार्ट के लिए बहुत फ़ायदेमंद होते हैं. इसलिए हार्ट के मरीज़ों को शहद के सेवन की सलाह दी जाती है।

3. शहद का इस्तेमाल खांसी-सर्दी और ज़ुकाम में किया जाता है। अदरक के रस में शहद मिलाकर लेने से कफ ठीक होता है।

शहद से होने वाले नुक़सान

4. शहद इम्युनिटी बढ़ाने में भी बहुत अच्छा होता है, इसलिए आजकल लोग काढ़ा वगैरह में भी इसका जम कर इस्तेमाल कर रहे हैं। शहद शरीर में रोग प्रतिरोधक की क्षमता को बढ़ाता है, जिससे संक्रमण होने के चांसेस कम हो जाते हैं।

5. कब्ज़ में राहत के लिए शहद का सेवन करना चाहिए। शहद में मौजूद फ्रुक्टोज़ होते हैं, कब्ज़ को दूर करने में सहायक होते हैं, साथ ही इससे गैस की समस्या से भी निदान मिलता है। यह पेट का फूलना भी बंद कर देती है।

6. अगर आप डायबिटीज़ के रोगी हैं, तब भी डॉक्टर्स से सलाह लेकर आप आराम से शहद का सेवन कर सकते हैं। इसमें एंटीडायबिटिक और हाइपोग्लाइसेमिक गुण होते हैं, जो ब्लड में ग्लूकोज़ को कम कर देते हैं।

7. शहद ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में काफी सहायक होता है। शहद में जो कवेरस्टिन होता है, उससे ब्लड प्रेशर आसानी से कंट्रोल होता है, तो ब्लड प्रेशर कंट्रोल के लिए भी शहद से अच्छा कुछ नहीं होता है।

8. शहद का उपयोग आयुर्वेद में हड्डियों की बीमारियों को खत्म करने के लिए खूब होता है, ख़ासतौर से ऑस्टियोपोरोसिस के लिए भी यह काफी अच्छा होता है।

9. शहद का सेवन करने से अस्थमा की परेशानी से भी आराम मिलता है। शहद में एंटीऑक्सीडेंट के साथ-साथ एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जिससे काफी हद तक दमा की रोकथाम हो जाती है।

10. अगर आपके मसूड़ों में किसी भी तरह की परेशानी है, तो शहद के सेवन से वह ठीक हो जाती है। शहद बैक्टेरिया को पनपने से रोकता है, साथ ही दांतों से सम्बंधित परेशानी में भी आराम देता है।

 

बालों को बनाए ख़ूबसूरत

शहद से होने वाले नुक़सान

1. शहद में काफी गुण हैं, जिससे बालों में निखार आता है। शहद के सेवन के साथ-साथ कई एक्सपर्ट शहद को बालों के मास्क में लगाने की राय देते हैं। इससे बाल चमकीले हो जाते हैं।

2. शहद में एंटी बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो स्कैल्प में होने वाले रूसी की रोकथाम में सहायक होते हैं, तो जैसे बालों में तेल लगाया जाता है, कभी-कभी शहद भी लगाना चाहिए।

3. शहद के उपयोग से बालों का टूटना और दो मुंहे वाली परेशानी से भी काफी आराम मिलता है। बालों के रूखापन को खत्म करने के साथ-साथ, शहद इन परेशानियों को भी खत्म करने में सहायक होता है।

शहद से होने वाले नुक़सान

4. अंडा और शहद का मिश्रण बालों में लगाने से बाल मज़बूत होते हैं। कम से कम हफ़्ते में एक बार शहद और अंडा मिला कर लगाना चाहिए।

5. गिरते हुए बालों को अगर रोकना चाहते हैं, तो आपको दूध और शहद को मिला कर लगाना चाहिए. यह बालों को हाइड्रेट करने में सहायक होता है। इससे बाल घने और मुलायम हो जाते हैं।

6. शहद अगर जैतून के तेल के साथ मिला कर बालों में लगाया जाए, तो बाल मुलायम होते हैं। इसलिए हफ़्ते में दो बार इस तेल से मालिश करें। नारियल तेल के साथ भी इसका इस्तेमाल हो सकता है।

7. बालों को सॉफ्ट बनाए रखने के लिए दही और शहद का मास्क भी अच्छा होता है। इससे बाल लम्बे और घने हो जाते हैं।

 

ख़ूबसूरती बढ़ाए शहद

शहद से होने वाले नुक़सान

1. शहद आपकी स्किन को जवां बना देता है। आइये जानें यह खूबसूरत स्किन के लिए किस तरह सहायक है।

2. शहद एक प्राक्रतिक मोइश्चराइज़र है। इसका इस्तेमाल मॉइस्चराइज़िंग मास्‍क के रूप में करें। शहद के साथ अंडे को मिला कर चेहरे पर लगाने से स्किन नर्म और मुलायम हो जाएगी।

3. शहद क्लींज़र के रूप में भी काफी अच्छा होता है। इसके लिए आप शहद को ऑलिव ऑयल में मिलाकर अपने चेहरे पर लगा सकते हैं।

4. शहद का इस्तेमाल स्क्रब के रूप में भी किया जाता है। स्किन से डेड सेल्स हटाने में भी इसका काफी सही तरीके से इस्तेमाल होता है। स्किन को चमकदार बनाने में शहद बहुत अच्छा होता है।

शहद से होने वाले नुक़सान

5. शहद कील-मुंहासों को कम करने में भी सहायक होती है। इसलिए अगर आप इस परेशानी से जूझ रहे हैं तो आपको चेहरे पर शहद रोज़ाना लगाना चाहिए।

6. अगर आपका फेस हमेशा ड्राई रहता है और आप इससे परेशान हैं, तो फ़ेस पर शहद लगाएं। इसके लिए केले को मैश करके इसमें थोड़ा-सा शहद मिलाएं और फ़ेस पर लगाएं, ड्रायनेस गायब हो जाएगी।

7. स्किन टोन करने में भी शहद का कोई तोड़ नहीं है, यह शानदार स्किन टोनर है, यह कमाल करती है। इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण चेहरे को खूबसूरती देते हैं।

8. अगर आपके होंठ अक्सर फट जाते हैं या ड्राई रहते हैं तो शहद का इस्तेमाल करना चाहिए, इससे आपके होंठ हमेशा नम रहेंगे।

 

शहद से होने वाले नुक़सान

शहद से होने वाले नुक़सान

1. यूं तो शहद में काफी गुण हैं, लेकिन फिर भी इसके सेवन में कुछ सावधानी रखनी भी ज़रूरी है।

2. कई लोगों को एलर्जी की परेशानी होती है,उन्हें शहद के सेवन से बचने की कोशिश करनी चाहिए।

3. भोजन में अगर शहद अधिक मात्रा में लिया जाए तब भी नुक़सान होता है। अगर आप पेट दर्द से परेशान हैं, तो शहद न लिया करें, क्योंकि कई बार यह स्मॉल इंटेस्टाइन यानि छोटी आंतों के पोषक तत्व को यह संक्रमित कर सकता है।

4. अगर आपको ब्लड शुगर है तो एक बार डॉक्टर से सलाह करने के बाद ही इसका सेवन करें।

Suman Sharma

Written by

Discover Suman Sharma’s expert beauty tips, skincare routines, and haircare secrets for a flawless and confident look every day.
2310 views

Shop This Story

Looking for something else