तुलसी का एक पौराणिक महत्व है। हिन्दू धर्म में तुलसी को ईश्वर का रूप माना जाता है और इसकी पूजा की जाती है। लोग अपने घर के आंगन में तुलसी लगाना शुभ मानते हैं। तुलसी का धार्मिक महत्व तो है ही, लेकिन साथ ही यह कई बीमारियों का इलाज भी है, जैसे सर्दी-जुकाम, खांसी आदि में यह बहुत कारगर साबित होती है। तुलसी एक स्वास्थ वर्धक औषधि है, जिसे जड़ी-बूटी के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। तुलसी को सुबह-सुबह खाली पेट खाना चाहिए, इससे इम्यूनिटी बढ़ती है। तुलसी एक छोटे पौधे के रूप में होती है, जो सिर्फ 2-3 साल तक हरा रहता है। तुलसी दो प्रकार की होती है, एक हरे पत्ते वाली और दूसरी गहरे रंग की बैंगनी रंग के पत्ते की, जिसे कृष्ण या श्यामा तुलसी भी कहते हैं।
- तुलसी के पोषक तत्व
- सेहत के लिए तुलसी खाने के फायदे
- गर्भवती महिलाओं के लिए तुलसी खाने के फायदे
- त्वचा के लिए तुलसी खाने के फायदे
- बालों के लिए तुलसी खाने के फायदे
- तुलसी खाने से जुड़े सवाल और जवाब
तुलसी के पोषक तत्व

तुलसी के बीजों में फ्लैवोनोइड्स और फेनोलिक होते हैं जो हमारे इम्यून सिस्टम को इंप्रूव करते हैं, वहीं इसकी पत्तियों में विटामिन और खनिज होता है, इसमें विटामिन सी, कैल्शियम, जिंक और आयरन होता है। इसके अलावा इसमें सिट्रिक, टार्टरिक और मैलिक एसिड भी होता है। इसलिए यह हर तरह से लाभदायक होता है। यह एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है।
सेहत के लिए तुलसी खाने के फायदे

- तुलसी की पत्तियों को चबाकर खाने से पाचन तंत्र अच्छा होता है और बॉडी डिटॉक्सीफाई होती है। यह एक क्लींजिंग और शुद्ध एजेंट के रूप में काम करता है।
- तुलसी में यूजेनोल कंपाउंड पाया जाता है, जो शेरर को कैंसर से लड़ने में मदद करता है।
- तुलसी के सेवन से शरीर में यूरिक एसिड के स्तर को सामान्य करने में मदद मिलती है। यह किडनी में पथरी को भी बढ़ने से रोकता है।
- अगर तुलसी का सेवन प्रतिदिन सुबह किया जाए तो ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल होता है, इसलिए डायबिटीज के रोगियों को तुलसी का सेवन करना चाहिए।
- यह हेपेटाइटिस, मलेरिया, डेंगू, स्वाइन जैसी बीमारियों को दूर भगा देता है।
- अगर आपको दांतों में किसी तरह की परेशानी होती है, तब आपको तुलसी की पत्तियों का सेवन करना चाहिए।
- क्रोनिक ब्रोंकाइटिस या खांसी सर्दी जुकाम में तुलसी का काढ़ा या तुलसी की चाय राहत देती है।
- इस वक़्त कोविड महामारी से खुद को बचाने के लिए बेहद जरूरी है कि तुलसी का सेवन करते रहा जाए। यह जरूरी है।
- बुखार होने पर अगर तुलसी का काढ़ा पिया जाए तो बुखार उतार जाता है।
- तुलसी में एंटी-स्ट्रेस तत्व होते हैं, जो मानसिक तनाव से मुक्ति दिलाते हैं।
गर्भवती महिलाओं के लिए तुलसी खाने के फायदे

- तुलसी में विटामिन्स व मिनरल्स, मैंगनीज व अन्य कई तत्व होते हैं, जो गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है।
- यह शिशु की हड्डियों और कार्टिलेज को बनाने में सहायता करता है।
- मैंगनीज एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है एवं गर्भवती महिलाओं में सैलुलर डैमेज को रोकता है।
- तुलसी महिलाओं को एनीमिया और खून की कमी से भी बचाती है।
- प्रेग्नेंसी में एनीमिया का खतरा ज्यादा रहता है जिसे तुलसी की मदद से कम किया जा सकता है।
त्वचा के लिए तुलसी खाने के फायदे

तुलसी में लिनसीड एसिड होता है, जो स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। तुलसी के पेस्ट के पाउडर का उपयोग कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स के रूप में भी किया जाता है। इम्युनिटी को मजबूत करने के लिए तुलसी काफी अच्छी होती है और बालों को संक्रमण से बचाने के लिए अच्छी होती है। आइये जानें इसके गुणों के बारे में:
1. एक्ने की समस्या के लिए
तुलसी एक्ने को हटाने और मुंहासों को ठीक करने में बेहद फ़ायदेमंद होती है। यह स्किन से टॉक्सिन्स और इम्प्योरिटीज को हटाती है। इसमें एंटी फंगल और एंटी बैक्टेरियल गुण होते हैं, जो एक्ने को ठीक करता है। इसके लिए तुलसी का पेस्ट बना कर, इसमें गुलाब जल मिलाएं और दस मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखें और फिर पानी से धो लें।
2. दाग-धब्बों के लिए
चेहरे पर अगर दाग धब्बे या कील मुंहासे हैं, तो तुलसी के सेवन के साथ-साथ अगर तुलसी की पत्तियां उन हिस्सों पर लगाई जाए तो काफी फ़ायदा होता है। इसके लिए तुलसी की पत्तियों में नीम्बू के रस को मिला लें और फिर इस मिश्रण को पूरे चेहरे पर लगा लें। हफ़्ते में कम-से-कम दो-तीन बार जरूर लगाएं, कुछ ही दिन में चेहरा बेदाग़ नजर आएगा और खूबसूरत दिखेगा।
3. रूखी त्वचा के लिए
तुलसी स्किन के ड्राइनेस को खत्म करती है और स्किन में नमी को बरक़रार रखती है। इसके लिए तुलसी के पत्ते के साथ दही, खीरा पीस कर लगा लें और फिर उसे आधे घंटे तक चेहरे पर लगा कर रखें, इससे काफी फायदा होता है।
4. झाइयों के लिए
अगर आपके चेहरे पर झाइयाँ या कालापन है, तो इसे भी तुलसी की मदद से हल्का किया जा सकता है। इसके लिए तुलसी की पत्तियों को पीस लें और उसमें एक चम्मच चावल का आटा और एक चम्मच दही डाल कर चेहरे पर लगाएं। फिर चेहरे को पानी से धो लें.
5. ग्लोइंग स्किन के लिए
तुलसी में एंटी ऑक्सीडेंट होते हैं, जो स्किन में जाकर गहराई से साफ़ करते हैं और फिर गंदगी को बाहर निकालने में मदद करते हैं। रोज़ाना तुलसी के सेवन से खून में मौजूद गंदगी साफ़ हो जाती है और चेहरे पर ग्लो आता है।तुलसी के पत्तों को पीसकर रोज़ाना चेहरे पर लगाएं, चेहरे पर ग्लो आ जाएगा।
6. स्किन इन्फेक्शन दूर करता है
स्किन में खुजली या जलन की प्रॉब्लम होने पर भी तुलसी से आराम मिलता है। तुलसी एक्जिमा की परेशानी को दूर कर देता है और इससे स्किन इंफेक्शन नहीं होता है।
बालों के लिए तुलसी खाने के फायदे

- तुलसी बालों के ड्राइनेस और डैंड्रफ को दूर करने में मदद करती है। इसके लिए तुलसी के पत्ते को पीसकर रोजाना बालों में लगाएं और फिर एक घंटे में सिर धो लें।
- तुलसी को पीसकर तेल में मिल लें और इससे स्कैल्प व बालों की मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन सही होता है और बालों का झड़ना कम हो जाता है।
- तुलसी का तेल लगाने से बाल जड़ों से मजबूत होते जाते हैं।
- तुलसी में एंटी बायोटिक और एंटी इंफ्लेमेट्री गुण होते हैं, जो स्कैल्प में स्किन इन्फेक्शन को हटाते हैं और बालों को बढ़ने में मदद करते हैं।
- तुलसी बालों को सफ़ेद होने से रोकता है। इसके लिए तुलसी के पाउडर को आंवला पॉउडर के साथ मिला कर पानी में रातभर भिगोकर रखें। सुबह इससे सिर धो लें। कुछ महीनों तक नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करने से बालों में कालापन आ जाता है।
- बालों में चमक लाने के लिए तुलसी का पाउडर लगाने से फ़ायदा होता है।
तुलसी खाने से जुड़े सवाल और जवाब

सवाल: गर्भवती महिलाओं के लिए तुलसी खाना कितना फ़ायदेमंद है?
जवाब: तुलसी में विटामिन के और विटामिन ए प्रचुर मात्रा में होता है जो कि गर्भावस्था के दौरान मां और बच्चे की सेहत का ध्यान रखने में खास भूमिका निभाता है। विटामिन के खून के थक्के बनाने और खून को बहने से रोकता है, वहीं विटामिन ए बच्चे के विकास में मदद करता है।
सवाल: क्या तुलसी का अधिक सेवन नुकसानदायक है?
जवाब: गर्भवती महिलाओं को निश्चित मात्रा में तुलसी का सेवन करना चाहिए, क्योंकि इसएक अधिक सेवन से ब्लड शुगर का लेवल गिर सकता है। इससे चक्कर आना और पेशाब में खून आने की शिकायत भी हो सकती है।
सवाल: क्या तुलसी बालों की सेहत के लिए अच्छा होता है?
जवाब: हां, तुलसी में ऐसे काफी गुण होते हैं, जो बालों को प्राकृतिक रूप से काला करता है साथ ही बालों से जुड़ी अन्य समस्याओं का समाधान भी करता है।
सवाल: तुलसी क्या कील मुंहासों ठीक होते हैं?
जवाब: तुलसी में एंटी बैक्टीरियल और एंटी ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करते हैं। यह कील मुंहासों, झाइयों आदि को दूर करने में फ़ायदेमंद है।
Written by Suman Sharma on 1st Oct 2021